हिमाचल के बास्केटबाल खिलाड़ी अवनीश कौंडल और सुंदरनगर से वॉलीबाल सूरज चौहान भाग लेंगे। इन खेलों का उद्घाटन 16 जून को ओलंपिक स्टेडियम बर्लिन (जर्मनी) में होगा। इसमें 190 देशों के करीब 7,000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारतीय दल 16 स्पर्धाओं में भाग लेगा। स्पेशल ओलंपिक के लिए भारत का 285 सदस्यीय दल होगा। इन खेलों में अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में डीपीई के पद पर कार्यरत राजकुमार पाल और सुंदरनगर के बोहट निवासी अमन शर्मा का चयन कोच के रूप में हुआ है। स्पेशल ओलंपिक…
Read MoreCategory: Shimla
मुख्यमंत्री द्वारा 3 जून, 2023 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि राज्य सरकार द्वारा भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी), हमीरपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लंबित परिणामों को शीघ्र घोषित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की जांच के दायरे में नहीं आने वाली परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कदाचार के लिए भंग किए गए एचपीएसएससी द्वारा आयोजित की गई परीक्षाओं के रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग…
Read Moreसरकार को भेजा प्रस्ताव, दो निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने की तैयारी
प्रदेश में दो निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने कम दाखिलों और खराब वित्तीय प्रबंधन का हवाला देकर सरकार को इस बाबत प्रस्ताव भेजा है। सोलन में स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय को इस माह से बंद कर यहां पढ़ रहे 19 विद्यार्थियों को अन्य विवि में माइग्रेट करने की सिफारिश भी की है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थानों का मजबूत होना बहुत आवश्यक…
Read Moreव्यापारियों का मौसम की मार से करोड़ों का माल डंप, 80 प्रतिशत लुढ़का कारोबार
हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज से व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। लू के साथ गर्मी बरसाने वाले जून में नवंबर की ठंड का एहसास लोगों को जरूर राहत दे रहा है, लेकिन व्यापारी वर्ग में मंदी के पारे को बढ़ा दिया है। गर्मी के लिहाज से बाजार में बिक्री के लिए आया माल बड़े स्तर पर गोदाम डंप हो गया है। गर्मी के परिधानों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर लोगों की आमद बेहद कम रह गई है। सबसे बड़ी मार एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज आदि की बिक्री…
Read Moreशिमला में जून महीने में भी जनवरी जैसी ठण्ड, जानिए मौसम का पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम से जून में 24 साल बाद राजधानी शिमला में जनवरी जैसी सर्द रातें हो गई हैं। बुधवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले वर्ष 1999 में 4 जून को शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा था। वर्ष 2000 से 2022 तक पारा 11 से 14 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। कल्पा के न्यूनतम तापमान में भी वर्ष 2013 के बाद कमी दर्ज हुई है। बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2013 में…
Read Moreप्रदेश में कैसे होंगे विकास कार्य, पूर्व व वर्तमान सरकार ने ठेकेदारों को बना दिया कर्ज़दार
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सूबे के ठेकेदारों का करीब छह हजार करोड़ रुपये का भुगतान फंस गया है। छह माह से देय धनराशि का भुगतान न होने से ठेकेदार आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे हैं। बजट के अभाव में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई सड़कों, पुलों और नए भवनों के निर्माण कार्य भी लटक गए हैं। नए टेंडर भी बजट के अभाव में नहीं हो पा रहे। तत्कालीन भाजपा सरकार के समय पीडब्ल्यूडी में जिन विकास कार्यों के टेंडर आवंटित हुए थे, उनमें से 75 फीसदी…
Read Moreप्रदेश के राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सीबीएसई पाठ्यक्रम
हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। पहले चरण में 18 माह के भीतर प्री नर्सरी से पांचवीं कक्षा के ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए हैं। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 900 से 1000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी। इन स्कूलों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल…
Read Moreएनजीटी सतलुज नदी में मलबा फेंकने पर सख्त, मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सतलुज नदी में मलबा फेंकने पर कड़ा संज्ञान लिया है। ट्रिब्यूनल ने मामले की जांच के लिए राज्य प्रदूषण बोर्ड और वन विभाग की संयुक्त कमेटी का गठन किया है। कमेटी को आदेश दिए गए हैं कि वह मौके पर जाकर जांच करे और यदि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उस स्थिति में उपचारात्मक और निवारक कार्रवाई की जाए। चिंतला गांव की मीरा ठाकुर ने पत्र के माध्यम से एसजेवीएन पर सुन्नी में सुरंग का मलबा नदी में डालने का आरोप लगाया है।…
Read Moreसरकार के अधिकारियो का यह कारनामा आया सामने, बिना टेंडर-कुटेशन के सीधा 22 लाख मूल्य की किताबो का सप्लाई आर्डर
शिक्षा विभाग में नियमों को दरकिनार कर स्कूल में स्थापित पुस्तकालयों के लिए किताबों की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली के अंसारी रोड स्थित एक प्रकाशक को बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के 22 लाख रुपये की किताबों का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया गया है। दरअसल राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने अपनी सांसद निधि से जिला हमीरपुर के प्रारंभिक और शिक्षा विभाग को कुल 22 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। इसके तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग को 6 लाख रुपये, जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग को…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू ने केजरीवाल से की मुलाकात, कहा दोनों राज्य की बेहतरी के लिए हुई सार्थक चर्चा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोमवार दिल्ली में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात हुई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं समेत दूसरे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच विभिन्न सामान्य मुद्दों पर चर्चा की। हमने यमुना नदी के पानी के बंटवारे पर चर्चा की है। उसमें दिल्ली सरकार की कुछ मांगों पर हमारी सैद्धांतिक रूप से सहमति…
Read More