अर्की अर्की: पुलिस थाना दाड़ला के अंतर्गत एक महिला के साथ मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील बातें करने का मामला सामने आया है। महिला ने रिपोर्ट लिखवाई है कि एक अज्ञात व्यक्ति पिछले कई दिनों से उसे फोन कर रहा है तथा फोन पर उससे अश्लील बातें करता है व गंदी गालियां भी देता है। महिला ने कहा है कि जब उसके पति व ससुर ने उस अज्ञात व्यक्ति से बात की तो उसने उनसे भी गाली-गलौच किया। डीएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज…
Read MoreCategory: Solan
बीबीएन में नकारी हड़ताल, शेष जगह परेशानी
बीबीएन में नकारी हड़ताल, शेष जगह परेशानी सोलन। प्रदेशव्यापी टैक्सी और पिकअप यूनियन की हड़ताल का जिला सोलन में मिला जुला असर देखा गया। बद्दी-बरोटीवाला और नालागढ़ में हड़ताल के बावजूद रोजाना की तरह व्यावसायिक वाहन चले। वहीं कंडाघाट, सोलन, धर्मपु़र और कसौली में हड़ताल का असर देखने को मिला। परवाणू में टैक्सी यूनियन की हड़ताल रही, पिकअप यूनियन पर हड़ताल का असर देखने को नहीं मिला है। सोलन में टैक्सी यूनियनों ने हिमाचल नंबर की टैक्सियों को रोककर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। इससे कालका से शिमला…
Read Moreकारोबारी के भाई की तलाश में अज्ञात नकाबपोश!
कारोबारी के भाई की तलाश में अज्ञात नकाबपोश! परवाणू (सोलन)। अज्ञात नकाबपोशों ने टोटल हेल्थ केयर मेडिसिन कंपनी परवाणू के गेट में पहुुंचकर दहशत फैलाने की कोशिश की। इसी कंपनी के मालिक को एक करोड़ की चौथ न देने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कारोबारी ने इसकी लिखित सूचना परवाणू थाना में दी है। शिकायत में कंपनी के मालिक सुशील कुमार ने कहा कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक में सवार दोनो नकाबपोश गेट पर पहुंचे और कंपनी के गेट पर लगी छोटी…
Read Moreकसौली में हुई थी थरुर और सुनंदा के रिश्ते की शुरू आत
कसौली (सोलन)। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और उनकी दिवंगत पत्नी सुनंदा थरूर का हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली से काफी गहरा नाता रहा है। दोनों के रिश्तों की शुकुआत कसौली से ही हुई थी। सुनंदा के साथ 15 जुलाई 2010 को दोनों कसौली पहुंचे थे और आर्मी हॉली-डे होम में रुके थे। इस दौरान दोनों तीन दिन आर्मी होली-डे होम होटल में ही ठहरे थे। होटल कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान वे होटल में ही कैद रहे और कहीं घूमने नहीं गए। कहा तो यहां तक…
Read Moreपक्के इलाज का वादा फिर भी तोड़ रहे नाता
बद्दी (सोलन)। ‘डॉट्स पक्के इलाज का पक्का वादा’ इसी स्लोगन के साथ टीबी की जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन पक्के इलाज के वादे से मरीज नाता तोड़ रहे हैं। दवाओं का कोर्स पूरा नहीं करने के चलते मौत का बुलावा दे रहे हैं। यही वजह हो सकती है कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में क्षय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बद्दी पीएचसी स्थित डॉट्स सेंटर में तीन वर्ष के आंकड़े से यही जाहिर हो रहा है। डॉट्स सेंटर में तीन वर्ष पहले…
Read More01 लाख लोगों ने गलत भर दिए फार्म!
01 लाख लोगों ने गलत भर दिए फार्म! अर्की (सोलन)। इसे लोगों में जागरूकता की कमी कहें या फिर विभागीय अधिकारियों की कोताही! एक अनुमान के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अर्की उपमंडल समेत जिला सोलन में करीब एक लाख आवेदकों ने नए राशनकार्ड फार्म गलत भर दिए हैं। अब गलत फार्म भरने वालों को दोबारा से फार्म भरना होगा, साथ ही आधार और पुराने राशन कार्ड की फोटोस्टेट संलग्न करनी होगी। 20 जनवरी राशन कार्ड के फार्म भरने की अंतिम तिथि है। ऐसे में लोगों को इस संदर्भ…
Read Moreटैक्स छूट नहीं मिलने उद्यमी निराश
टैक्स छूट नहीं मिलने उद्यमी निराश नालागढ़/ बद्दी(सोलन)। हिमाचल प्रदेश में विशेष औद्योगिक पैकेज में कैपिटल सब्सिडी 2017 तक बहाल होने का जिला के उद्योगपतियों ने स्वागत किया है। वहीं टैक्स छूट न मिलने पर निराशा जताई है। उद्योगपतियों का कहना है कि अन्य प्रदेशों में 02 फीसदी सेल टैक्स (विक्रय कर) हिमाचल में पहले 01 फीसदी था। अब यह 1.5 फीसदी हो गया है। प्रदेश सरकार की इस बढ़ोतरी से उद्योगपतियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। बद्दी-बरोटीवाला इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, महासचिव वाईएस गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेष…
Read Moreधर्मपुर के कारोबारियों की उम्मीदों को लगे पंख
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-शिमला फोरलेन की जद में आ रहे धर्मपुर के कारोबारियों की उम्मीदों को पंख लग सकते हैं। फोरलेन निर्माण में कारोबार का जरिया छिन जाने की चिंता में डूबे कारोबारियों के लिए धर्मपुर पंचायत शॉपिंग कांप्लैक्स बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए धर्मपुर स्थित एमईएस यार्ड की जगह चिह्नित की गई है। नेशनल हाइवे के अधिकारियों की सहमति मिलने के बाद कांप्लैक्स बनने की उम्मीदें पुख्ता हो गई हैं। इस संबंध में पंचायत और व्यापारियों ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों से बातचीत की है। बताया…
Read Moreएटीएम उखाड़कर भाग रहे शातिर दबोचे
धर्मपुर (सोलन)। मकान मालिक की मुस्तैदी से पुलिस ने एटीएम चोर के गिरोह के मनसूबों पर पानी फेर दिया। घटना रविवार तड़के 3:30 बजे की है। शातिर लुटेरे एक चंडीगढ़ नंबर की पिकअप (सीएच 01टीए-9474) में आए और एनएच-22 स्थित धर्मपुर पड़ाव स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को उखाड़ने लगे। टूट फूट की आवाजें सुनकर भवन मालिक तिलक राज की आंख खुल गई। उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो कुछ लोग एटीएम मशीन को पिकअप में डाल रहे थे। वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में छह शामिल थे,…
Read Moreकोर ग्रुप की बैठक में नहीं पहुंचे शांता, नड्डा
कोर ग्रुप की बैठक में नहीं पहुंचे शांता, नड्डा बद्दी (सोलन)। सोलन के बद्दी में प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक बिना शांता कुमार और जेपी नड्डा के शुरू हुई। शनिवार तक चलने वाली बैठकों में दोनो शीर्ष नेताओं के न होने से चर्चा का माहौल रहा। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दोनों शीर्ष नेताओं के न पहुंचने का कारण उनकी व्यस्तता बताया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार 12 जनवरी को पालमपुर में एक चिकित्सालय के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों में लगे हुए…
Read More