
वाशिंगटन: नासा ने अंतरिक्ष में ब्रॉडबैंड क्षमता का विस्तार करने के मकसद से अपना 30 दिवसीय लुनार लेजर मिशन पूरा कर लिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि ‘लुनार लेजर कम्युनिकेशन डेमांस्ट्रेशन’ (एलएलसीडी) मिशन को लाखों मील की दूरी से भी लेजर संचार को संभव बनाने के मकसद से शुरू किया गया था।
चंद्रमा पर 622 मेगाबाइट प्रति सैकेंड और 20 मेगाबाइट प्रति सैकेंड की गति से डाटा डाउनलोड एवं अपलोड करने में सफलता मिली। एलएलसीडी मिशन के प्रबंधक डॉन कोर्नवेल ने कहा, ‘‘हमारे परीक्षण के दौरान ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे कहा जा सके कि निकट भविष्य में इस तकनीक के इस्तेमाल में कोई रूकावट आएगी।’’
