छेड़छाड़ करने पर 2 दिन पुलिस रिमांड

पांवटा साहिब(सिरमौर)। मिश्रवाला क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार किया गया। अदालत ने आरोपी को 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मिश्रवाला क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें गांव के आरोपी युवक अरशद पर घर में घुस कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस बार परिजनों को बताया। इसके बाद पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई। पुलिस थाने में शिकायत…

Read More

लोस चुनाव में केंद्र से कांग्रेस की विदाई तय: चौधरी

राजपुर (सिरमौर)। पांवटा भाजपा मंडल की ग्रामीण स्तर पर एक बैठक का आयोजन अंबोया में किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व सीपीएस एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुखराम चौधरी ने की। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सरकार की विदाई करने का संकल्प लें। इससे पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुखराम चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 94 बूथों पर बूथ एजेंटों का चयन कर लिया…

Read More

शिक्षा नीति में परिवर्तन से कोचिंग का बढ़ा महत्व

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ की ओर से प्रायोजित और कैरियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को आयोजित कैरियर सेमीनार में बतौर मुख्यातिथि संस्थान के निदेशक एसएस राठी ने कहा कि देश की शिक्षा नीति में मानव संस्थान मंत्रालय की ओर से किए गए आमूलचूल परिवर्तन के बाद प्रतियोगिता परीक्षाएं और अधिक उपयोगी हो गई हैं। उन्होंने छात्रों को समझाया कि राज्य एवं अन्य बोर्ड परीक्षाओं को पास करने के बाद छात्रों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपना कैरियर चुनने की है। सेमीनार में कैरियर…

Read More

रिक्शा किराए को लेकर दो युवकों में मारपीट

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा स्थित बद्रीनगर में रिक्शा किराया अधिक वसूलने के चक्कर में दो युवकों में आपसी मारपीट हो गई। मारपीट होती देख स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को कब्जे में लेकर मामला पुलिस तक पहुंचाया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कर मामला शांत कर दिया। घटना शनिवार की है। स्थानीय युवक मनोज कुमार ने रिक्शा चालक को बद्रीनगर से पंचायत घर चलने को कहा। यह दूरी लगभग 700 मीटर के करीब थी। स्टेशन पर पहुंचने के बाद रिक्शा चालक ने युवक से 20 रुपए किराया लिया।…

Read More

शिवा कालोनी में लोहे के ढक्कन चोरी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-10 में सेफ्टी टैंकों से लोहे के ढक्कन चोरी हो रहे हैं। अज्ञात चोर रात को एक दर्जन ढक्कन चोरी कर चुके हैं। शिवा कालोनी में चोरों के सक्रिय होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। पांवटा की शिवा कालोनी निवासियों टीका राम, अशोक कुमार, राजेश, संत राम, बरयाम सिंह व बली राम समेत एक दर्जन रिहायशी मकानों से लोहे के ढक्कन चोरी हुए हैं। पांवटा नप कमेटी के वार्ड 10 व 11 में इस तरह की वारदातें ज्यादा हो रही…

Read More

दुग्ध उत्पादकों ने चिलिंग प्लांट को दूध देना किया बंद

ददाहू (सिरमौर)। राज्य दुग्ध प्रसंघ रेणुकाजी स्थित चिलिंग प्लांट दिन प्रतिदिन विभाग के लिए भारी घाटे का सबब बनता जा रहा है। वर्तमान में इसकी उत्पादन क्षमता घटकर मात्र 200 लीटर प्रतिदिन रह गई है। इस चिलिंग प्लांट की क्षमता एक हजार लीटर प्रतिदिन के करीब है। चिलिंग प्लांट में दूध की मात्रा घटने का एक बड़ा कारण लोगों का प्लांट के प्रति मोहभंग होना माना जा रहा है। अब अच्छी गुणवत्ता न होने के चलते ग्राहकों ने दूध लेने से मुंह फेर दिया है। दुग्ध उत्पादकों ने चिलिंग प्लांट…

Read More

मुसाब्बी अभिलेखागार न होने से लोग परेशान

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत डिंबर के राजस्व ग्राम डिंबर का कोई भी राजस्व रिकार्ड लट्ठा पटवार खाना खैरी तथा मुसाब्बी अभिलेखागार राजगढ़ में उपलब्ध न होने से लोगों को अपने छोटे-छोटे राजस्व संबंधी कार्य करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मामले को ‘अमर उजाला’ ने पहले भी उठाया था। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला सिरमौर के तत्कालीन एडीसी राजेश मारिया ने राजस्व रिकार्ड की डिजीटाइजेशन करने वाली कंपनी से उठाकर मुसाब्बी तैयार करवाने की पहल की थी लेकिन उसमें गांव के नाम…

Read More

डेढ़ दर्जन जलरक्षकों ने छोड़ी एटक की सदस्यता

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई इकाई इंटक की बैठक शनिवार को आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला महासचिव तोता राम ठाकुर ने की। इस दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में एटक से संबंधित डेढ़ दर्जन जलरक्षकों ने एटक छोड़ इंटक की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्य खंड से संबंधित हैं। बैठक को संबोधित करते हुए इंटक महासचिव तोता राम ठाकुर ने खंड से शामिल हुए सभी जलरक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों का इंटक स्वागत करती है। इकाई उनसे संबंधित सभी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी।…

Read More

कामगारों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जम्बूखाला स्थित एक इकाई में कामगार यूनियन की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। इकाई के करीब 75 कामगार हड़ताल पर हैं। अब तक चार बैठकों में समझौते के प्रयास बेनतीजा रहे हैं। मांगों को लेकर इकाई कामगार संघर्ष कर रहे हैं। कामगार यूनियन प्रधान मोहम्मद नदीम व महासचिव पपिंदर सिंह व सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कामगारों की मांगे जायज हैं। इकाई में श्रम कानूनों का पालन किया जाए। बेसिक मानदेय, वरिष्ठता के आधार पर नियमितीकरण, साल में दो बार वर्दियां, मानदेय बढ़ोतरी व आवास का…

Read More

पंजाब की शर्त पर दें वित्तीय लाभ

धौलाकुआं (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ माजरा इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिकेश मंडेला ने की। इस अवसर पर शिक्षक संघ माजरा इकाई ने शिक्षकों से जुड़ी तमाम समस्याओं तथा विभिन्न मांगों पर गहराई से विचार विमर्श किया। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिकेश मंडेला ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शिक्षकों को 4-9-14 टाइम स्केल का लाभ यथा शीघ्र प्रदान किया जाए। उन्होंने बैठक में सरकार से मांग की कि प्राथमिक शिक्षक संघ के…

Read More