पांवटा यमुना घाट से वापस वतन लौटे मेहमान परिंदे

पांवटा साहिब (सिरमौर)(वीरेन्द्र पंवार) पांवटा में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक चले जाने पर मेहमान परिंदे वापस वतन लौट रहे हैं। हर वर्ष उत्तराखंड सीमा की आसन वेटलैंड से सैकड़ों आकर्षक परिंदे पांवटा भी पहुंचते हैं। इससे यमुना घाट के आसपास जल पक्षियों की अच्छी खासी संख्या थी लेकिन इस सप्ताह अब गिने चुने पक्षी ही यहां ठहरे हैं।
इस वर्ष देश-विदेश से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड सीमा पर स्थित आसन बैराज में हजारों जल पक्षी पहुंचते हैं। इनमें से सैकड़ों पक्षी धीरे-धीरे हर बार सीजन में पांवटा के यमुना घाट में भी डेरा डालते हैं। राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर से करीब तीन से चार सौ मीटर दूरी पर सैकड़ों पक्षियों का कलरव सुनाई देता है।
पिछले वर्ष दिसंबर से 31 मार्च तक जल पक्षियों का डेरा रहा। जल पक्षी प्रेमियों एवं धार्मिक पर्यटक भी रंगीन पक्षियों को पानी में अटखेलियां करते निहारते रहे। पांवटा निवासी पक्षी प्रेमी अतुल शर्मा, दिनेश चौधरी, अनिल अत्री, पूरन ठाकुर, प्रेम सिंह, बलविंद्र सिंह, आदेश कुमार, भरत राणा, राजेंद्र शर्मा व सुभाष राणा ने बताया कि इन दिनों यमुना नदी तट पर काफी कम संख्या में पक्षी नजर आ रहे हैं। अप्रैल प्रथम सप्ताह से तापमान 30 डिग्री के पार होने लगा है जिसके बाद अधिकतर पक्षियों ने अपने देश वापस लौट गए हैं। अब इन पक्षियों की संख्या यमुनाघाट में दर्जनों में ही रह गई है।

Related posts