रोमानियाई लेखक, निर्देशक दीनू कोसिया का निधन

रोमानियाई लेखक, निर्देशक दीनू कोसिया का निधन

बुखारेस्ट: रोमानिया में ऐतिहासिक साहसिक कथाओं पर मशहूर फिल्में बनाने, लेकिन बाद में साम्यवादी शासकों की नाराजगी के चलते देश छोडऩे को मजबूर हुए निर्देशक और लेखक दीनू कोसिया का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। मीडियाफैक्स ने कोसिया की बेटी ओना कोसिया के हवाले से कल बताया कि कोसिया का गुरुवार को पेरिस के एक अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे के बाद निधन हो गया।

रंगमंच से जुड़े एक मशहूर परिवार में जन्मे कोसिया ने 1966 की मशहूर फिल्म ‘‘दि आउटलाज़’’ समेत रोमानिया में कुल 15 फिल्में बनाईं, लेकिन उन्हें साम्यवादियों ने 1986 में देश छोड़कर पेरिस जाने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार को विषय बनाकर एक कहानी लिखी थी, जिससे कम्युनिस्ट नाराज हो गए थे और कोसिया को देश छोड़कर जाना पड़ा था। उन्हें अमेरिकी अकेडमी ऑफ फिल्म ने 2000 में उनके कृतियों के लिए पुरस्कृत किया था।

Related posts