चार महिलाओं, उपप्रधान पर केस दर्ज

रामपुर बुशहर। डोबी में चल रहे ठेके को लेकर ठेका मालिक और ग्रामीणों में तनातनी बढ़ गई है। ठेके में काम कर रहे सेल्समैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार को गांव की कुछ महिलाएं और पुरुष ठेके पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। वहीं, शराब का ठेका बंद न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को दिए अपने बयान में सेल्समैन सुनील ने कहा कि जब उन्होंने अपने साथियों के साथ ठेका खोला तो उसके कुछ देर बाद गांव की…

Read More

रोहडू में वामपंथियों का प्रदर्शन

रोहडू। रोहडू में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ वामपंथियों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। सीटू, किसान सभा, नौजवान सभा सहित एसएफआई ने संयुक्त रूप से बाजार में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम रोहडू के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मांग पत्र भी भेजा। सीटू की क्षेत्रीय कमेटी के महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि वामपंथियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई मांगों को उठाया। उन्होंने मजदूरों को न्यूनतम वेतन दस हजार रुपये देने, मजदूरों को पेंशन…

Read More

आठ से दो बजे तक बंद रहा काम

रामपुर बुशहर। सीआईएसएफ के जवानों ने नशे की हालत में मजदूरों को जबरन कमरों से बाहर निकालने के विरोध में सीटू ने रामपुर प्रोजेक्ट में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक काम ठप रखा। वहीं, मजदूरों ने इसके विरोध में सभी कार्यालयों में धरने भी दिए। इसके बाद रामपुर प्रोजेक्ट के प्रबंधक केके गुप्ता ने झाकड़ी स्थित कार्यालय में यूनियन और सीआईएसएफ के प्रमुख के साथ बैठक कर इस घटना की निंदा की। वहीं, आरोपी जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी आदेश जारी किए। इसी के साथ…

Read More

विवि पुस्तकालय को पांच बजे बंद करने का विरोध

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पुस्तकालय को पांच बजे बंद करने के विरोध में एसएफआई ने खुले में पढ़ाई कर विरोध जताया। दोपहर एक बजे सैकड़ों छात्र लाइब्रेरी के बाहर खुले में पढ़ाई करने के लिए एकत्रित हुए। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक छात्र छात्राओं ने खुले में पढ़ाई कर विरोध जारी रखा। एससीए की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियंका चौहान ने इस दौरान प्रशासन पर आरोप लगाया कि लगातार छात्र विरोधी फैसले ले रहा है। जून में परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों…

Read More

पुराने कार्ड पर भी मिलेगा सस्ता राशन

शिमला। राजधानी शिमला में 14 हजार परिवारों को प्रशासन ने राहत दी है। ये परिवार जून में नए कार्ड के बिना भी सस्ता राशन ले सकेंगे। एक जून से नए कार्ड पर सस्ता राशन देने की व्यवस्था की गई है पर अभी तक 21 हजार परिवार ही पंजीकरण करवा सके हैं। नया कार्ड बनाने से चूके परिवार डिपो संचालकों को कार्ड न बनाने की वजह बताकर राशन ले सकेंगे। साथ ही ऐसे लोगों को राशन कार्ड बनाने का फार्म लेकर तत्काल आवेदन भी करना होगा। एक अप्रैल से राजधानी में…

Read More

जाखू रोपवे को हाईकोर्ट की हरी झंडी

शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट ने शिमला के जाखू रोपवे ने निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है। अदालत ने जाखू रोपवे का निर्माण कर रही जेक्सन कंपनी द्वारा डेविएशन पर तय की गई कंपाउंडिंग फीस जमा करवाए जाने के बाद यह आदेश पारित किये। गौरतलब है कि वर्ष 2005 में इस रोपवे को बनाने का कार्य जैक्सन कंपनी ने शुरू किया था। रोपवे बनाने के लिए कंपनी ने जो 11 मंजिला ढाँचा बनाया था उसकी दो मंजिलें स्वीकृत प्लान के विपरीत पाई गई। रोपवे को स्वीकृत प्लान के अनुरूप न…

Read More

रसूखदारों का दबाव नहीं झेल सका एमसी

शिमला। नगर निगम प्रशासन ने रसूखदारों के आगे घुटने टेक दिए हैं। टंकी ओवर फ्लो होने पर पानी के कनेक्शन काटने की मुहिम से निगम प्रशासन ने हाथ खींच लिए हैं। वीरवार को टंकियां जांचने के लिए गठित की गई टीम ने एक भी कनेक्शन नहीं काटा। सर्व मंगल योजना के नगर निगम द्वारा अपनी एक और योजना को बंद करने के पीछे रसूखदारों का दबाव बताया जा रहा है। हालांकि निगम प्रशासन दबाव की बात को झुठलाते हुए कनेक्शन को काटने के नियमों को नए सिरों से जांचने की…

Read More

जिला कर्मचारी महासंघ चुनाव की तैयारी तेज

शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (मनकोटिया गुट) जिला शिमला के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। वीरवार को महासंघ की बैठक में 23 जून से पहले विभागीय संगठनों और खंडों के चुनाव पूरे करने का फैसला लिया गया। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभिन्न खंडों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। महासंघ के जिला प्रधान दीपराम शर्मा और महासचिव नरेश ठाकुर ने बताया कि जिला में विभागीय संगठन एवं खंडों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। विभागीय…

Read More

मांगों को लेकर भड़के परिवहन कर्मचारी

रोहडू। परिवहन कर्मचारियों ने वैट लीजिंग योजना का कड़ा विरोध किया है। बुधवार को हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर परिवहन कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम में प्रदेश के अंदर कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। इससे हर रोज सैकड़ों रूट रद किए जा रहे हैं। निगम में कर्मचारियों की हालत बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हो गई है। परिवहन मंत्री वैट लीजिंग…

Read More

भीषण गर्मी में ब्रौ के ग्रामीण प्यासे

रामपुर बुशहर। रामपुर से सटे विकास खंड निरमंड के ब्रौ में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यहां पड़ रही भीषण गर्मी के चलते एक बावड़ी कु छ महीनों पहले ही पूरी तरह सूख चुकी है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जबकि, आईपीएच विभाग के पास लोगों को पानी उपलब्ध करवाने का काई और विकल्प भी नहीं है। ब्रौ के लोगों को घंटों निजी बावड़ी के पास लाइन लगा कर पानी मिल रहा है। वहां पर भी सुबह तो भीड़ होती है वहीं शाम के…

Read More