चीन में शापिंग मॉल में विस्फोट

चीन में शापिंग मॉल में विस्फोट

बीजिंग : दक्षिणी पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में कल रात एक शापिंग मॉल में विस्फोट हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लुगोऊ शहर स्थित शापिंग मॉल में हुये विस्फोट से किसी प्रकार की जनहानि के संबंध में कोई तात्कालिक सूचना नहीं मिली है। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद दमकलों और एंबूलेंस को घटनास्थल के लिये रवाना कर दिया गया है।

टिवटर पर जारी तस्वीरों में इमारत से धुंआ निकलते और एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर लाते दिखाया गया है। इसके साथ ही इमारत के सामने की सडकों पर चकनाचूर कांच के ढेर लगी तस्वीरें जारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक विस्फोट के असर से समीप ही स्थित बस अड्डे पर खडी दो वाहनें भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

Related posts