लोगों को मिलेगा तीन माह का चीनी कोटा

सोलन। सरकारी डिपुओं में चीनी का कोटा पहुंच गया है। इस माह उपभोक्ताओं को जून, जुलाई और अगस्त माह का चीनी कोटा सरकारी डिपुओं में मिलेगा। इससे जिले भर के पांच लाख 69 हजार राशन कार्ड उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। प्रति व्यक्ति चीनी का कोटा 700 ग्राम मिलता है। लेकिन, इस बार प्रति व्यक्ति चीनी दो किलो 100 ग्राम मिलेगी।
जिला सोलन में पिछले दो माह से चीनी का कोटा नहीं पहुंचा था। अब कोटा पहुंचने से सोलन जिले के लोगों को राहत मिली है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यादवेंद्र पाल ने इसकी पुष्टि की है।
जिला सोलन में करीब 1.26 लाख सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्ड होल्डर हैं। इसमें बद्दी, नालागढ़, कसौली, अर्की, कुनिहार, दाड़लाघाट, कंडाघाट आदि क्षेत्र शामिल हैं।

Related posts