छेड़छाड़ करने पर 2 दिन पुलिस रिमांड

पांवटा साहिब(सिरमौर)। मिश्रवाला क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार किया गया। अदालत ने आरोपी को 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मिश्रवाला क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें गांव के आरोपी युवक अरशद पर घर में घुस कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस बार परिजनों को बताया। इसके बाद पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई। पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
उधर, डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कही कि विवाहिता महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है जिसमें आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 25 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts