सूअर के हमले से चार ग्रामीण घायल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत माजरा में रविवार को जंगली सूअर ने आतंक मचाए रखा। क्षेत्र में 4 लोगों को आंशिक रूप से घायल कर दिया। जंगल क्षेत्र से अचानक एक सूअर माजरा बाजार के बाद कालोनी में जा घुसा। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस, वन विभाग व पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया। माजरा व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस सूअर को भगाने के लिए एकत्र हो गए।
माजरा पंचायत की प्रधान मंजू अग्रवाल ने कहा कि दोपहर बाद माजरा में जंगली सूअर आ घुसा। सूअर ने 5-6 लोगों पर हमला किया। चार स्थानीय लोगों को आंशिक रूप से घायल कर दिया। इसके बाद भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दहशत का आलम बना रहा। संभावना जताई जा रही है कि साथ लगते पुरुवाला जंगल क्षेत्र से दोसड़का होकर माजरा पंचायत में सूअर आ धमका। इसके हमले से दहशत सी फैली रही। लोगों ने आसपास खेल रहे छोटे बच्चों को घर भेज दिया। सूअर एक रिहायशी मकान परिसर में काफी देर तक रहा। लोगों की जान पर बन आई जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने खतरनाक होते जा रहे जंगली सूअर को घायल कर दिया जिससे स्थानीय बस्ती के सूअर भाग खड़ा हुआ। आतंक फैलाने वाले जंगली जानवर को भगाने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
उधर, आरओ सिंबलवाड़ा क्षेत्र रामपाल ने बताया कि सूचना मिली है। इस बारे आरओ माजरा क्षेत्र कार्यालय को सूचित किया गया है।

Related posts