सोलन देश में कोरोना की वैक्सीन के दो सैंपल फेल हो गए हैं। सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली ने वैक्सीन के संबंधित बैच बाजार में उतारने पर रोक लगा दी है। वैक्सीन के सैंपल सीडीएल कसौली में जांच के दौरान वैक्सीन मानकों पर खरे नहीं उतरे। सैंपल फेल होने पर वैक्सीन बनाने वाली कंपनी को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। कंपनी को वैक्सीन के सैंपल फेल होने के बाद नोटिस जारी कर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के पांच सैंपल हो फेल हो…
Read MoreCategory: Solan
मोदी सोलन में 5 नवंबर को भरेंगे चुनावी हुंकार, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को सोलन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका दौरा लगभग तय हो चुका है। मोदी ठोडो मैदान में शिमला लोकसभा क्षेत्र के सोलन, शिमला और सिरमौर के सभी 17 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में दोपहर के समय जनसभा करेंगे। सोलन जिला शिमला और सिरमौर के केंद्र में पड़ता है। लिहाजा यहां पर ही प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेताओं की रैलियां और जनसभाएं आयोजित की जाती हैं। इससे पहले मोदी निचले हिमाचल में रैलियां और जनसभाएं कर चुके हैं। बिलासपुर, ऊना, चंबा में…
Read Moreशूलिनी मंदिर में प्रियंका गांधी ने की पूजा-अर्चना, जारी किया पार्टी का प्रचार गीत
सोलन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन से विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रियंका पुरानी पेंशन स्कीम(ओपीएस) की बहाली को लेकर क्रमिश अनशन कर रहे एनपीएस कर्मचारियों से मिलने पहुंचीं और उनकी मांगों को सुना। संघ ने प्रियंका गांधी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद ठोडो मैदान पहुंचने पर उन्होंने पार्टी का प्रचार गीत जारी किया। परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने महारैली में जनता को कांग्रेस की ओर से दी जाने…
Read Moreटीटीआर रिसॉर्ट में 107 दिन बाद दोबारा शुरू हुई ट्रॉली, पर्यटन विभाग से मिली मंजूरी
सोलन/परवाणू टिंबर ट्रेल रिसॉर्ट में 107 दिन से खड़ी ट्रॉली शुक्रवार शाम 4:00 बजे दोबारा से शुरू कर दी गई। पर्यटन विभाग ने ट्रॉली शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है। पहले दिन शाम को कई पर्यटकों ने इसमें आवाजाही की। बताया जा रहा है कि तकनीकी कमेटी ने रिसॉर्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव दी है। इसके बाद दोबारा ट्रॉली शुरू करने की अनुमति दी गई है। बीते 20 जून को बनासर स्थित मोक्षा रिसॉर्ट से परवाणू टीटीआर के लिए आ रही ट्रॉली तकनीकी खराबी के चलते अचानक जमीन से…
Read Moreचुनाव : देवभूमि पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची
सोलन राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नौ प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख रुमित सिंह ठाकुर की ओर से जारी सूची के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र से नर सिंह, डलहौजी से अशोक कुमार बकारिया, फतेहपुर से बलवान सिंह पठानिया, सुंदरनगर मनीष ठाकुर, मंडी संजय कुमार, घुमारवीं योगेश ठाकुर, श्री नयनादेवी से जगदीप कुमार और पच्छाद से सुशील कुमार भृगु को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि विजयादशमी के पावन…
Read Moreसरकारी महकमों में डेंगू की रोकथाम को लेकर आपसी खींचतान, सरकार की हो रही किरकिरी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डेंगू रोकथाम में स्थानीय निकाय स्वास्थ्य महकमे का साथ देने में कोताही बरतने लगे हैं। दूसरे विभाग भी लापरवाही पर उतर आए हैं। हालत ये है कि घरों में लारवा जांचने के लिए अभी तक औपचारिकताएं ही पूरी हो रही हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग धर्मपुर से डेपुटेशन पर स्टाफ को परवाणू भेज रहा है। क्षेत्र के आसपास हेल्थ केयर सेंटरों में वर्कर के पद खाली हैं। इस कारण डेपुटेशन के सहारे कार्य चला हुआ है। टीम धर्मपुर से जाकर परवाणू में दिन भर लारवा…
Read Moreएपी गोयल विवि के विधि विभाग के एचओडी से फर्जी डिग्री मामले में पूछताछ
शिमला कथित फर्जी डिग्री मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) एपी गोयल विश्वविद्यालय पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। वीरवार को एसआईटी ने विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व एचओडी से लंबी पूछताछ की है। विवि पर फर्जी डिग्री आवंटन के आरोप में मामला दर्ज है। एसआईटी ने जिस अधिकारी से पूछताछ की है, वह वर्ष 2013 से 2019 तक विश्वविद्यालय में सेवाएं देते रहे हैं। अब वह असम में हैं। विवि के खिलाफ 2 मई 2020 को केस दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार विवि ने…
Read Moreअदालत ने चरस रखने के दोषी को सुनाई 12 साल की कठोर सजा और 1,15,000 रुपये का जुर्माना
सोलन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-2 सोलन सपना पांडे की अदालत ने 2.14 किलो ग्राम चरस रखने के दोषी विकास उर्फ विक्की को 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 1,15,000 रुपये का जुर्माना भी किया। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। जानकारी के अनुसार दोषी विकास निवासी गांव भगोट तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर का रहने वाला है। तीन नवंबर 2020 में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोनल अस्पताल सोलन के समीप एक होटल में केयर टेकर विकास…
Read Moreदेश के पहले एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया बद्दी में शुरू
बद्दी (सोलन) देश के पहले एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। तकनीकी वेरिफिकेशन (सत्पापन) का कार्य किया जा रहा है। बद्दी के मलपुर में एक छोटा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। तीन माह में इसका कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसमें उद्योगों से निकलने वाले वेस्ट रसायन को ट्रीट किया जाएगा। यदि यह सफल रहा तो बड़े स्तर का एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें रोजाना तीन मिलियन लीटर पानी को ट्रीट किया जाएगा। प्लांट निर्माण…
Read Moreचार गुना मुआवजा न मिलने पर फोरलेन प्रभावितों ने सरकार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा
सोलन। फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा न देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रभावितों को मुआवजा देने में आनाकानी करने पर सरकार के खिलाफ संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में फोरलेन प्रभावित संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच सितंबर को समिति की ओर से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता फोरेलन प्रभावित परिवार मंच सोलन के अध्यक्ष जेसी शर्मा ने…
Read More