जरोल में तानु जुब्बड़ मेला धूमधाम से शुरू

कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा विकास खंड की ग्राम पंचायत जरोल में स्थित नाग देवता तानु जुब्बड़ का ऐतिहासिक मेला वीरवार को धूमधाम से शुरू हो गया। दो दिन तक चलने वाले इस मेले का आरंभ आराध्य देवता चतुर्मुख मैलन के आगमन से हुआ। मेले में नाटियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जरोल पंचायत प्रधान रतन मुख्यान ने बताया कि नागदेवता तानु जुब्बड़ (खचली) के प्रांगण में लगने वाला यह मेला क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला है। मेले का आगाज क्षेत्र के आराध्य देवता चतुर्मुख मैलन के पधारने से होता…

Read More

पहले पर्ची कटवाओ फिर होगा मेडिकल!

रोहडू। सामुदायिक अस्पताल संदासु में एनसीसी के छात्रों से मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की पर्ची काटने के लिए कहा गया। हालांकि, खंड चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है लेकिन, स्कूल प्रबंधन में अस्पताल प्रशासन के इस रवैये से काफी रोष है। स्कूल प्रबंधन ने मांग उठाई है कि भविष्य में छात्राें से इस तरह की कोई भी वसूली न की जाए। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जांगला के एनसीसी प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि 22 मई को स्कूल के एनसीसी के साठ बच्चों…

Read More

केलवी में सेब के चार सौ पौधे जले

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील की बरथाटा पंचायत के केलवी (लियाड़) गांव में बुधवार शाम सेब के करीब चार सौ पौधे आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने वीरवार को मौके का जायजा लिया तथा रिपोर्ट दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद अचानक केलवी (लियाड़) गांव में स्थित कई सेब के बगीचों में आग फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते…

Read More

अभिभावकों का बीपीईओ दफ्तर में हंगामा

रामपुर बुशहर। डीम पंचायत के प्राथमिक स्कूल बनड़ से दो शिक्षकों को एक साथ स्थानांतरित करने पर अभिभावक भड़क गए हैं। वीरवार को अभिभावकों ने एक बार फिर बीपीईओ कार्यालय निरमंड पहुंच कर खूब हंगामा किया। अभिभावकों के साथ स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी वहां पहुंच गए थे। अभिभावकों ने स्कूल में शिक्षकों की तैनाती जल्द न होने पर न्यायालय में जाने की धमकी दी है। प्राथमिक स्कूल बनड़ से 22 मई को दो शिक्षकों का एक साथ तबादला किया गया था। अब स्कूल में पढ़ने वाले डेढ़ दर्जन…

Read More

प्रतिभा एक को आएंगी ननखड़ी

रामपुर बुशहर। मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनावी दंगल में उतरीं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह एक जून को ननखड़ी ब्लाक का दौरा करेंगी। वह खड़ाहण, खोलीघाट, ननखड़ी और देलठ आदि क्षेत्रों में जनसभाएं करके अपने लिए वोट मांगेंगी। पंचायत परिषद ननखड़ी के प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने एक जून को प्रतिभा सिंह के ननखड़ी आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके दौरे को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि ननखड़ी के लोग विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी…

Read More

आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी

शिमला। राजधानी में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को ठेके पर देने के विरोध में नागरिक सभा शिमला ने बुधवार को उपायुक्त आफिस के बाहर प्रदर्शन किया। लोअर बाजार से होते हुए शेरे पंजाब तक रैली निकाली गई। शेरे पंजाब पर रैली को संबोधित करते हुए सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। सभा ने चेताया कि अगर आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया को रद नहीं किया गया तो शहर में चक्का जाम किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारियां देने से भी सभा के सदस्य गुरेज नहीं करेंगे।…

Read More

सरगीण के जंगल में लाखों का सोना बरामद

शिमला। रिहायशी इलाकों में दिन के उजाले में सेंध लगाने वाले चोर गिरोह के एक सदस्य की निशानदेही पर सरगीण के जंगल में करीब चार लाख कीमत का सोना बरामद किया गया है। आरोपी अरुण कुमार डाउनडेल का रहने वाला है। इसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। चार लाख की कीमत का यह सोना आरोपियों ने दो घरों से चुराया था। पुलिस के मुताबिक सोमवार को चोरों ने आईएएस कालोनी में आईटी महकमे के प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश के आवास…

Read More

समर फेस्टिवल के नाम पर लोगों से लूट खसोट

रामपुर बुशहर। राजधानी शिमला में एक जून से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के लिए सरकारी दफ्तरों में लोगों से लूट खसोट हो रही है। काम करने की एवज में ये वसूली हो रही है। सरकारी दफ्तरों में बाकायदा पर्चियां पहुंचाई गई हैं। यही नहीं पर्ची पर 50 रुपये प्रिंट है जबकि इसे पैन से 100 रुपये कर दिया गया है। ऐसा ही मामला बुधवार को एसडीएम कार्यालय में सामने आया। शपथ पत्र बनवाने आए अमरजीत ने बताया कि उनसे 100 रुपये वसूले गए हैं। हालांकि पर्ची पर 50 रुपये…

Read More

आज और कल 26 घंटे गुल रहेगी बिजली

शिमला। आधे शहर में वीरवार और शुक्रवार को सुबह छह से शाम सात बजे तक बिजली गुल रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा जतोग सब स्टेशन में ब्रेकर बदलने का काम करने के चलते कट लगाने का फैसला लिया गया है। दो दिन तक 13-13 घंटे तक सप्लाई ठप होने के चलते गर्मी के मौसम में शहरवासियों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। विद्युत कंपनी के डिविजन नंबर दो के अधिकारी ने यहां प्रेस बयान में बताया है कि 132/66/33 केवी सब स्टेशन जतोग में आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए वीरवार…

Read More

कांगड़ा में जून से उड़ान भरेगा स्पाइस जेट

आखिरकार डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट में स्पाइस जेट के 80 सीटर बंबार्डियर एयरो प्लेन को उतारने की हरी झंडी दे दी है। गगल हवाई अड्डे पर 7 जून से स्पाइस जेट की 80 सीटर विमान सेवा शुरू होगी। इस सेवा के साथ ही गगल हवाई अड्डे पर नियमित उड़ानों की संख्या एक से बढ़कर दो हो जाएगी। गगल एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप शर्मा तथा एटीसी राजीव सिन्हा ने स्पाइस जेट को मंजूरी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्पाइस जेट कंपनी…

Read More