कमजोर हाथों में उद्योगों की सुरक्षा

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में उद्योगाें की सुरक्षा का जिम्मा संभाले सिक्योरिटी एजेंसियां नियमों की धज्जियां उड़ाकर करोड़ों की संपत्ति और जान माल की सुरक्षा का जिम्मा अप्रशिक्षित गार्डों को सौंप रही है। पुलिस का दावा है कि कम पगार पर मिल रहे अधिकांश सिक्योरिटी गार्ड प्रशिक्षित नहीं हैं। बिना प्रशिक्षण के ही वह अपनी सेवाएं उद्योगों सहित अन्य संस्थानों में दे रहे हैं। बद्दी पुलिस अब ऐसे ही सिक्योरिटी एजेंसी पर शिकंजा कसने जा रही है। पुलिस अब ऐसी एजेंसियों का सर्वे करेगी। रिकार्ड खंगाले जाएंगे कि कितने…

Read More

बिजली कट और जाम से मिलेगी निजात

सोलन। सोलन शहर को जाम और बिजली कटौती से राहत मिलेगी। जाम की समस्या दूर करने के लिए जहां 17.26 करोड़ की लागत से शामती बाईपास का निर्माण होने जा रहा है। वहीं बिजली कट की समस्या के निजात दिलाने को शहर में 1.52 करोड़ से पांच ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने सोलन के समीप शामती में राजगढ़-सोलन बाईपास सड़क का शिलान्यास किया। जबकि ट्रांसफार्मरों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साढ़े पांच किमी लंबी इस सड़क…

Read More

गाड़ी पेड़ से टकराई, चार घायल

पंजेहरा (सोलन)। दभोटा-नालागढ़ मार्ग पर एक स्कारपियो कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार बरोटीवाला क्षेत्र के रामेश्वर सिंह, विक्की, राजीव कुमार स्कारपियो से जोघों में एक शादी की पार्टी से वापस अपने घर बरोटीवाला आ रहे थे। इस गाड़ी को अरविंद कुमार चला रहा था। शनिवार मध्य रात्रि साढ़े 11 बजे जैसे स्कारपियो नवा ग्राम पहुंची तो गाड़ी के…

Read More

पतंजलि योगपीठ की लीज कराने वाले अफसरों पर केस

सोलन। साधुपुल स्थित बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ की लीज करवाने वाले तत्कालीन राजस्व अधिकारियाें और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इसमें जिला स्तर के कई बडे़ अधिकारी शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने पतंजलि योगपीठ के लिए गांव चौहाड़ा (कंडाघाट) के लिए सरकार से अनुमति दिलाई थी। मगर पतंजलि योगपीठ दूसरे गांव कैहलोग में लगाया गया। इसमें राजस्व अधिकारियों ने पतंजलि योगपीठ के अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके रिकार्ड में हेराफेरी की तथा जमीन को सरकार से मंजूर करवाने के लिए प्रस्ताव सरकार को प्रेषित किया…

Read More

गत्ता उद्योगों में कच्चे माल का संकट

बद्दी (सोलन)। यूपी और उत्तराखंड के पेपर मिलों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश के गत्ता उद्योगों में कच्चे माल का संकट खड़ा हो गया है। अगर शीघ्र ही गत्ता उद्योगों को कच्चा माल नहीं मिला तो दर्जनों उद्योग का संचालन प्रभावित हो सकता है। गत्ता उद्योग संचालकों का कहना है कि इस बार उत्तराखंड और यूपी के पेपर मिलों को हिमाचल और पंजाब ने समर्थन दिया है। पेपर मिल संचालकों का मकसद पेपर के रेट बढ़ाना है। हिमाचल प्रदेश के ऊना, बीबीएन, कालाअंब, परवाणू, पांवटा साहिब में करीब डेढ़…

Read More

स्कूल और बुक सैलर गठजोड़ का भंडाफोड़

सोलन। निजी स्कूलों से किताबों और वर्दी का ठेका हासिल करने की लड़ाई अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ रही है। मोटे कमीशन बटोरने के लालच में निजी स्कूलों ने लूट के ठिकाने तय कर रखे हैं। स्कूल की ओर से निर्धारित दुकान से महज बुक्स ही नहीं, अभिभावकों को स्टेशनरी, बैग ब्रांडेड कपड़े, वर्दी तक थमाई जा रही है। सिर्फ एक किताब की जरूरत होने पर भी मनाही की जाती है, पूरा सेट खरीदने को बाध्य किया जाता है। वीरवार को उपायुक्त सभागर में प्रशासन की ओर से निजी…

Read More

ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, मौत

परवाणू (सोलन)। टोल बैरियर परवाणू में सड़क किनारे कैंटर के पास खड़े व्यक्ति को ट्रक चालक ने कुचल दिया। व्यक्ति अपने भतीजे की गाड़ी में शादी का सामान लेकर अपने घर नूरपूर जा रहा था। हादसे के वक्त व्यक्ति बैरियर पर टैक्स जमा करवाकर कैंटर के पीछे खड़ा था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह कैंटर से अपने चाचा वासुदेव निवासी गांव ढक्क डाकघर ढाहब, नूरपूर जिला कांगड़ा के साथ शादी का…

Read More

विकास का पैसा जा रहा पानी में

सोलन। शहर के विकास में खर्च किया जाने वाला पैसा आईपीएच विभाग के जेब में जा रहा है। नगर परिषद सोलन आईपीएच का करोड़ों रुपये का कर्जदार बन चुका है। प्रतिमाह करीब 40 से 45 लाख रुपये का देनदार बन रहा है। ऐसे में शहर के विकास के बारे में सोचना परिषद के लिए परेशानी भी बन चुका है। मौजूदा समय में भी नगर परिषद सोलन ने आईपीएच विभाग को करीब 25 करोड़ रुपये पानी बिल की एवज में देने हैं। आईपीएच अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद समय पर बिल…

Read More

हत्या की वारदातों से हिला बीबीएन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिकीकरण के बाद जहां बीबीएन फार्मा हब के रूप में विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है, वहीं यह क्षेत्र हत्याकांड के मामलों में भी हाशिये पर आने लगा है। एक के बाद एक हत्या की वारदातों ने बीबीएन को हिला दिया है। क्षेत्र में हुए तमाम हत्याकांड से जहां क्षेत्रवासी उन्हें याद करते हुए सिहर उठते है, वहीं पुलिस भी अपराधों पर नकेल कसने में नाकाम साबित नजर आ रही है। 2013 में ही हत्याकांड में बीबीएन में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी…

Read More

मुफ्त इलाज पर सिस्टम की मार

सोलन। इसे बदहाल सिस्टम नहीं तो और क्या कहें। एक ओर सरकार मातृत्व सुरक्षा योजना के हवाले ढोल पीटकर कहती है कि गर्भवती महिलाओं का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन असल हालात यह हैं कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज के नाम पर गर्भवती महिलाओं और उनके परिवार के साथ छलावा किया जा रहा है। चिकित्सकीय परामर्श और अस्पताल में उपलब्ध जांच तो मुफ्त होती हैं, लेकिन जब बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं तो दर्द बढ़ जाता है। रोगियों का कहना है कि…

Read More