ददाहू (सिरमौर)। विद्युत विभाग की ओर से क्षेत्र में उपभोक्ताओं को एक साथ पांच माह के बिल थमाए जाने से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। इसके चलते हजारों रुपये की राशि के बिल एक साथ आने से उपभोक्ताओं के होश उड़ गए हैं। अब ऐसे में उपभोक्ता एक साथ बिल जमा करवाने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। यहां तक की कुछ एक उपभोक्ताओं ने बिल लेने से भी इंकार कर दिया है। जबकि कुछ एक ने विभाग के विरुद्ध उपभोक्ता फोरम में जाने का निर्णय लिया है। उपभोक्ता…
Read MoreCategory: Sirmaur
नगर परिषद में वाहनों का टोटा
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद वाहनों के मामले में कंगाल हो गई है। सफाई व्यवस्था ढर्रे पर लाने के लिए जहां कम से कम नप को 5 से 8 वाहनों की सख्त जरूरत है, वहीं इस समय मात्र तीन वाहनों से ही गुजारा चल रहा है। नौबत यहां तक पहुंच गई है कि यदि परिषद ने जल्द ही सरकारी लोन नहीं लिया तो वाहनों का संकट और गहरा जाएगा। हालांकि विभाग इस मामले में ताल ठोक कर कह रहा है कि उसके पास वाहनों की संख्या काम चलाने लायक है। नप…
Read Moreपंचायत कोटा पाब विद्युत संकट
शिलाई (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कोटा पाब के80 परिवार पिछले चार दिनों बिजली के बिना अंधकारमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बोर्ड के कर्मी शिकायत करने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि यदि समय पर ग्रामीण बिजली का बिल जमा नहीं करते तो बिजली बोर्ड उनकी लाइन बंद कर देता है। लेकिन महीने में कम से कम 15 दिन तक उनकी बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। यह विभाग को दिखाई नहीं देता। क्याणा निवासी…
Read Moreबस रूट बदलने से लोगों में रोष
सराहां (सिरमौर)। सोलन और पच्छाद क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली सोलन-नारग-मढ़ीधार व मानगढ़ प्राइवेट बस सेवा का रूट बदलने से क्षेत्र के लोगों में व्यापक रोष पनपा हुआ है। प्राइवेट बस के इस रूट के बदलने से नारग, शाडिया, लाल टिक्कर, सिरमौरी मंदिर व जयहर पंचायतों के लोगों को यातायात में भारी कठिनाई हो रही है। इसके साथ ही नारग स्कूल में जाने वाले बच्चों सहित ड्यूटी पर जाने वाले अन्य कर्मचारियों को भी इस बस सेवा का रूट बदलने से परेशानी हो रही है।…
Read Moreजिला को जल्द मिलेगा नेशनल पार्क
ददाहू (सिरमौर)। जिला को जल्द ही अपना नेशनल पार्क मिलेगा। ऐसी संभावनाएं बढ़ गई हैं। जिले की सीमा पर स्थित सिंबलवाड़ा सेंच्यूरी में नेशनल पार्क की स्थापना की जा रही है, जिसकी अधिसूचना विभाग की ओर से जारी की जा चुकी हैं। सिंबलवाड़ा में जिले का पहला नेशनल पार्क शीघ्र ही स्थापित कर दिया जाएगा, जिसकी डीएफओ सुवीना ठाकुर नाहन ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले में स्थित सभी तीन सेंच्यूरियों में से सिंबलवाड़ा सेंच्यूरी को नेशनल पार्क बनाने की योजना सिरे चढ़ रही है। इसके अतिरिक्त…
Read Moreगिरि सिंचाई योजना 25 दिन तक बंद
धौलकुआं (सिरमौर)। सिंचाई विभाग ने गिरि सिंचाई योजना को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। अगर यह समय पर चालू नहीं हुई तो किसानों के लिए गेहूं की सिंचाई करना मुश्किल हो जाएगा। विभाग के अनुसार किसानों को जरूरत पड़ने पर योजना को चालू कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग ने एलबीसी सिंचाई योजना को आगामी 25 दिनों के लिए बंद कर दिया है, जिससे क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में सिंचाई व्यवस्था बंद रहेगी। क्षेत्र के किसानोें ने धान व गन्ने के खेत खाली करने के बाद गेहूं…
Read Moreशिक्षकों के अनावश्यक अवकाश पर रोक
नाहन (सिरमौर)। जिला के एलिमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के अंतिम दिवस पर शिक्षकों के अनावश्यक अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। शिक्षा उपनिदेशक एलिमेंटरी मदन लाल शर्मा का जिला उपशिक्षा निदेशक के तौर पर शुक्रवार को अंतिम दिन था। इस अवसर पर उन्होंने विशेषतौर पर बताया कि शिक्षकों अथवा अधिकारियों के आने जाने से जिला के नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि स्कूलों में बचे पढ़ाई के बेहद कम शैक्षणिक सत्र के चलते यह कठोर कार्रवाई अमल…
Read Moreनाहन से सराहां तक सड़क खस्ताहाल
सराहां (सिरमौर)। बीती वीरवार को क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा ने जहां राहत पहुंचाई, वहीं कुम्हारहट्टी-सराहां-नाहन सुपरहाइवे के अंतर्गत बनने वाली सड़क की स्थिति इस से खस्ताहाल बन गई है। वर्षा हल्की होने के कारण सड़क की मिट्टी चिकनी हो गई है। यही नहीं शुक्रवार सुबह को एक बार फिर वर्षा का असर समाप्त होने पर सड़क मार्ग से घूल मिट्टी उड़नी शुरू हो गई। सड़क में जगह-जगह गहरे खड्ढे पड़े हुए हैं। ऐसे में स्थिति ओर परेशानी वाली है। यह सड़क मार्ग नाहन से दो सड़का-ददाहू तथा…
Read Moreगुरुद्वारा समिति में हों स्थानीय सदस्य
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्व भर में प्रसिद्ध पांवटा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति में बाहरी लोगों को शामिल करने पर विरोध जताया जा रहा है। स्थानीय क्षेत्र के सिख संगतों की शुक्रवार को विशेष बैठक रखी गई। इसमें स्थानीय कमेटी के पूर्व उप प्रधान व संस्थापक सदस्य स्व. रतन सिंह के योगदान को याद किया गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य सरदार जीएस सैनी की अध्यक्षता में स्थानीय समूह संगतों की बैठक हुई, जिसमें जीएस सैनी, जसवंत सिंह, मंजीत सिंह व अवतार सिंह तारी ने कहा कि बाहरी सदस्यों को शामिल करना गलत…
Read Moreएक घंटे बंद रहा नौहराधार बाजार
नौहराधार (सिरमौर)। कार हादसे के बाद सोमवार को नौहराधार बाजार एक घंटे के लिए बंद रहा। रविवार देर शाम राजगढ़ से पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपे गए। सभी की आंखों में अपनों को खोने का गम था। सोमवार को शोक में पूरा नौहराधार बाजार लगभग एक घंटे के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। रविवार को हुए इस हादसे में नौहराधार वासी अजीत (अन्नू) की इस हादसे में मौत हो गई थी। पल्लेदारी करके अपने परिवार का पेट पालता था। वह अपने पीछे चार…
Read More