नालागढ़ में सम्मानित होंगे स्टार खिलाड़ी

नालागढ़ में सम्मानित होंगे स्टार खिलाड़ी नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के राजपुरा में 16 अक्तूबर से 3 दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी शुरू होगी। इसमें करीब 36 टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान प्र्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पा चुके खिलाड़ियों को भी नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वहीं, एक महीने का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। पुरुष वर्ग में 15 टीमें और महिला वर्ग में करीब 16 टीमों के अलावा हिमाचल पुलिस, वन विभाग, साई हॉस्टल धर्मशाला, साई हॉस्टल बिलासपुर, बिजली…

Read More

नालागढ़ में दौड़ेंगे एक हजार युवा

नालागढ़ में दौड़ेंगे एक हजार युवा नालागढ़ (सोलन)। भारत जागो दौड़ में नालागढ़ शहर में 18 से 40 आयु वर्ग के करीब एक हजार युवा दौड़ लगाएंगे। स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर सार्ध शती समारोह में के तहत 11 सितंबर को इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए 5 सितंबर तक पंजीकरण होगा। वहीं टी शर्ट व टोपी लेने के लिए 100 रुपये शुल्क रखा गया है। नालागढ़-स्वारघाट हाइवे पर दत्तोवाल से वाया रड़ियाली होकर रोपड़ चौक से करीब 3 किलोमीटर तक की यह दौड़ आयोजित…

Read More

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला कुचली, मौत

बद्दी (सोलन)। बद्दी-पिंजोर मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप एक महिला कामगार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। महिला का सिर ट्रक के टायर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। हादसे के वक्त महिला का पति राहुल भी उसके साथ था। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गया। राहुल ट्रक का नंबर भी नहीं पहचान सका। मृतक महिला कविता उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफरपुर, तहसील संबल, गांव बाडथल की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार यूपी निवासी राहुल (21) और कविता…

Read More

आग से महिला झुलसी, मौत

बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाने के तहत आने वाले धार बलियाला गांव की एक महिला की पीजीआई में मौत हो गई। महिला चार दिन पूर्व आग लगने से झुलस गई थी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में स्टोव फटने की बात कही थी लेकिन अब पिता रामदास ने अपने दामाद को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। रामदास ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके दामाद के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे जिसका जिक्र उसकी बेटी ने कई बार उससे किया। इससे…

Read More

एथलेटिक्स में सोलन ने जीती ट्रॉफी

सोलन। सोलन में 6वीं जिला स्तरीय पाइका खेलों में एथलेटिक्स छात्र वर्ग में सोलन ने ट्रॉफी जीती। वहीं धर्मपुर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। छात्राओं में कंडाघाट पहले और धर्मपुर दूसरे स्थान पर रहा। बाक्सिंग छात्र वर्ग में कुनिहार प्रथम, नालागढ़ द्वितीय और छात्राओं में ये स्थान कुनिहार और धर्मपुर ने अर्जित किए। कुश्ती में नालागढ़ पहले और कुनिहार दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग की जुड्डो प्रतियोगिता कुनिहार ने जीती तथा नालागढ़ दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में कुनिहार व धर्मपुर पहले व दूसरे स्थान पर रहे। ताइक्वांडों में…

Read More

छोटी सी उम्र में भरी ऊंची उड़ान

नालागढ़ (सोलन)। मन में यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र भी बाधक नहीं बनती। छोटी सी उम्र में जब उसे बड़ा दायित्व मिला तो सभी ने कहा कि क्या यह बच्ची इस मुहिम को चला पाएगी? बावजूद इसके उसने इस अवधारणा को गलत साबित कर दिखाया। आज यही 16 वर्षीय बालिका हरियाणा सरकार की ओर से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाई गई मुहिम की ब्रांड एंबेसडर है। यह जज्बा दिखाया है चंडीगढ़ निवासी सेवानिवृत्त कामर्शियल पायलट दीपक और सेवानिवृत्त प्रवक्ता मीना कुमारी की पुत्री ईशिता उप्पल…

Read More

सामाजिक सेवा क्षेत्र के लिए 1371 करोड़

अर्की (सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि पिछड़े वर्गों और गरीब लोगों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक सेवा क्षेत्र में इस वर्ष 1371 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं जो कुल बजट का 34 प्रतिशत है। वह अर्की तहसील के शावग में आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र एक भव्य तथा बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और प्रदेश के लिए…

Read More

30 हजार आबादी को गंदा पानी सप्लाई!

30 हजार आबादी को गंदा पानी सप्लाई! नालागढ़ (सोलन)। शहर के लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। लोगाें को स्वच्छ पेयजल के लिए बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। अधिकांश लीकेज गंदे और दूषित स्थानों में हो रही है। ऐसे में नतीजतन लोगों के घरों में गंदे पानी आने का दावा किया जा रहा है। वहीं बरसात के दिनों में जलजनित बीमारियों संभावना प्रबल जताई जा रही है। नालागढ़ शहर को चिकनी नदी के समीप से उठाऊ पेयजल योजना से जलापूर्ति की जाती है, जो…

Read More

दो पंचायतों में दस घंटे बिजली गुल

दो पंचायतों में दस घंटे बिजली गुल बद्दी (सोलन)। बिजली बोर्ड के स्टाफ में आपसी तालमेल की कमी से दो पंचायतों की बिजली 10 घंटे बंद रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि स्टाफ में आपसी तालमेल न होने की वजह से रोजाना कट लग रहे हैं। वहीं लोगों की शिकायतों पर एसडीओ ने जेई को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। बरोटीवाला क्षेत्र की कालू झिंडा, मधाला पंचायतों के कालूझिंडा, मधाला, कोटियां, शेरंा, कलरांवाली, कुल्हाड़ीवाला, जोहड़ापुर और केबांवाला आदि गांव…

Read More

चार युवकों ने की दोस्त की हत्या

नालागढ़ (सोलन)। ट्रक में बिठाकर महाराष्ट्र लेकर गए नालागढ़ के चार युवकों ने अपने उसी साथी को मौत के घाट उतार दिया। छानबीन में खुलासा होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने नालागढ़ में पहुंचकर चार आरोपियों में से दो को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। दो हत्या के आरोप में वांछित चल रहे हैं। मामला बीते माह का बताया जा रहा है और महाराष्ट्र के गौंडा थाना में पुलिस ने पहले सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन परिजनों के जाने के बाद गौंडा पुलिस ने हत्या…

Read More