सोलन । कैलाश ठाकुर की निर्मम हत्या के बाद भी एसपी डा रमेश छाजटा ने सोलन शहर में पुलिस की गश्त बढ़ाने से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि पुलिस बीट इसमें क्या करेगी? जितनी गश्त है उतनी काफी है, इसमें इजाफा नहीं होगा। वहीं इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी छात्रों का मेडिकल वारदात के 22 घंटों के बाद हुआ। अस्पताल रिकार्ड की तफ्तीश की तो उसमें आरोपी छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट देर रात 9 बजकर 40 मिनट में दर्ज निकली। आखिर मेडिकल देरी से…
Read MoreCategory: Solan
बरोटीवाला स्कूल में उतरेगा चौपर
नालागढ़ (सोलन)। महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का चौपर 25 मई को बरोटीवाला स्कूल मैदान में उतरेगा। मंगलवार को चौपर उतारने की सफल परीक्षण किया गया। राष्ट्रपति औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के कालूझिंडा स्थित महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय का शुभारंभ करेंगे। मंगलवार को चौपर बरोटीवाला स्कूल में परीक्षण के लिए उतरा, जिसका सफल परीक्षण किया गया। महामहिम बरोटीवाला स्कूल मैदान में चौपर से उतरने के बाद विश्वविद्यालय जाएंगे। महामहिम के पहली बार औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के आगमन पर उनके स्वागत की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। डाक्टरों की टीम…
Read Moreजोरदार आगाज तक सिमटा रह गया सफाई अभियान
सोलन। शहर में स्वच्छता अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। शहर में सफाई का आलम वही है, जहां से शुरू हुआ था। अभी भी शहर में जगह-जगह पर कूडे़ ढेर लगे हुए हैं। मंत्री धनी राम शांडिल और जिला प्रशासन के प्रयासों के बावजूद सोलन में सफाई अभियान को तवज्जो नहीं दी जा रही है। सोलन के मालरोड के डीसी चौक से कुछ दूरी पर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक गंदगी का आलम दिखा। पर्यटक, स्थानीय लोगों और कारोबारियों के लिए यह स्थिति परेशान करने वाली रही। शहर…
Read Moreट्रक से टकराने से बाइक सवार की मौत
बद्दी (सोलन)। भुड्ड-थाना मार्ग पर एमएंडए कंपनी के ठीक सामने एक बाइक सवार की ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक बिहार के मोती हारी जिले के मोपतपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ 279 व 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार देर रात्रि करीब पौने 11 बजे एक ट्रक एचपी 12-ई-6682 फैक्टरी से सामान लोड करने के बाद चालक ट्रक…
Read Moreतीन दिन बाद मिल रहा पेयजल
भोजनगर (सोलन)। कसौली निर्वाचन क्षेत्र की आधा दर्जन उठाऊ पेयजल योजनाएं सूखने की कगार पर हैं। ऐसे में गांवों में तीन दिन बाद पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कसौली के जोहड़जी, क्यारूआ सिहारड़ी, किरन चाकली, बसंदला बियूली, टिक्करी, कमलोग और धार पटियाला के लिए बनी पेयजल योजनाओं में 30 प्रतिशत जलस्तर कम हो गया है। जिसके कारण ग्राम पंचायत भोजनगर, अन्हेच, काबा कलां और नेरी कलां के लगभग 40 से अधिक गांव तड़ोल, बड़ांह, क्यारूआ, कयारद, भोगड़ी, बागडी,…
Read Moreकैलाश की हत्या पर एसएफआई में रोष
सोलन। कैलाश ठाकुर की निर्मम हत्या पर एसएफआई इकाई ने पुलिस प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा की है। इकाई अध्यक्ष देवी चंद रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पदाधिकारियों ने दावा है कि पुलिस को सूचित करने के बाद भी पुलिस ने चुस्ती नहीं दिखाई। अगर पुलिस ने समय पर कदम उठाया होता तो कैलाश की जान बच सकती थी। इस संबंध में जिला एसएफआई इकाई ने कहा कि सोलन में आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन उदासीन का रवैया अपना…
Read Moreवाहन चपेट में आया बाइक सवार
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर संडोली गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को नालागढ़ से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। यह घटना देर रात्रि करीब साढ़े 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के जोधपुर निवासी पपू बाइक पर सवार होकर नालगढ़ की ओर जा रहा था। संडोली गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से उसे अपने चपेट में ले लिया। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो…
Read Moreवनों की आग बुझाने वाले होंगे सम्मानित
नालागढ़ (सोलन)। सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा कि गर्मी के मौसम में वनों में लगने वाली आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वन महकमा इलाके के लोगों का सहयोग लेगा और जंगलों में लगी आग बुझाने में सहयोग करने वाले लोगों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। धर्माणी शनिवार को नालागढ़ में आयोजित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण,…
Read Moreलैब है नहीं और पढ़ रहे कंप्यूटर शिक्षा
सोलन । जिला सोलन में बिना आईसीटी (इंफोरमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालाजी) लैब के आईटी स्टूडेंट्स को शिक्षा मुहैया करवाने वाले स्कूल मुखियाओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिर सकती है। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक महज 42 सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूल बिना आईसीटी लैब है। शेष में लैब की सुविधा नहीं हो पाई है। आईटी शिक्षा मुहैया करवाने वाले स्कूलों में आईसीटी लैब का होना अनिवार्य है। बिना इन लैब के स्कूलों में आईटी शिक्षा सार्थक नहीं है। 18 मई को शिक्षा निदेशालय से जिला सोलन के ऐसे…
Read Moreकेबांवाला में दो गुटों में मारपीट
बद्दी (सोलन)। गोबर के उपलों में लगी आग को लेकर मधाला पंचायत के केंबावाला गांव में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक गुट के बाप और बेटा जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद क्रास मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कंबेवाला के लेखराज अपने खेत की सफाई करने के बाद झाड़ियां जला रहा था। उसके खेत के साथ संजीव के खेत थे। झाड़ियों में लगी आग हवा के झौंके के साथ संजीव के खेत में चली गई तथा खेत में रखे उपले जल…
Read More