नाहन (सिरमौर)। राज्य के स्वास्थ्य निदेशक डा. कुलभूषण सूद ने मंगलवार को नाहन सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित नए सीएमओ कार्यालय भवन की निर्माण प्रक्रिया पर पड़ताल की। उन्होंने भवन की तकनीकी रिपोर्ट तथा वहां मुहैया होने वाली सुविधाओं के प्राक्कलन पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य निदेशक ने जिला स्वास्थ्य विभाग के तमाम दस्तावेजों को भी खंगाला। इस दौरान उन्होंने राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय कागजातों को मंगाकर उनकी जांच पड़ताल की। चिकित्सालय परिसर…
Read MoreCategory: Sirmaur
शिवपुर-पुरूवाला और रामपुरभारापुर में आग
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही पांवटा में आगजनी मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। दो दिन में आगजनी के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। शिवपुर-नवादा में पहले दोपहर को फिर शाम के समय आगजनी हुई। शिवपुर के पंचायत प्रधान मनजीत सिंह, रविंद्र सिंह, बलबीर सिंह तथा सोहन सिंह ने बताया कि जंगल के समीप आग लगी। इसको बुझाने के लिए दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों ने प्रयास किया। अग्निशमन विभाग टीम को भी सूचित कर दिया गया। क्षेत्र में सैकड़ों छोटे पौधे आग की भेंट चढ़ गए।…
Read Moreमटियाना में पानी की किल्लत
शिलाई (सिरमौर)। ग्राम पंचायत गवाली के गांव मटियाना में एक माह से पेयजल किल्लत होने से ग्रामीणों में आईपीएच विभाग के खिलाफ खासा रोष है। बुधवार को मटियाना निवासी दो दर्जन परिवार के लोग सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर उनकी पेयजल समस्या का हल नहीं हुआ तो ग्रामीण विभाग के विरोध में धरना-प्रदर्शन करेंगे। मटियाना निवासी लाल सिंह तोमर के नेतृत्व में दो दर्जन ग्रामीणों में सोहन सिंह, खेतू राम, सिंघा राम, भजन सिंह, केदार सिंह, अमर सिंह,…
Read Moreशिलाई में विद्युत कटों से लोग परेशान
रोनहाट (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल शिलाई के अंतर्गत दर्जनों पंचायतों में इन दिनों बार-बार बिजली कट लग रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो सप्ताह से दोपहर के समय लगातार लग रहे इन कटों से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के भारी रोष हैं। ग्राम पंचायत झकांडो की प्रधान इंदिरा देवी, द्राबिल पंचायत प्रधान शीला देवी, नैनीधार पंचायत प्रधान सुरेश कुमार व सखोली पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में पिछले दो सप्ताह से लगातार विद्युत कट…
Read Moreझुग्गियों में भीषण आग, जिंदा जला बालक
कालाअंब (सिरमौर)। थाना कालाअंब के तहत खैरी गांव में बुधवार को भीषण आग से झुग्गी के भीतर खेल रहा तीन वर्षीय बालक जिंदा जल गया है। 30 झोपड़ियां भी राख हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बच्चे को बाहर निकालने का भी मौका नहीं मिला। प्रवासियों का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर प्रवासियों की मदद की। जानकारी के मुताबिक तीन वर्षीय गौरव कुमार पुत्र अमरपाल निवासी जिला एटा उत्तर प्रदेश हादसे…
Read Moreअपराधों की रोक को करें विशेष प्रयास : एसपी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की संयुक्तसमन्वय एवं कल्याण विंग की मासिक समीक्षा बैठक जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर भगत सिंह, पुलिस उप अधीक्षक खजाना राम सिरमौर, उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा नरवीर राठौर और डीएसपी राजगढ़ भूपेंद्र बरागटा, सदर थाना प्रभारी लायकराम सिसोदिया, कालाअंब थाना प्रभारी विजय कुमार सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। एसपी ने मीटिंग में जिले में पंजीकृत अपराधों की शीर्षकवार समीक्षा की और मामलों तथा शिकायत…
Read Moreपारा चढ़ते ही लू एवं धूल भरी आंधी
पांवटा साहिब (सिरमौर) पांवटा में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। गरमी के साथ लू के थपेड़े व धूल भरी आंधी लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है। शहर के गीता भवन के समीप हैंडपंप बंद रहने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। पांवटा के मुख्य बाजार में लोग दिन भर पेयजल के लिए भटकते दिखे। पांवटा निवासी भरत राणा, अखिल शर्मा, निखिल कपिल व मनोज ने बताया कि दो दिनों से मौसम काफी गरम हो गया है। अधिकतम 39 से 40 डिग्री चल रहा है। नप खेल मैदान के…
Read Moreप्रशासन ने पीड़ितों को दी फौरी राहत
कालाअंब (सिरमौर)। सैकड़ों किलोमीटर दूर से मेहनत मजदूरी कर दो जून की रोटी का प्रबंध करने वाले गरीब कामगारों के आशियाने के साथ अरमान भी जलकर राख हो गए। बुधवार को सुबह 10 बजे के करीब कालाअंब क्षेत्र के खैरी गांव में लगी आग ने पल भर में ही गरीब मजदूरों का सब कुछ नष्ट कर दिया। इस भीषण हादसे में जहां 30 परिवार बेघर हो गए वहीं घटनास्थल पर काली राख के सिवा कुछ शेष नहीं बचा। जबकि दर्जनों लोग इस आग में झुलसे हैं। हालांकि जिला प्रशासन की…
Read Moreरेणुका विकास बोर्ड का होगा पुनर्गठन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विकास बोर्ड के गठन को लेकर अटकलें अब पूरी तरह से थम गई है। आज आयोजित होने वाली रेणुका विकास बोर्ड की बैठक में बोर्ड का पुनर्गठन किया जाएगा। इसी बैठक में सीईओ का चुनाव भी कर दिया जाएगा। पहली बैठक में सभी 33 सदस्यों सहित विभागीय अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इस बार बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों की संख्या को 22 से बढ़ाकर 33 कर दिया गया है। जबकि समस्त विभागों के अधिकारी एवं उप निदेशक बोर्ड के सरकारी सदस्यों के रूप में…
Read Moreबीपीएल सूची में मनमानी का आरोप
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरीपार की ग्राम पंचायत बांदली की ग्रामसभा में बीपीएल सूची में मनमानी का आरोप लगाया है। निर्धनों को दरकिनार कर अमीरों को सूची में शामिल किया गया है। इसके बारे में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पांवटा को शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें मामले की जांच का आग्रह किया है। बांदली निवासी रतन सिंह, बालो देवी, गुलाबी देवी, चमको, सुरेश, ग्यार सिंह, लायक राम, चंदर सिंह, फकीर चंद, शावणू राम, धर्म सिंह, भगत सिंह, फिशकू राम, रमेश तथा मदन ने कहा कि ग्रामसभा की बैठक में…
Read More