दुलैहड़ में यूको बैंक का एटीएम तोड़ा

दुलैहड़/ऊना। बीत क्षेत्र के दुलैहड़ गांव में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात यूको बैंक के एटीएम को तोड़ डाला। हालांकि चोर एटीएम से नकदी चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार आधी रात को बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम मशीन की स्क्रीन सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। उसी दौरान एटीएम…

Read More

जिले को मिलेंगे तीस करोड़ रुपये के तोहफे

ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 2 से 4 जनवरी तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह 29 करोड़ 68 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 2 जनवरी को शाम साढ़े तीन बजे हरोली हलके के पंजावर में दो करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री करेंगे। मुख्यमंत्री 3 जनवरी को सुबह साढे़ दस बजे गगरेट में 13 करोड़ 68 लाख 72 हजार की लागत की सीवरेज योजना, अंबोटा में लगभग एक…

Read More

फसलों पर संजीवनी बनकर बरसी बारिश

ऊना। जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार रात से हो रही बारिश से ऊना में जहां मौसम काफी ठंडा हो गया है, वहीं कृषि कारोबार को भी फायदा हुआ है। कई दिनों से प्यासे खेतों को भरपूर पानी मिलने से किसान भी खुश हैं। पानी की कमी से फसलें मुरझाने लग गई थीं। ऊना में सोमवार रात को शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। इससे कृषि कारोबारियों की टेंशन काफी हद तक दूर हो गई है। किसान वर्ग आसमान से बरसी बूंदों को फसलों के लिए खाद के…

Read More

न्यू ईयर के जश्न को ऊना तैयार

ऊना। न्यू ईयर के जश्न के लिए ऊना भी तैयार हो गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए होटलों में इस मौके पर खाने और रहने में छूट का प्रावधान किया गया है। चिंतपूर्णी, ऊना समेत जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित होटल और रेस्तरां संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष प्रबंध कर रखे हैं। चिंतपूर्णी से होटलियर्स एसोसिएशन के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि होटलों में न्यू ईयर पर ग्राहकों को रेस्तरां और कमरे आदि पर तीस प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने…

Read More

मवा कहोलां में फंदे से लटका युवक

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के मवा कहोलां ईंट भट्ठे के शैड में एक युवक का शव फंदे पर झूलता मिला है। घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जो ईंट भट्ठे पर ही हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की वीडियोग्राफी की है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मवा कहोलां…

Read More

सिर पर मारी रॉड, युवक लहूलुहान

अंब (ऊना)। अंब में पांच युवकों ने मिलकर एक युवक के सिर पर रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। उसे घायलावस्था में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन युवक की नाजुक हाल को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वारदात के बाद पांचाें युवक मौके से फरार हो गए। इनमें से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। वारदात की मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।…

Read More

पानी की स्कीमें देखने पहुंचे मंत्री

हरोली (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के अप्पर और लोअर बढेहड़ा में सिंचाई व जलापूर्ति स्कीमों से पानी की अनियमित आपूर्ति की शिकायत मिलने पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। आईपीएच विभाग के एसई एनके त्रिवेदी और एक्सईएन मुकेश हीरा सहित तमाम विभागीय अमले को उन्होंने मौके पर तलब किया था। उद्योग मंत्री की शनिवार रात बढेहड़ा में आयोजित जनसभा में एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि गांव में पेयजल की आपूर्ति सुचारु न होने से लोग दिक्कत में हैं। उद्योग मंत्री ने ऐलान…

Read More

बेतरतीब खड़े वाहन जब्त करेगी पुलिस

ऊना। सड़क तथा बाजारों में बेतरतीब पार्क की गई गाड़ियों पर अब पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। ऐसे वाहनों के पुलिस न सिर्फ चालान काटेगी। बल्कि, जब्त भी करेगी। शहर और आसपास वाहनों के लिए स्पीड साइन बोर्ड, ब्लैक स्पॉट के रूप में दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ये फैसले सड़क सुरक्षा क्लब की ऊना में हुई बैठक में लिए गए। बैठक में शहर में यातायात सुरक्षा पर लग रहे प्रश्न चिन्ह पर चिंता जताई गई। रेड लाइट चौक और रोटरी चौक, पुराना बस…

Read More

खुलासा : लाश के पास मिली थी लोडेड बंदूक

बंगाणा (ऊना)। कुखेड़ा गांव में प्रीतम की गोली लगने से मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौका ए वारदात से मिली बंदूक को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। लाश बरामद होने के बाद प्रीतम के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि प्रीतम जंगल में लकड़ी लाने गया था। अब खुलासा हुआ कि लाश के पास से एक मजल लोडिड गन भी मिली थी। वह गन मौका ए वारदात पर मृतक के भाई ने देखी थी। माना जा रहा है कि प्रीतम जंगल में…

Read More

चिंतपूर्णी में नववर्ष उत्सव पर धारा 144 लागू

चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम माता चिंतपूर्णी में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय नव वर्ष उत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन के आदेशानुसार मेले के दौरान सुरक्षा कर्मियों के अलावा जिला में किसी भी व्यक्ति को आग्नेय शस्त्र एवं गोला-बारूद लेकर चलने की पाबंदी लगाई गई है। मंदिर परिसर में मंदिर न्यास के अलावा किसी भी व्यक्ति को लाउड स्पीकर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।…

Read More