डांडा बीट में खैर कटान की हो जांच : सुखराम

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी ने कहा कि गिरिपार डांडा बीट में अवैध खैर कटान हुआ है। करीब दो दर्जन खैर के पेड़ काटने के मामले की जांच होनी चाहिए, जिससे अवैध लकड़ी कटान के आरोपियों को दबोचा जा सके। इसके लिए पुलिस विभाग गंभीरता से जांच करे। पूर्व सीपीएस सोमवार को पांवटा भाजपा मंडल इकाई की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती को सब एकजुट हो जाएं। विस चुनाव में हार के कारण व कमियों को दूर किया जाएगा, जिससे भविष्य में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर सके। पार्टी कार्यकर्ता मंडल चुनाव के लिए सक्रिय होकर कार्य करें।
आगामी बूथ स्तर कमेटियां व मंडल चुनाव की रूपरेखा पर विचार मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा की। मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, संजय कौशल, नप अध्यक्ष संजय सिंघल व शिव सिंह असवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास में कहां क्या कमी रही। हर बूथ पर इसकी समीक्षा जरूरी है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग रखी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्याओं व योजनाओं पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, पूर्व जिला मंडी समिति अध्यक्ष संजय कौशल, पांवटा नप अध्यक्ष संजय सिंघल, डा. प्रेम गुप्ता, पूनम गुप्ता, राकेश चौधरी, मनीष तोमर, पिपलीवाला पंचायत प्रधान उपेंद्र शर्मा, अजौली प्रधान अशोक कुमार, अर्जुन नागरा, देवेंद्र चौधरी, शिक्षा देवी, भारत भूषण गोयल व हर्ष गोयल समेत पांवटा भाजपा मंडल कार्यकर्ता मौजूद थे।

हाईकमान को भेजी गई सूूची : शर्मा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा पांवटा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भितरघात व पार्टी विरोधी कार्य करने वालों की सूची हाईकमान को भेज दी गई है। इसमें एक पार्षद समेत आधा दर्जन लोग शामिल हैं। इन्होंने विस चुनाव में संगठन विरोधी कार्य किया, इसलिए मंडल ने प्रस्ताव पारित कर इनकी सूची पार्टी हाईकमान को भेजी है। इसमें पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को छह वर्ष के लिए निकालने की मांग रखी गई है।

Related posts