56 चालान काट वसूला 37.2 हजार जुर्माना

नालागढ़ (सोलन)। यातायात नियमों की अवहेलना करने, अवैध खनन में संलिप्त वाहनों और सार्वजनिक स्थानों पर धुंए के छल्ले उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने ऐसे 56 चालान काटे और 37,200 रुपये का जुर्माना वसूला है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले मनचले वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटे गए 52 चालानों से पुलिस ने 26,900 रुपये का जुर्माना वसूला है जिसमें बिना डीएल, बिना दस्तावेजों, तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट न पहनने और चार पहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट न लगाने आदि के मामले शामिल हैं। पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त 1 वाहन का खनन अधिनियम के तहत चालान काटा और 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। कोटपा के तहत पुलिस ने तीन चालानों से तीन सौ रुपये का जुर्माना वसूला है। एसपी बददी एस अरुल कुमार ने कहा कि जिला पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसलिए वाहन चालक यातायात नियमों और लोग नियम एवं कानून की अनुपालना करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Related posts