पेंशन, जीपीएफ नहीं मिलने पर उखड़े जेबीटी शिक्षक

नाहन (सिरमौर)। पेंशन के प्रावधान में लेट लतीफी बरत रही सरकार पर जिला के 140 के करीब जेबीटी शिक्षकों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। यह शिक्षक ग्रामीण विद्या उपासक से नियमित होकर जेबीटी शिक्षक लगे थे। गौरतलब है कि पूरे राज्य में इस श्रेणी के वर्तमान समय में तकरीबन 1250 शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षक माया राम शर्मा, अभिषेक शर्मा, अनिल तोमर, चतर ठाकुर, जय प्रकाश, राम लाल, सुरेश तोमर, रंगीलाल, धनवीर, जयपाल, कपिल, सुशील शर्मा, जब्बर सिंह आदि ने इसे लेकर सरकार के खिलाफ न्यायालय में जाने का मन…

Read More

पांवटा यमुना घाट से वापस वतन लौटे मेहमान परिंदे

पांवटा साहिब (सिरमौर)(वीरेन्द्र पंवार) पांवटा में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक चले जाने पर मेहमान परिंदे वापस वतन लौट रहे हैं। हर वर्ष उत्तराखंड सीमा की आसन वेटलैंड से सैकड़ों आकर्षक परिंदे पांवटा भी पहुंचते हैं। इससे यमुना घाट के आसपास जल पक्षियों की अच्छी खासी संख्या थी लेकिन इस सप्ताह अब गिने चुने पक्षी ही यहां ठहरे हैं। इस वर्ष देश-विदेश से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड सीमा पर स्थित आसन बैराज में हजारों जल पक्षी पहुंचते हैं। इनमें से सैकड़ों पक्षी धीरे-धीरे हर बार सीजन में पांवटा के यमुना…

Read More

बिजली बोर्ड पेंशनरों ने मांगा लंबित मेडिकल भुगतान

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर कर्मचारी संघ जिला इकाई ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शीघ्र ही लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए। संघ ने चिंता जताते हुए कहा कि मेडिकल बिलों में हो रही देरी से कर्मचारी परेशान हैं। इससे पूर्व संघ की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान याकूब बेग ने संघ की ओर से विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता, मुख्य लेखा अधिकारी, वित्त एवं लेखा विभाग से गुहार लगाई कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए…

Read More

कब होगा नौहराधार में सब्जी मंडी का निर्माण?

नौहराधार (सिरमौर)(निशा पुंडीर) भाजपा तथा कांग्रेस सरकार के आश्वासनों के बावजूद नौहराधार में सब्जी मंडी का निर्माण नहीं हो सका। 75 लाख से बनने वाली इस योजना का निर्माण फिलहाल खटाई में है। यह अलग बात है कि भाजपा ने वर्ष 2012 में अपने कार्यकाल के अंत में सब्जी मंडी स्थल का शिलान्यास किया था। बाद में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर लोगों को उम्मीद जगी थीं कि सब्जी मंडी का निर्माण हो जाएगा और क्षेत्र की 30 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। बुद्धिजीवियों का कहना है कि…

Read More

नाहन के रानीताल में लाखों की चोरी

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)थाना क्षेत्र नाहन के तहत सोमवार को लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को चोर घर से 2.45 लाख रुपये के सोने के गहने चुरा ले गए। मकान मालिक रानीताल निवासी मुमताज देवी शनिवार को किसी काम के लिए नाहन के समीप गांव शंभूवाला गई हुई थी। जब सोमवार सुबह वे घर लौटी तो उनके घर का मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ था। गोदरेज की अलमारी…

Read More

जामनीवाला में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस टीम पांवटा ने अवैध कच्ची शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने खारा जंगल क्षेत्र से जामनीवाला पहुंचने पर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से रबड़ ट्यूब में भरी करीब 25 लीटर शराब बरामद हुई है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार शाम को पांवटा पुलिस टीम गश्त कर रही थी। खारा क्षेत्र से अवैध शराब बनाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। इसलिए सुरक्षा शाखा एवं पुलिस टीम संदिग्ध लोगों एवं क्षेत्र पर निगाह रख रही थी। पुलिस विभाग के एएसआई…

Read More

स्कूलों में शिक्षक न भरने पर चुनाव का बहिष्कार

नौहराधार (सिरमौर)(निशा पुंडीर)राजकीय उच्च विद्यालय चौकर एवं उसके अधीन प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूल एसएमसी की संयुक्त बैठक सोमवार को हाई स्कूल चौकर में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सभी एसएमसी अध्यक्षों एवं सदस्यों ने निर्णय लिया कि क्षेत्र के स्कूलों में लंबे समय से स्टाफ की कमी के चलते वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही आसपास के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से भी चुनाव बहिष्कार की अपील करेंगे। इस अवसर पर चौकर हाई स्कूल के एसएमसी प्रधान सुभाष शर्मा, चौकर प्राइमरी स्कूल एसएमसी प्रधान…

Read More

हिंदी और जियोग्राफी में नकल के 10 मामले पकड़े

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)बोर्ड की दसवीं तथा जमा दो की परीक्षा में सोमवार को छापामार दस्तों ने 10 नकल के मामले पकड़े हैं। धर्मशाला स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पांवटा डिविजन प्रभारी प्रिंसिपल सतीश दुग्गल तथा जिला आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक मान सिंह ठाकुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए परीक्षा केेंद्र पुरूवाला में हिंदी के 2 तथा परीक्षा केंद्र तारूवाला में 3 जियोग्राफी तथा 5 छात्रों को हिंदी विषयों की नकल करते पकड़ा है। बाद में पकड़े गए सभी छात्रों की यूएमसी धर्मशाला बोर्ड को भेजी गई। कार्रवाई के…

Read More

अश्लील विज्ञापन पोस्टर पर भड़की एबीवीपी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच पर भीड़भाड़ वाले चौक एवं धार्मिक स्थल पर लगे अश्लील विज्ञापन पोस्टर को लेकर एबीवीपी भड़क गई है। एबीवीपी का आरोप है कि महिलाओं व परिवार के साथ मंदिर स्थल जाने वाले एवं राहगीरों को शर्मसार होना पड़ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई ने कड़ा रुख अपनाया है। एबीवीपी जिला अध्यक्ष ने धार्मिक व सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वाले संस्थान के प्रबंधन वर्ग पर कार्रवाई की मांग रखी है। एबीवीपी जिला प्रमुख भरत राणा, अनिल कुमार, सुरेंद्र चौहान, अश्वनी, संजीव,…

Read More

महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : डॉ. अली

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय अस्पताल नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. शाहिदा अली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. एसएम अली ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिभा शर्मा एवं प्रोमिला महाजन सहित प्रतिभागी छात्राओं को भी सम्मानित किया…

Read More