व्यापारियों ने फूंका चीन और पाकिस्तान का झंडा

ऊना: भारत के विरोध में रहने और पाकिस्तान का समर्थन करने के खिलाफ हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई ने रोटरी चौक में चीन में निर्मित सामान और झंडे के साथ-साथ पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले किया। इससे पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रोष रैली निकालते हुए चीन और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा की अगुवाई में एमसी पार्क ऊना से रोटरी चौक तक चीन व पाकिस्तान के खिलाफ रोष रैली निकाल कर नारेबाजी की। रैली के…

Read More

गगरेट में कैमिस्ट से नशे की खेप बरामद

गगरेट: गगरेट के एक प्रमुख दवा विक्रेता के घर देहरा पुलिस ने छापामारी कर नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं की खेप के साथ दवा विके्रता को पकड़ा है। हालांकि शनिवार को ही ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने ड्रग इंस्पैक्टरों की टीम के साथ उसी दवा विके्रता के मैडीकल स्टोर व घर पर भी धावा बोला लेकिन इससे पहले ही देहरा पुलिस दवा विके्रता को अपने साथ देहरा ले गई थी। देहरा पुलिस द्वारा मामला कांगड़ा के ड्रग इंस्पैक्टर आशीष राणा को सौंप दिए जाने पर दवा विके्रता के…

Read More

कुनेरन में बिरोजे से लदा टिप्पर पकड़ा

अम्ब/दौलतपुर चौक: अम्ब पुलिस ने मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड पर पड़ते कुनेरन में  लगाए गए नाके के दौरान बिरोजे से लदी एक गाड़ी को पकड़ा है। वाहन चालक सहित गाड़ी में सवार लोग गाड़ी से पीछे होते हुए खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस ने बिरोजे से लोड गाड़ी को कब्जे में लेकर चोरी व वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोवेशनल डीएसपी अम्ब चन्द्रपाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे कुनेरन में नाकाबंदी के…

Read More

अनुराग के गोद लिए आदर्श गांव में सामने आया फर्जीवाड़ा

ऊना: भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर के गोद लिए आदर्श गांव देहलां में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक पंचायत चौकीदार के पद पर तैनात व्यक्ति तो विदेश में रह रहा है लेकिन उसके नाम की पगार कोई और ले रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि पंचायत चौकीदार को कई बार तो चैक के माध्यम से कई महीने की 2-2 बार पेंमैंट की गई है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब आर.टी.आई के तहत गांव के व्यक्ति ने जानकारी मांगी। मामला आदर्श गांव देहलां का है। गांव…

Read More

डाक कर्मी ने ग्राहकों से किया यह धोखा

ऊना: ग्राहकों से राशि लेकर खातों में जमा न करने के मामले में डाक विभाग ने आखिरकार पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में पोस्ट मास्टर ऊना की शिकायत पर एक ग्रामीण शाखा के डाक सेवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि डाक विभाग ने अपनी शिकायत में कहा है कि डाक कर्मी ग्राहकों से राशि तो लेता रहा लेकिन उसे खातों में दर्ज नहीं किया गया। इस संबंध में विभागीय जांच के बाद…

Read More

हैरोइन तस्करी का आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

गगरेट: जिला पुलिस की विशेष जांच शाखा द्वारा हैरोइन की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी को बुधवार को अम्ब न्यायालय में पेश कर उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्वेषण अधिकारी उस सोर्स का पता लगाने का प्रयास करेंगे कि आखिर हैरोइन की खेप कहां से आ रही है। सूत्रों की मानें तो हैरोइन की खेप के साथ पकड़ा गया आरोपी सुमित खुद भी इस नशे का आदी है और घरेलू हालात भी बेहतर नहीं हैं। शुरू-शुरू में वह ऐसे लड़कों…

Read More

एक टावर के सहारे 51 पंचायतों को इंटरनैट सेवा

ऊना: ऊना के अंब जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनैट सेवा वाई मैक्स लगभग ठप्प होने की कगार पर पहुंच चुकी है। निगम की लचर कार्यप्रणाली के चलते उपमंडल के 4 टावरों में से 3 पूरी तरह से नकारा हो चुके हैं जबकि अब एक ही टावर के सहारे काम चलाया जा रहा है। हालात ये हैं कि बी.एस.एन.एल. के उपमंडल स्तर के अधिकारी बार-बार पत्राचार कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके टावर ठीक नहीं हो पाए हैं। दूसरी ओर बी.एस.एन.एल. के टावरों की मैंटीनैंस करने वाली कंपनी…

Read More

बेकाबू कंटेनर ने 7 वाहनों को पहुंचाया नुक्सान, 3 लोग घायल

> गगरेट: गगरेट में एक कंटेनर ट्रक की ब्रेक फेल हो जाने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस हादसे में 3 बसें, 2 कारें व 3 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कंटेनर के चालक सहित 3 लोग घायल हो गए जिन्हें फस्र्ट रैफरल यूनिट गगरेट में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 होशियारपुर-मुबारिकपुर पर करीब 2 घंटे यातायात बाधित रहा। गगरेट पुलिस ने कंटेनर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार करीब…

Read More

मुख्यमंत्री के कारण शर्मसार हुआ प्रदेश : भाजपा

ऊना: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सरकार के खिलाफ कई राजनीतिक प्रस्ताव पास किए। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा द्वारा रखे गए प्रस्ताव का अनुमोदन सचिव हंसराज तथा पायल वैद्य ने किया। पार्टी के मुख्य महाप्रवक्ता राजीव ङ्क्षबदल के मुताबिक पारित किए गए प्रस्ताव में कांग्रेस पार्टी के 4 वर्ष के कार्यकाल को काले अध्याय की संज्ञा दी गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से प्रदेश…

Read More

शराब पीना पड़ा महंगा, झगड़े के बाद चाचा की हत्या

ऊना पहले चाचा और भतीजे ने इकट्ठी शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साए भतीजे ने चाचा की जान ले ली। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां क्षेत्र के जाड़ला कोयड़ी में नशे में धुत्त भतीजे ने अपने ही चाचा को फर्श पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जाडला कोयड़ी निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।…

Read More