ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के सतीबाग में वर्षों पूर्व से मनाए जा रहे होली का दहन उत्सव में महिलाओं की भावना मंगलवार को उस समय आहत हो गई जब उन्हें होली के दहन का पारंपरिक झंडा उखड़ा हुआ मिला। इसके चलते क्षेत्र भर की महिलाएं होली का दहन पूजन से वंचित हो गई। आयोजक विनोद कुमार, जगराम व श्रवण कुमार आदि ने बताया कि वर्षों पूर्व से ही ददाहू में होली के दहन का कार्यक्रम होता आया है। इस वर्ष भी पारंपरिक तौर पर होलिका का ध्वज पारंपरिक तौर पर सती…
Read MoreCategory: Sirmaur
धौलाकुआं में टिप्पर-छोटा हाथी गाड़ी की टक्कर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-72 मार्ग पर धौलाकुआं के समीप हादसा हुआ। इस हादसे में टिप्पर व छोटा हाथी वाहन की टक्कर हो गई जिसमें छोटे वाहन का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद टिप्पर गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल को पांवटा अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया है। मंगलवार को एक टिप्पर व छोटा हाथी गाड़ी नाहन से पांवटा की तरफ आ रहे थे। धौलाकुआं के पास दोनों की टक्कर हो गई।…
Read Moreगिरि नदी के किनारे मिला अज्ञात शव
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरि नदी के किनारे एक नाले में सोमवार देर रात को रेणुका पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। रेणुका पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे मेें लेने के बाद उसकी शिनाख्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे ददाहू के मुर्दा घर में रखा गया…
Read Moreसिगरेट पर वैट बढ़ोतरी वापस ले सरकार : सिंघल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंघल ने कहा कि राज्य सरकार वैट में बढ़ोतरी के फैसले पर पुनर्विचार करे जिससे प्रदेश के हजारों व्यापारियों को प्रभावित होने से बचाया जा सके। इस फैसले से प्रदेश में करीब 50 हजार व्यापारियों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंघल व उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिगरेट पर वैट दर 18 फीसदी से सीधा 36 फीसदी का निर्णय लिया है। वैट के साथ जुड़ी प्रवेश टैक्स को 4 से सीधे 40 प्रतिशत…
Read Moreबांदली पंचायत में पेयजल संकट
शिलाई (सिरमौर)। ग्राम पंचायत बांदली के शरोग, पटाई तथा भुगाड़ी में पिछले 7 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होकर रह गई है। यहां के ग्रामीण पीने के पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ऐसा हो रहा है। विभाग अपनी देखरेख सही प्रकार से नहीं कर पा रहा। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पेयजल व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो सभी ग्रामीण धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। बांदली पंचायत के पूर्व प्रधान रती राम भारद्वाज,…
Read Moreसिरमौर में बने 23 हजार किसान क्रेडिट कार्ड
राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर जिले में अब तक 23165 किसान क्रेडिट कार्ड विभिन्न बैंकों के जरिए बनाए जा चुके हैं। उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मंडल ने कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय व समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिले में बैंकों ने 191 करोड़ रुपए की राशि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कृषि व संबद्ध कार्यों के लिए मुहैया करवाई है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्रत्येक किसान को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के साथ जोड़ने को लेकर बैंक और ज्यादा प्रयास करें।…
Read Moreसाइंस लैब भवन निर्माण कार्य में अटका रोड़ा
ददाहू (सिरमौर)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू के अंतर्गत बनाए जाने वाले साइंस लैब भवन का निर्माण कार्य शिलान्यास के बाद भी अधर में लटक चुका है। शिक्षा विभाग ने जहां इस साइंस लैब का स्थान परिवर्तन करने के स्कूल प्रबंधन को आदेश प्रदान किए हैं वहीं इसके निर्धारित बजट पर भी कैंची लगा दी गई है। करीब 63 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले इस भवन के निर्माण को लेकर अभी तक मात्र 21 लाख रुपए ही मंजूर किए गए हैं जो कि लोनिवि को प्राप्त होने के…
Read Moreसूअर के हमले से चार ग्रामीण घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत माजरा में रविवार को जंगली सूअर ने आतंक मचाए रखा। क्षेत्र में 4 लोगों को आंशिक रूप से घायल कर दिया। जंगल क्षेत्र से अचानक एक सूअर माजरा बाजार के बाद कालोनी में जा घुसा। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस, वन विभाग व पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया। माजरा व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस सूअर को भगाने के लिए एकत्र हो गए। माजरा पंचायत की प्रधान मंजू अग्रवाल ने कहा कि दोपहर बाद माजरा में जंगली…
Read Moreसुपरहाइवे निर्माण बना लोगों को जी का जंजाल
सराहां (सिरमौर)। कुमारहट्टी-नाहन सुपरहाइवे निर्माण में समस्याओं तथा परेशानियों का अंत होता नहीं दिख रहा। लगभग 72 किलोमीटर की दूरी तक बनने वाले इस हाइवे का 30 किलोमीटर का हिस्सा रोड़ स्टेट हाइवे अथारिटी को सौंप दिया गया है। अथारिटी को सौंपा यह रोड़ अभी ठीक तैयार हुआ भी नहीं कि यह मार्ग जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गया है। बीते दिनों हुई भारी वर्षा ने सड़क को काफी नुकसान पहुंचाया। सड़क किनारे बनी नालियां वर्षा को सहन नहीं कर सकी। कई जगहों पर नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। हाइवे…
Read Moreवन विभाग ने 1 लाख आठ हजार जुर्माना वसूला
राजपुर (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने भंगानी रेंज की कलाथा बीट के अंतर्गत टौंस नदी में अवैध खनन कर रहे तीन ट्रकों को मौके पर दबोच कर उनसे जुर्माने के रूप में भारी राशि वसूली की। बाद में तीनों ट्रकों को जुर्माना राशि अदा करने पर भविष्य में अवैध खनन न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। भंगानी वन विभाग के आरओ अतुल चौधरी ने बताया क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शिकायतें मिलने पर वह शनिवार सायं टीम के साथ टौंस नदी पर गए। इस दौरान…
Read More