धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा के किसानों ने एक माह में डेढ़ करोड़ का गन्ना निर्यात किया है। किसान कयास लगा रहे हैं कि इस साल गन्ने के दाम बढ़ने से शुगर मिल का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। पांवटा के गन्ना उत्पादकों ने एक माह के समय के अंदर डेढ़ करोड़ का गन्ना बेचने में सफलता प्राप्त की हैैैै। बीते माह पूर्व डोईवाला की चीनी मिल की ओर से यहां पर गन्ना खरीद के लिए विभिन्न क्षेत्रों में चार तोल कांटे स्थापित किए गए थे। औसतन एक तोल कांटे पर आज तक…
Read MoreCategory: Sirmaur
बस से टकराने पर बाइक सवार की मौत
सराहां (सिरमौर)। थाना क्षेत्र सराहां के अंतर्गत कुमारहट्टी-नाहन सुपरहाइवे मार्ग पर सोमवार सुबह पौघाट के समीप एक बाइक के निजी बस से टकराने पर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नैनाटिक्कर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल एचआर-49ए-1576 पांवटा से सोलन जा रही एक निजी बस एचपी-69ए-2125 से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे बाइक सवार बागपशोग पंचायत के मलाड़ी निवासी परविंद्र सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो…
Read More8वीं-दसवीं पास को मिलेगा रोजगार
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के कालाअंब में स्थित मैसर्ज अंबे कंटेनर प्राइवेट लिमिटेड में तीस पद अकुशल कामगारोें के भरे जाने हैं। केंद्रीय रोजगार प्रकोष्ठ प्रदेश के रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय नाहन में 16 जनवरी को सुबह 10 बजे और उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 17 जनवरी को सुबह 10 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार आठवीं या दसवीं पास हो, आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह पद केवल पुरुष उम्मीदवारों…
Read Moreडांडा बीट में खैर कटान की हो जांच : सुखराम
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी ने कहा कि गिरिपार डांडा बीट में अवैध खैर कटान हुआ है। करीब दो दर्जन खैर के पेड़ काटने के मामले की जांच होनी चाहिए, जिससे अवैध लकड़ी कटान के आरोपियों को दबोचा जा सके। इसके लिए पुलिस विभाग गंभीरता से जांच करे। पूर्व सीपीएस सोमवार को पांवटा भाजपा मंडल इकाई की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती को सब एकजुट हो जाएं। विस चुनाव में हार के कारण व…
Read Moreकड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह ठंड दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इससे मजदूर, कर्मचारी, महिलाओं और स्कूली छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में इन दिनों भारी ठंड के चलते बाजार सूने पड़े हैं। शहर की गलियां खाली नजर आ रही हैं। अधिक ठंड के चलते पिछले कुछ दिन से बाजार में लगभग सभी दुकानें 8.30 बजे तक बंद हो जाती हैं और सुबह 10 बजे से पहले कोई भी दुकान नहीं खुल रही है। शहर में इस…
Read Moreकांडो भटनोल में टौंस नदी का मुद्दा गर्माया
शिलाई (सिरमौर)। विकास खंड शिलाई की पंचायत कांडो भटनोल में ग्रामसभा की बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को कोरम पूरा होने के बाद पल्स पोलियो, धूम्रपान, स्वच्छता एवं पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में शौचालयों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में टौंस नदी पर पुल बनाने की मांग को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सदस्यों ने इस प्रस्ताव की प्रतिलिपि राशि स्वीकृति को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भेजे जाने का भी भरोसा दिलाया। टौंस नदी के आसपास बसे गांव पर पुल बनाने की…
Read Moreरेणुका बांध प्रबंधन को करारा झटका
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध प्रबंधन को एनओसी को लेकर रविवार को तगड़ा झटका लगा। पंचायतों ने प्रबंधन को एनओसी देने से साफ इंकार कर दिया। इस उठापटक के बीच रविवार को ददाहू पंचायत में आयोजित हुई ग्राम सभा का कोरम भी पूरा नहीं हो सका। इस बैठक में कुल 285 सदस्यों में 79 लोग ही उपस्थित हो पाए। ग्रामीणों ने इस एवज में बांध प्रबंधन की ओर से मिले आश्वासनों को नकारते हुए उनकी खिलाफत की। इस पूरे घटनाक्रम में बांध प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।…
Read Moreकुमारहट्टी-नाहन सुपर हाइवे की उखड़ने लगी टारिंग
सराहां (सिरमौर)। कुमारहट्टी-सराहां-नाहन स्टेट हाईवे पर हाल ही में हुई टारिंग उखड़ने लगी है। सड़क निर्माण कंपनी ने सड़क पर जगह-जगह पेंच लगाने शुरू कर दिए है। गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेेरे में रही इस सड़क के जगह-जगह उखड़ने से स्टेट रोड प्रोजेक्ट की कलई खुल गई है। विश्व बैंक की आर्थिक मदद से बन रही इस सड़क पर 143 करोड़ की राशि व्यय की जानी हैै। कुल 72 किलोमीटर लंबा यह मार्ग सराहां तक पूरा कर दिया गया है। इसमें कई स्थानों पर टारिंग उखड़ गई है। इसे…
Read Moreकोहरे से बागवानी एवं फसल खराब
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में पाला पड़ने से बागवानी और फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव दिखने लगा है। पाले के प्रकोप से फसलें खराब हो सकती हैं। पिछले एक सप्ताह से पांवटा क्षेत्र में शीत लहर और पाले का प्रकोप बढ़ रहा है। आजकल इन क्षेत्रों में प्याज की पनीरी तैयार हो रही है। कड़ाके की ठंड के चलते प्याज की पनीरी पीली पड़ने लगी है। किसान कश्मीरी लाल ने बताया कि वह हर साल प्याज की पनीरी तैयार करके 30 से 40 हजार रुपये कमा लेते हैं। जबकि इस साल…
Read Moreपुलिस ने किया दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई थाने के तहत एक नाबालिग लड़की से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी राजगढ़ रामलाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को देर शाम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित रहे कि शिलाई पुलिस थाने में गांव शरली की एक नाबालिग छात्रा ने सरली गांव के ही निवासी आरोपी शेर सिंह पर दुष्कर्म करने और फिर पांच माह बाद गर्भपात करवाने का आरोप लगाया था। युवती ने आपबीती अपने परिजनों को बताई जिसके…
Read More