उत्तरी सागर में आग से घिरे पोत से सात लोगों को बचाया गया

उत्तरी सागर में आग से घिरे पोत से सात लोगों को बचाया गया

लंदन: ब्रिटेन तथा कुछ दूसरे यूरोपीय देशों के बीच में स्थित उत्तरी सागर में एक पोत में आग लगने से उसमें मौजूद सात लोगों के फेफड़ों में धुआं भर गया। इन लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से पोत से हटाया गया।

ब्रिटिश तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी इंग्लैंड के यार्कशायर में पोत तट से रवाना हुआ और उसमें आग लगने का पता चला। रायल एयर फोर्स के दो खोजी एवं बचाव हेलीकॉप्टर और दो लाइफबोट को तत्काल सक्रिय किया गया। एमएस किंग सीवे नामक इस पोत में 946 यात्री और चालक दल के 127 सदस्य थे।

मैरीटाइम एंड कोस्टगार्ड एजेंसी के बयान में बताया गया है कि डीएफडीएस पोत न्यूकैसल से एम्सटर्डम जा रहा था। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन सात लोगों की तबियत फेफड़ों में धुआं भर जाने से खराब हो गई थी। इन लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला गया। तब पोत तट से करीब 48 किमी दूर था।

Related posts