
सोलन। कैलाश ठाकुर की निर्मम हत्या पर एसएफआई इकाई ने पुलिस प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा की है। इकाई अध्यक्ष देवी चंद रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पदाधिकारियों ने दावा है कि पुलिस को सूचित करने के बाद भी पुलिस ने चुस्ती नहीं दिखाई। अगर पुलिस ने समय पर कदम उठाया होता तो कैलाश की जान बच सकती थी।
इस संबंध में जिला एसएफआई इकाई ने कहा कि सोलन में आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन उदासीन का रवैया अपना रही है। जिला एसएफआई कमेटी ने पुलिस प्रशासन से युवक के हत्यारों को सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। भविष्य में इस तरह के मामलों पर रोक लग सके। इसके अतिरिक्त इकाई ने निजी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में विवि में पढ़ रहे छात्रों की निगरानी के लिए कमेटियां गठित करने की मांग भी उठाई है। कार्यकर्ताओं में नरेंद्र, मनोज, अजय तिवारी, संजय कुमार, समीर, कृष्णा, नीतिन, मोहित राज, शिवेंद्र, टिक्कम, विजय, प्रीति, ज्योति, कपिल मोहन, अजय कौशल और अजय भट्टी मौजूद रहे।
