लोगों को मिलेगा तीन माह का चीनी कोटा

सोलन। सरकारी डिपुओं में चीनी का कोटा पहुंच गया है। इस माह उपभोक्ताओं को जून, जुलाई और अगस्त माह का चीनी कोटा सरकारी डिपुओं में मिलेगा। इससे जिले भर के पांच लाख 69 हजार राशन कार्ड उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। प्रति व्यक्ति चीनी का कोटा 700 ग्राम मिलता है। लेकिन, इस बार प्रति व्यक्ति चीनी दो किलो 100 ग्राम मिलेगी। जिला सोलन में पिछले दो माह से चीनी का कोटा नहीं पहुंचा था। अब कोटा पहुंचने से सोलन जिले के लोगों को राहत मिली है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यादवेंद्र पाल ने…

Read More

बिजली बोर्ड ने उड़ाए लोगों के होश

सोलन। बिजली बोर्ड लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कसौली की कई पंचायतों में बोर्ड ने छह-छह माह बाद बिजली बिल थमाए हैं। अधिकांश लोगों के बिल हजारों में हैं जिसे देखकर ग्रामीणों के होश दंग रह गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार विभाग पिछले करीब दो सालों से बिल देने में देरी कर रहा है। करीब छह से आठ माह बाद उन्हें बिल दिए जा रहे हैं जोकि हजारों में आते हैं। भारी भरकम बिलों को भरने में ग्रामीण असमर्थ हैं। वहीं बोर्ड अधिकारी बिलों के अधिक…

Read More

कालका का कारोबारी दबोचा

परवाणू(परवाणू)। देसी घी चुराने के आरोप में पुलिस ने एक गिरफ्तारी और की है। कंपनी के बडे़ स्टोर से चोरों ने हटसन देसी घी के स्टोर में 68 पेटियां चोरी की थी। घी की कीमत करीब 02 लाख 65 हजार थी। कालका के कारोबारी दिपेंद्र शर्मा उम्र 37 निवासी कालका को पकड़ा है। इसकी पुष्टि एसएचओ रघुवीर सिंह ने की है। मामले तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें अन्य गिरफ्तारियां भी संभव है।

Read More

नालागढ़ में दिनदिहाड़े बुजुर्ग के 50 हजार लूटे

नालागढ़/ कसौली (सोलन)। कसौली में एक लाख की रकम दिनदिहाड़े गायब करने के बाद अब बिल्कुल वैसी ही वारदात औद्योगिक नगरी बीबीएन में भी हुई है। पैसे निकालने पहुंचे एक रिटायर्ड फौजी के खून पसीने की 50 हजार रकम पर शातिरों ने हाथ साफ कर दिया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पंद्रह दिन पहले कसौली में भी इसी तरह एक बुजुर्ग से एक लाख की रकम चोरी गई है। लिहाजा अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक बैंक की रेकी करते हैं। बुजुर्ग…

Read More

बारिश में टपकती है तहसील की छतें

कसौली (सोलन)। जिला सोलन की कसौली तहसील जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। बारिश के दौरान कार्यालय की छतों से पानी टपकता रहता है। कार्यालय में भू-राजस्व रिकार्ड के भी भीगने का हमेशा डर लगा रहता है। इस दौरान लोगों को कार्यालयों के अंदर भी छाते खोलकर अपने कार्य करवाने पड़ते हैं। तहसील के अधीन 37 पंचायतें एवं 11 पटवार सर्कल आते हैं मगर समस्या ज्यों के त्यों पड़ी है। तहसील में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली, कृषि, एफेडेविट और जमीन आदि के कार्यों के लिये दर्जनों लोगों…

Read More

आवारा सांड ने मार डाला वृद्ध व्यक्ति

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार की बढलग पंचायत में खेतों में फसलों की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति को आवारा सांड ने मार डाला। गांव मनेशी थड़ी का राम सिंह जब अपने खेतों में बैठा था तो एक सांड वहां आ धमका। व्यक्ति की नजर सांड पर पड़ी तो उसने सोचा की वह कहीं फसल में न पड़ जाए तथा वह उसे हटाने के लिए उसकी ओर बढ़ा। जैसे ही वह सांड के समीप पहुंचा, सांड ने उस पर हमला कर दिया। उसने सींगों के साथ व्यक्ति को बुरी…

Read More

गुनाह बाहरी राज्यों में, शरण बीबीएन में

नालागढ़ (सोलन)। विश्व के मानचित्र में फार्मा हब के रूप में उभरे औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को यदि अपराधियों की शरणगाह कहे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। अपराधी बाहरी राज्यों में गुनाह करके आसानी से बीबीएन में शरण ले लेते हैं। उधर, पुलिस ने भी शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर वेरिफिकेशन के लिए मुहिम चलाई जो सिर्फ कागजों में सिमट गई। एसपी एस अरुल कुमार ने कहा कि पुलिस दिन और रात पेट्रोलिंग करती है। लोगों को भी चाहिए कि वह पुलिस का सहयोग करें और संदिग्ध की तुरंत पुलिस…

Read More

बस में भरे 80 लोग बाल-बाल बचे

नालागढ़ (सोलन)। लापरवाही की हद इसे कहते हैं। 52 सीटर एचआरटीसी की बस में 80 सवारियां भरकर यात्रियों को चिकनी नदी के रास्ते मौत के मुंह में धकेल दिया। नदी पर पुल न होने के लिए यहां बस नदी से गुजारनी पड़ती है। मंगलवार शाम को 6:20 बजे नालागढ़ से दभोटा वाया रेडू़ रूट पर जा रही परिवहन निगम की यह बस मंगलवार को हुई अचानक तेज बारिश के बहाव में चिकनी नदी के बीचों बीच फंस गई। चालक ने इसे निकालने की कोशिश तो बस का इंजन बंद हो…

Read More

56 चालान काट वसूला 37.2 हजार जुर्माना

नालागढ़ (सोलन)। यातायात नियमों की अवहेलना करने, अवैध खनन में संलिप्त वाहनों और सार्वजनिक स्थानों पर धुंए के छल्ले उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने ऐसे 56 चालान काटे और 37,200 रुपये का जुर्माना वसूला है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले मनचले वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटे गए 52 चालानों से पुलिस ने 26,900 रुपये का जुर्माना वसूला है जिसमें बिना डीएल, बिना दस्तावेजों, तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चालकों…

Read More

एक ही दिन में सरप्लस शिक्षकों के ट्रांसफर आर्डर

सोलन/भोजनगर। प्रदेश के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ में …..‘सड़क से दूर पढ़ाने को हाय तौबा कर रहे गुरुजन’ खबर पर शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एक ही दिन में 06 सरप्लस शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनकी तैनाती रिक्त स्कूलों में की गई है। 20 तारीख के अंक में पेज नंबर पांच पर छपी इस खबर के माध्यम से अभिभावकों की परेशानियों को प्रशासन और शिक्षा अधिकारियों तक पहुंचाया गया था जिस पर त्वरित कार्रवाई हुई है। नतीजतन केंद्रीय पाठशाला प्राथा के तहत कमलोग…

Read More