बड़े मंत्रालय के नाम पर ठगी

बद्दी (सोलन)। हैलो! मुबारक हो आपकी नौकरी सिंगापुर में लग गई है। पगार भी बहुत उम्दा है। वहां आपको ज्वाइन करना है। जल्दी से नौकरी के लिए विजा लगा लो। समय कम बचा है। अगर विजा लगाने में भी कोई दिक्कत है तो वो दूर हो जाएगी। बस तीस हजार रुपये लगेंगे। भारत सरकार के बड़े मंत्रालय में जान पहचान है। विदेश में नौकरी का सपना संजोए आंध्र प्रदेश के हैदराबाद का युवक हिमाचल के शातिर कालर के झांसे में आ गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने तीस हजार की…

Read More

शामती बाईपास का नया सर्वे तैयार

सोलन । लोगों के विरोध के चलते बाईपास निर्माण के लिए नया सर्वे तैयार किया गया है। इस सर्वे के तहत अब सड़क शमलेच से न होकर आंजी मोड़ के पास से निकलेगी। इससे लगभग आधा किलोमीटर की दूरी भी कम हो गई है। यह बाईपास शामती में काली माता मंदिर के पास निकलेगा। इसके बीच में आने वाले लगभग पांच गांव को फायदा पहुंचेगा। बाईपास निर्माण में लैंड एक्यूजिशन प्रोसेस के चलते अभी लगभग एक साल का समय और लगेगा। छह किलोमीटर इस बाईपास में पांच किलोमीटर निजी और…

Read More

भरोसा करके खुद लूट गया ब्रोकर

परवाणू (सोलन)। पंचकूला में एक सेब ब्रोकर अपने पूरा साल की मेहनत की कमाई भरोसे के दम पर लुटा बैठा। सेब ब्रोकर परवाणू के सेक्टर-06 में सेब सप्लाई का काम करता था। सेब सीजन में यह मुंबई के एक आढ़ती का सेब भेजता रहा। जब ब्रोकर अपने पैसे लेने आढ़ती के पास पहुंचा तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। राशि 31 लाख से अधिक है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेतराम चौहान निवासी पंचकूला हरियाणा का न्यायालय का शिकायत पत्र प्राप्त हुआ। इसमें जाहिर किया गया था…

Read More

अचानक बढ़ी वोल्टेज से खासा नुकसान

बद्दी (सोलन)। बद्दी के वार्ड दो में अचानक वोल्टेज आने से लोगों के बिजली के उपकरण जल गए हैं। जिससे उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा। एक व्यक्ति के रंगीन टीवी और डिश जल गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोगों के ट्यूब लाइट व बल्ब जल गए। लोगों ने बिजली बोर्ड से उचित मुआवजा देने की मांग की है। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे अचानक बिजली तेज आने से वीरद्दीन का एक रंगीन टीवी जल गया। वहीं गुलजार मोहम्मद, सुभाष वर्मा, सुभाष राजवाल के समेत एक दर्जन लोगों के बिजली…

Read More

इंडक्शन चूल्हे के नाम पर ठगने वाला धरा

बद्दी (सोलन)। इलाके की एक जागरूक महिला ने बद्दी में इंडक्शन चूल्हे के नाम पर लोगों को ठगने वाले शातिर को खूब सबक सिखाया। बेहतर गुणवत्ता का दावा करके दस गुणा अधिक कीमत पर चूल्हा बेचने का विरोध महिला ने किया। उसकी देखा देखी में अन्य लोग भी विरोध करने लगे। बात बढ़ी और पुलिस तक जा पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर को हिरासत में ले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्वयं को दिल्ली का बताने वाले खलील सोमवार सुबह बद्दी के वार्ड…

Read More

सोलन भाजपा मंडल का विस्तार

सोलन। 12 सालों बाद सोलन सीट में मिली हार के बाद मंडल की नई कार्यकारिणी गठित की गई। रविवार को भाजपा मंडल सोलन के सरदार की ताजपोशी के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया । इसमें महज 25 फीसदी महिला कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। युवा लगभग नदारद हैं और पुराने कार्यकर्ताओं को ही तवज्जो दी गई। कार्यकारिणी में कुल 45 चेहरों को शामिल किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी चुना गया है। चुनाव प्रभारी रतन पाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवनियुक्त प्रधान लोकेश्वर शर्मा…

Read More

जिला में सरकारी सीमेंट की कमी

सोलन। सीमेंट की कीमतें बढ़ने से सिविल सप्लाई में स्टॉक खत्म हो चुका है। मनरेगा के तहत करोड़ों के सरकारी कार्य थम गए हैं। वहीं चालू वित्त वर्ष खत्म होने को मात्र दो माह का समय रह गया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकारी सीमेंट का स्टाक मनरेगा के तहत नहीं मिला तो 50 फीसदी टारगेट भी पूरे नहीं हो सकेंगे। वहीं विभाग जल्द सीमेंट मुहैया करवाने का दावा कर रहा है। करीब एक माह से सरकारी कार्यों के लिए सीमेंट नहीं मिल पा रहा है।…

Read More

रड़ियाली में शुरू हुआ पशु मेला

नालागढ़ (सोलन)। विकास खंड नालागढ़ की रड़ियाली पंचायत में सोमवार से तीन दिवसीय पशु मेला पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ। रड़ियाली पंचायत पशु मेला समिति ने 12 जनवरी को हुई बैठक में फैसला लिया था कि हर माह पहले ही तर्ज पर पशु मेले का आयोजन होता रहेगा और इसके लिए बाकायद पशु मेला समिति ने उपमंडल व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपे थे और किसी भी प्रकार की अनहोनी व शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन व पुलिस से मांग की थी। हालांकि पशु मेला समिति…

Read More

परवाणू में फ्लैट खरीद फंसी महिला

परवाणू (सोलन)। अंबाला की महिला को परवाणू के एक व्यक्ति ने लगभग 14 लाख रुपये का चूना लगा डाला। व्यक्ति ने नीलामी की कगार पर पहुंच चुके फ्लैट को 13 लाख 90 हजार में फ्लैट बेच डाला। महिला के पास जब बैंक की नीलामी के आदेश पहुंचे तो महिला हक्की-बक्की रह गई। महिला ने छानबीन की तो असलियत सामने आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मीना मैनी पत्नी केजी मैनी निवासी 201 विवेक विहार पुलिस लाईन अंबाला शहर हरियाणा की ओर से न्यायालय का शिकायत पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें…

Read More

फिर भी बस से सस्ती है रेल

सोलन। रेल किराए में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का यात्रियों पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। यात्रियों का कहना है कि पहले ही कालका शिमला के रेल सफर के किराए बस से चार गुणा सस्ते हैं। ऐसे में अगर बीस फीसदी इजाफा किसे परेशान करेगा? जिसका सबसे बड़ा कारण है बढ़ते पेट्रोल दाम। रेल में यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि प्रदेश में जितना किराया बस में अदा करना पड़ता है। उससे चार गुणा कम किराया रेल में लगता है। यदि रेले किरायों में केंद्र सरकार की ओर 20…

Read More