जुब्बल (शिमला)। मुख्य संसदीय सचिव एवं जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास और सद्भावना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद विकास सामने नजर आने लगा है। रोहित ठाकुर ने जुब्बल में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के अभिनंदन समारोह में जनसभा को संबोधित किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ठियोग हाटकोटी रोहड़ू सड़क के लिए 305 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके लिए पहले भी 228 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। पहले फेज के टेंडर…
Read MoreCategory: Shimla
डेढ़ किलो चरस सहित युवक गिरफतार
ठियोग (शिमला)। फागू के पास नेरवा से शिमला जा रही बस में युवक को पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्यवाही थाना ठियोग की पुलिस टीम के एएसआई संजीव कुमार ने टीम के साथ की। डीएसपी सागर चंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक बस में बैठकर शिमला की ओर जा रहा था। फागू के पास लगे रोजाना नाके पर जैसे ही नेरवा से शिमला की ओर जा रही बस नंबर 42-0477 को रोका गया तो बस की फ्रंट…
Read Moreचोकर गांव में शादी में शराब पर प्रतिबंध
राजगढ़ (सिरमौर)। उप तहसील नौहराधार के चोकर गांव के लोगों ने विवाह समारोह में शराब पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर ऐतिहासिक पहल की है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए लोगों ने गांव के प्रतिष्ठित परिवार में 2 जून को होने वाले विवाह समारोह से ही इस निर्णय को लागू करने का फैसला लिया है। यह फैसला 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर लिया गया। ग्राम पंचायत चोकर की प्रधान सुमन चौहान, पूर्व प्रधान मोहरध्वज चौहान, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगमोहन चौहान, योगराज, हरिदत्त, राम गोपाल व वसंत कुमार ने…
Read Moreदूसरे वार्डों के लिए रोल माडल बनेगा कैथू
शिमला। नगर निगम के वार्ड नंबर तीन कैथू को अन्य वार्डों के लिए रोल मॉडल बनाया जाएगा। शुक्रवार को हुई वार्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कैथू वार्ड में सबसे पहले वार्ड कमेटी गठित की गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड कमेटी की बैठक हुई। बैठक के माध्यम से कमेटी के सदस्यों का निगम कर्मियों से परिचय करवाया गया तथा लोगों की सहभागिता से वार्ड की समस्याओं की प्राथमिकता तय की गई। उपमहापौर ने कहा वार्ड कमेटी…
Read Moreसत्येंद्र और रीता दौड़े सबसे तेज
शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का आगाज महिला और पुरुष वर्ग की हॉफ मैराथन के साथ हुआ। पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर दौड़ में पंजाब के सत्येंद्र पहले स्थान पर रहे। महिला वर्ग में हमीरपुर की रीता प्रथम रहीं। हॉफ मैराथन में शामिल हुए धावकों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुषमा वर्मा, शिल्पा ठाकुर, ज्योतिका दत्ता, गौरव चौहान और देविका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनको उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। विजेताओं को उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा और पुलिस अधिक्षक अभिषेक दुल्लर ने विजेताओं को सम्मानित किया। हॉफ मैराथन में…
Read Moreसमर फेस्टिवल में रात बारह बजे तक बसें
शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव देखने के बाद घर पहुंचने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं। एचआरटीसी ने अपनी शेड्यूल सर्विस को दो घंटे बढ़ा दिया है। समर फेस्टिवल के दौरान पहली जून से पांच जून तक सरकारी बसें रात बारह बजे तक चलेंगी। जिला प्रशासन ने रात दस बजे के बाद उपनगरों के लिए बस सुविधा मुहैया करवाने के एचआरटीसी को आदेश दिए थे। समर फेस्टिवल के दौरान पांच दिन के लिए रात बारह बजे तक बस सुविधा का विस्तार कर दिया गया है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ओल्ड बस…
Read Moreआईजीएमसी में मुफ्त लीजिए टेस्ट ट्यूब
शिमला। आईजीएमसी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब टेस्ट ट्यूब के लिए पैसे नहीं खर्च करने होंगे। आईआरडीपी, हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड धारक और जरूरतमंदों को ट्यूब बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। इस दायरे से बाहर रहने वाले मरीजों को पैसे देने होंगे। टेस्ट ट्यूब काउंटर अब अस्पताल प्रबंधन खुद चला रहा है और इसके लिए बाकायदा ट्यूबों का स्टाक भी अस्पताल में पहुंच गया है। मौजूदा समय में आईजीएमसी ने टेस्ट ट्यूब काउंटर को आउटसोर्स कर रखा है। यहां से सभी मरीज ट्यूब खरीदते हैं। कुछ समय पहले प्रबंधन…
Read Moreशराब ठेके के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन
रामपुर बुशहर। ग्राम पंचायत गोपालपुर-गौर के डोबी में खुले शराब ठेके को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए हैं। लोगों ने दो टूक कहा है कि अगर शराब का ठेका बंद नहीं किया गया तो इसको लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने शुक्रवार को एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यहां शराब का ठेका होने से जहां दहशत का माहौल रहता, वहीं शाम होते ही महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इसके…
Read Moreचेतन के राष्ट्रीय प्रभारी बनने पर गदगद
जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई ने चेतन बरागटा को भाजपा युवा मोर्चा विंग का राष्ट्रीय प्रभारी बनने पर बधाई दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, मंडल महामंत्री उमेश शर्मा, गोपाल जबैईक, मंडल उपाध्यक्ष चेत राम आजाद, ओंकार तेगटा, इंद्र चौहान, प्रताप चौहान, मंडल कोषाध्यक्ष सुंदर डोगरा, मंडल प्रवक्ता राकेश शर्मा, मंडल सचिव रेखा चौहान, विजयलक्ष्मी, रजनी सलाकटा, रीता चौहान, छोटू चौहान, प्रमोद चौहान, कार्यालय सचिव लीलाधर, संदीप दीपटा, कंवर बृजराज, जवाहर वर्मा, सुरेश पाल, नरेश, गीता रांटा, संतोष ओक्टा, जमना देवी, शारदा काल्टा, प्रकाश सावंत, अनिल काल्टा,…
Read Moreदेवलुओं संग मंदिर लौटे देवता चतुर्मुख
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा विकास खंड की ग्राम पंचायत जरोल में दो दिन तक चला तानु जुब्बड़ मेला शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने नाग देवता तानुजुब्बड़ खाचली और देवता चतुमुर्ख मैलन के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। वहीं, इस मौके पर यहां देवता के साथ आए देवलुओं ने जमकर नाटियां डालीं। शुक्रवार दोपहर बाद देवता चतुर्मुख अपने देवलुओं के साथ अपने निवास स्थान मैलन वापस लौटे। मेले को लेकर युवाओं में भी काफ ी उत्साह दिखा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…
Read More