
काक: थाईलैंड के यहां स्थित गवर्नमेंट हाउस के निकट एक रैली स्थल पर अज्ञात बंदूकधारियों ने आज गोलीबारी की जिससे एक सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
बैंकाक प्रशासन के एरावन आपातकाल चिकित्सकीय सेवा केंद्र ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारियों पर गवर्नमेंट हाउस के द्वार नंबर चार के निकट सुबह करीब 3:30 बजे गोलीबारी की गई।’’
सेवा केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति के धड़ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलियां किसने चलाईं। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले सरकार विरोधी एक प्रदर्शनकारी की गंभीर रूप से घायल होने के कारण कल मौत हो गई थी
