चौपाल (शिमला)। चौपाल विधानसभा क्षेत्र में सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। चौपाल क्षेत्र के तहत सड़कों के निर्माण अथवा रखरखाव पर 26 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। यह बात चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कही। वर्मा ने कहा कि चौपाल में अक्सर आगजनी की घटनाओं के कारण लाखों रुपयों का नुकसान हो रहा है तथा चौपाल में अभी तक कोई अग्निशमन केंद्र नहीं खुला है। उन्होंने कहा कि चौपाल में दमकल केंद्र खोलने की मुख्यमंत्री वीरभद्र के समक्ष मांग रखी…
Read MoreCategory: Shimla
प्रतिभा ने उपलब्धियों पर मांगे वोट
रामपुर बुशहर। मंडी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने गृहक्षेत्र में चुनाव प्रचार जारी रखते हुए रविवार को यहां की कई पंचायतों का दौरा किया और अपने लिए वोट मांगे। प्रत्याशी ने लोगों को लुभाने के लिए जहां कांग्रेस की उपलब्धियां गिनवाईं तो वहीं भाजपा पर जमकर हमला बोलकर सहानुभूति हासिल करने का प्रयास किया। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने रचोली पंचायत से चुनाव प्रचार शुरू किया। इसके बाद वह पशाड़ा, गौरा, डोबी, दोफदा, मशनू, किन्नू, शाहधार तथा सराहन पहुंचीं और विकास का वास्ता देकर लोगों से अपने लिए…
Read Moreचिकित्सा और यात्रा भत्ता देने की मांग
रामपुर बुशहर। लोनिवि, आईपीएच कर्मचारी तथा मजदूर यूनियन की रविवार को हुई बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू न करने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई गई। कर्मचारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना मानते हुए सरकार से इस दिशा में कठोर कदम उठाने की मांग की है। सर्वोच्च न्यायालय ने सात मई को प्रदेश में आठ वर्ष से अधिक सेवाकाल पूरा कर चुके मजदूरों को एरियर देने का फैसला सुनाया था। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने इस पर अभी तक गौर नहीं…
Read Moreएमसी की सौ दुकानों पर कब्जा
शिमला। नगर निगम की करीब सौ दुकानों पर कब्जा हो गया है। निगम की दुकानों पर कब्जा जमाए कारोबारियों ने कई साल से लीज रिन्यू नहीं करवाई है। कारोबारी वार्षिक तौर पर किराया तो दे रहे हैं लेकिन लीज को रिन्यू नहीं करवा रहे। निगम प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए अब कारोबारियों को नोटिस देकर लीज रिन्यू करवाने के लिए पंद्रह दिन की मोहलत दी है। अगर इस अवधि के भीतर लीज रिन्यू नहीं करवाई तो निगम दुकानों को खाली करवा लेगा। इसके अलावा कारोबारी के खिलाफ निगम के कोर्ट…
Read Moreसैलानी पहाड़ी सिड्डू के मुरीद
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की ओर लगाए गए फूड फेस्टिवल में सैलानियों व स्थानीय लोगों ने पहाड़ी सिड्डू के खूब चटकारे लगाए। आशियाना रेस्टोरेंट में लगाए गए फूड फेस्टिवल के दौरान शनिवार को घंडयाली का मदरा, चिकन अनारदाना, पालक पनीर मदरा, दाल चना और बाथू की खीर परोसी गई। एचपीटीडीसी की ओर से आयोजित फूड फेस्टिवल में पहाड़ी सिड्डू खूब पसंद किया गया। सिड्डू के स्टाल पर जमकर भीड़ उमड़ी। लंच व डिनर के दौरान सिड्डू की जबरदस्त डिमांड रही। ————————– ये रहेगा फूड फेस्टिवल का मेन्यू…
Read Moreनौकरी से निकालने पर मैनेजर की पिटाई
शिमला। राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र शोघी में एक फैक्टरी में शुक्रवार देर शाम पांच कामगारों ने नौकरी से निकाले जाने पर परिसर में तोड़फोड़ कर दी। कंपनी के एचआर मैनेजर की भी पिटाई कर दी गई। फैक्टरी के महाप्रबंधक ने बालूगंज पुलिस थाना में पांचों कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता महाप्रबंधक सुधीर कुमार प्रताप ने शिकायत की है कि फैक्टरी का काम इन दिनों अपेक्षाकृत कम हो गया है। इसलिए कुछ कर्मियों को नौकरी से हटाया जा रहा है। निकाले जाने वाले कर्मियों को अपनी तनख्वाह…
Read Moreबालूगंज में नौकरानी ने की आत्महत्या
शिमला। बालूगंज में शनिवार शाम एक सेवानिवृत्त अधिकारी के मकान में काम करने वाली नौकरानी ने आत्महत्या कर ली है। दो मकानों के बीच में बनी गली में फंदा लगाकर नौकरानी ने अपनी इहलीला समाप्त की। सेवानिवृत्त अधिकारी ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने बताया है मौत के कारणों की जांच शुरू हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक बालूगंज…
Read Moreमहिलाओं के विरोध पर शराब ठेका बंद
रामपुर बुशहर। गोपालपुर पंचायत के डोबी में चल रहे शराब ठेके को बंद करवा दिया गया है। महिलाओं के भारी विरोध को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग ने यह कदम उठाया है। इधर, महिलाओं ने कहा कि अगर ठेके को दोबारा खोलने की कोशिश हुई तो प्रदर्शन और उग्र होगा। आबकारी एवं कराधान विभाग अधिकारी रामपुर गोपाल ठाकुर और निरीक्षक नूतन ठाकुर शनिवार को मौके पर पहुंचे। महिलाओं की बात सुनने के बाद विभाग ने शराब ठेके को बंद करवा दिया। ईटीओ गोपाल ठाकुर ने शराब ठेका बंद करवाए…
Read Moreचार सौ ग्राम चरस के साथ काबू
रामपुर बुशहर। सैंज पुलिस चौकी के तहत किंगल के नजदीक चीलमोड़ के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को चार सौ ग्राम चरस के साथ दबोचा। एसडीपीओ सुनील नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चौकी के मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह और अन्य साथियों ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी मदन लाल, जैन पार्क, नई दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सैंज पुलिस ने चरस का यह पांचवां केस पकड़ कर…
Read Moreपरौंठी के महासू मंदिर में लाखों की चोरी
जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील के तहत परौंठी गांव में महासू देवता के मंदिर में चोरों ने लाखों रुपयों के सोने-चांदी के आभूषणों सहित मूर्ति तथा सिक्कों पर हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने घटना को शुक्रवार देर रात अंजाम दिया। पुलिस की टीम ने शनिवार को मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परौंठी गांव में स्थित महासू देवता के मंदिर में शनिवार को कुछ स्थानीय लोग माथा टेकने के लिए आए।…
Read More