धर्मपुर बाजार पर चलेगी जेसीबी

सोलन। परवाणू शिमला फोरलेन एक्सप्रेस वे बनने से जहां हजारों लोगों को लाभ होगा, वहीं धर्मपुर के व्यापारियों पर गाज गिरना तय है। फोरलेन निर्माण में का सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। सर्वे में धर्मपुर बाजार को तोड़ने की योजना प्रस्तावित है। इस सर्वे प्रदेश सरकार को भी दिया जा चुका है व सरकारी मुहर भी लग चुकी है। इसके तहत धर्मपुर बाजार को लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा तोड़ा जाएगा। यह हिस्सा पहले से ही लोक निर्माण विभाग के नाम पर है। धर्मपुर में रेल लाइन को देखते हुए…

Read More

दो युवकों से पकड़ी 370 ग्राम चरस

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने यातायात नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी के दौरान 370 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों युवक हमीरपुर के रहने वाले हैं। यहां मानपुरा में एक उद्योग में काम करते हैं। दोनों ही बददी की ओर से अप्लायड फॉर मोटरसाइकिल पर सवार होकर नालागढ़ की ओर आ रहे थे कि मिनी सचिवालय परिसर के समीप लगाए गए यातायात पुलिस नाके के दौरान पुलिस की एक टीम ने उन्हें रोका और तलाशी ली तो उनके कब्जे से यह चरस बरामद हुई है।…

Read More

मनोनीत पार्षदों के लिए नामों की चर्चा शुरू

नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में कौन से तीन मनोनीत पार्षद काबिज होंगे, इस बारे में अटकलों के दौर शुरू हो गए हैं। एक ओर जहां प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह के भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड के चेयरमैन बन जाने से उनके समर्थकों में पारितोषिक के रूप में आस जगी है। पूर्व विधायक लखविंदर राणा भी अपने समर्थकों को अधिमान दे रहे हैं। वर्णनीय है कि सरकार के बदलने के बाद के बाद नगर निकायों में सरकार वार्डों की संख्या के आधार पर अपने मनोनीत पार्षद रखती…

Read More

चोरों ने स्कूल का रिकार्ड चुराया

बद्दी (सोलन)। राजकीय प्राथमिक स्कूल झाड़माजरी का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर रिकार्ड गायब कर दिया है। चोरों ने स्कूल के स्टोर का ताला तोड़ कर वहां से चावल के तीन कट्टे चोरी कर लिए हैं। स्कूल में ताला तोड़ने की 15 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। 21 जनवरी को बद्दी स्कूल के प्रधानाचार्य के कमरे का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने उसे आग के हवाले कर दिया था। अभी तक बद्दी पुलिस इस मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि झाड़माजरी स्कूल का अज्ञात…

Read More

ट्रक चालक ने राहगीर कुचला

दाड़लाघाट (सोलन)। ट्रक चालक की तेज रफ्तारी ने एक राहगीर को कुचल डाला। घटनास्थल पर राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी इससे पहले की कुछ कर पाते, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक सड़क के किनारे छोड़ भाग निकला। मौके पर लोगों ने खूब शोर-शराबा किया। इससे पहले की घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता, उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दाड़लाघाट में यातायात व्यवस्था ताक पर है। जाम और तेज रफ्तारी से यहां के बाशिंदे काफी परेशान हैं। शुक्रवार…

Read More

आईडीसी चार्जेज बढ़े, उद्यमी परेशान

बद्दी (सोलन)। बिजली बोर्ड ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलेपमेंट चार्जज (आईडीसी) बढ़ा कर उद्यमियों की परेशानी खड़ी कर दी है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के उद्यमियों ने इसका विरोध किया है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ ने बढ़े हुए चार्जज के विरोध में रेगुलेटरी कमीशन में याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है। संघ का कहना है कि शीघ्र ही इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री से बातचीत कर हल निकलाने का प्रयास किया जाएगा। अगर बातचीत से कोई हल नहीं निकला तो उन्हें मजबूरन कोर्ट का…

Read More

सोलन शहर में आटो रिक्शा कारोबार का गोरखधंधा

सोलन। बेरोजगारों के नाम पर आटो परमिट लेकर उसे लीज या दिहाड़ी पर किसी अन्य को दे दिया जाता है। नियमों को ताक पर रखकर इस अवैध गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा है। पकड़ने वाला कोई नहीं। नतीजतन अब शातिर बेखौफ होकर आटो के माध्यम से चोरी का सामान ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। वो भी संदिग्ध नेपालियों के साथ मिल मिलाकर। शुक्रवार देर रात सोलन के देहूंघाट में शहरवासियों की सक्रियता से आटो को यातायात का माध्यम बनाकर चोरी को अंजाम देने वाली गैंग के दो सदस्यों…

Read More

मेधावियों को मिले पारितोषिक

नालागढ़ (सोलन)। रावमापा छात्र स्कूल नालागढ़ के शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों के मेधावी विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए गए। शनिवार को स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के यूनिट हैड राजीव जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य बलवंत चंदेल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी । इस दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों को पारितोषिक दिए और कनिष्ठ वर्ग में गोविंद और वरिष्ठ वर्ग में रितेश गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब मिला, जबकि बेस्ट स्पीकर का खिताब सुप्रभात राय के नाम रहा। रंगारंग…

Read More

सोलन पुलिस की सर्तकता हाशिए पर

सोलन। जिला सोलन की स्मार्ट पुलिस का हाल। यहां हत्या जैसे संगीन आरोपों से घिरे शातिर को बड़े अधिकारियों को सूचित किए बगैर हवालात से बाहर निकाला दिया जाता है। मौके की फिराक में बैठा शातिर थाना परिसर से भागने में कामयाब हो जाता है। अपनी साख को बचाने की खातिर पुलिस पूरा जोर लगाकर बड़ी मुश्किल से बाद आरोपी को धर लेती है। बाद में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को निलंबित कर दिया जाता है। सोलन जिला में तीन हत्याकांड के आरोपी शातिरों में से एक के साथ जिला…

Read More

बद्दी में केरोसिन की कालाबाजारी

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में मिट्टी के तेल की कालाबाजारी सरेआम हो रही है। दुकानों में मिट्टी का तेल 35 से 40 रुपये बिक रहा है। रसोई गैस के अभाव के चलते लोगों को मजबूरन केरोसिन खरीदना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में करीब एक दर्जन मिट्टी के तेल डिपो हैं। इन डिपुओं में मिट्टी का तेल नहीं मिलता है, लेकिन बिना लाइसेंस के मिट्टी का तेल कई करियाना की दुकान पर मिल जाता है। तेल उन ग्राहकों को ही दिया जाता है जो उनकी दुकान से राशन…

Read More