कार ने कुचला सफाई कर्मचारी, मौत

ऊना(विवेक त्रिपाठी)जिला मुख्यालय के बस अड्डे पर एक तेज रफ्तार कार ने सफाई कर्मचारी को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वह ऊना नगर परिषद में ही सफाई कर्मी के रूप में तैनात था। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार सवार पंजाब के दसूहा के रहने वाले हैं, जो बाबा…

Read More

छात्रों ने सीखा रोबोट बनाना

ऊना(विवेक त्रिपाठी)इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग और आईआईटी मंडी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया। इस वर्कशॉप में करीब इंजीनियरिंग के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इंडस के ईसीई डिपार्टमेंड हेड वरुण शर्मा ने कहा कि वर्कशॉप में विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के रोबोट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि रोबोट से वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना, वस्तुओं को दूर फेंकना, एक ही स्थान से वस्तुओं को ऊंचाई पर रखना…

Read More

गगरेट में बैंक के बाहर लुटा मजदूर

गगरेट (ऊना)। अपनी बहन की शादी के लिए बैंक में पैसे जमा करवाने गए प्रवासी मजदूर को गगरेट में शातिरों ने लूट लिया। शनिवार को शातिर इस मजदूर को बैंक के भीतर से बाहर ले गए और बाहर ले जाकर उसे अपना शिकार बना लिया। दरअसल इस मजदूर को कैश डिपोजिट फार्म भरना नहीं आता था। शातिरों ने मदद की पेशकश की और मजदूर उनके झांसे में आ गया। शातिरों ने मजदूर को एक रुमाल में कुछ बांधकर थमाते हुए कहा कि आप हमारा कैश संभालो और हम आपके खाते…

Read More

प्रदूषणमुक्त होंगे टाहलीवाल के उद्योग

ऊना। जिला ऊना में टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से जुड़ेगा। जल्द ही पाइपलाइन का कार्य पूरा करके उद्योगों को इससे जोड़ा जाएगा। यह हिमाचल प्रदेश की पहली गैस पाइपलाइन होगी। इस लाइन को बिछाने का कार्य गैस अथारिटी आफ इंडिया (गेल) की ओर से किया जाएगा। पंजाब के भंगला से टाहलीवाल तक लाइन बिछेगी। इसके बाद लाइन को ऊना तक पहुंचाने की योजना है। पहले चरण में उद्योग तथा दूसरे चरण में आम उपभोक्ता प्राकृतिक गैस लाइन से जुड़ेंगे। पहलेे चरण के अधीन गैस का कामर्शियल यूज के…

Read More

रिवाल्वर की नोक पर बाइक ले गए बदमाश

ऊना। रिवाल्वर की नोक पर दो बदमाश एक व्यक्ति की बाइक ले उड़े। ओल्ड होशियारपुर रोड पर वारदात हुई। बाइक उड़ाने के बाद इन्होंने पंडोगा बैरियर तोड़ दिया। इसी दौरान एक बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया। ये बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया था। पुलिस ने वनखंडी के पास इसे दबोचा। दूसरा बदमाश फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र का व्यक्ति रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा…

Read More

ऊना कालेज छात्रों ने पेश की मिसाल

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमबीए एवं एमसीए के छात्रों ने समाजसेवा में अपनी अहम भूमिका अदा कर मानवता की मिसाल कायम की है। एमबीए एवं एमसीए के छात्रों ने महाविद्यालय में कार्यरत एक निर्धन कर्मचारी को आर्थिक सहायता प्रदान की। महाविद्यालय में कार्यरत सुरक्षा कर्मी ह्दय रोग की बीमारी से ग्रस्त है और इसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है और वहां पर उसके आपरेशन के लिए लगभग 50 हजार रुपये के करीब का खर्चा होना बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार के पास इतनी धनराशि नहीं है…

Read More

टिप्पर-बाइक में टक्कर, दो की मौत

टाहलीवाल (ऊना)। संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर एक टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो श्रद्धालु युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनाें युवक लुधियाना से बाइक पर बाबा बालक नाथ मंदिर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिएं हैं। मृतकों की पहचान संदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह, सोनी सिंह निवासी ससराली कालोनी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर…

Read More

कार से बरामद हुई शराब की 9 बोतलें

मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के मैहतपुर बैरियर में पुलिस ने एक कार में रखी अवैध शराब सहित नौ बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसटी प्रभारी अश्वनी दत्ता के नेतृत्व में मंगलवार रात को मुख्य रविंद्र कुमार, अनिल डोगरा, आरक्षी तीर्थ राम ने रूटीन चेकिंग के चलते मैहतपुर बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने नंगल की ओर से आर रही एक कार…

Read More

निजी वाहनों में सफर को मजबूर

अंब (ऊना)। अंब के ऊपरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने जाने के लिए पर्याप्त यातायात सुविधा न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। अभी तक इस क्षेत्र में निजी बस ऑपरेटर ही बस चला रहे हैं। सरकारी बस सेवा आरंभ नहीं होने के कारण लोगों में निगम के प्रति खासा रोष है। लोगों का कहना है कि निजी बस ऑपरेटर मनमानी करते हुए कई बार बसें चलाते भी नहीं हैं। समय सारणी का तो इन गांवों के रूटों पर कोई पालन होता ही नहीं।…

Read More

आयकर विभाग को मिलेगा अपना भवन

मैहतपुर (ऊना)  आयकर विभाग को जल्द ही अपना भव्य भवन मिलने जा रहा है। विभाग ने ऊना में अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा ली है, जहां विभागीय औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद विभाग का भव्य भवन खड़ा हो सकेगा। ऊना के आयकर अधिकारी कमलेश चंद्र ने इस बात की पुष्टि की है। लंबे अर्से से किराये के भवन में आयकर विभाग का कार्यालय चल रहा है, जिसके लिए जमीन की तलाश काफी अर्से से की जा रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मौजूदा भवन में हालांकि सभी सुविधाएं…

Read More