रोहडू। युवा कांग्रेस के बाद अब लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली शीघ्र कांग्रेस कमेटियों के चयन में भी शुरू करने की तैयारी है। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की सोच आम परिवारों से जुड़े जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे लाना है। इसी सोच के चलते राहुल गांधी अब कांग्रेस कमेटियाें में भी लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया को शुरू करना चाहते हैं। यह बात युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मुनीष ठाकुर ने रोहडू में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कही। युकां राष्ट्रीय सचिव मुनीष ठाकुर के रोहडू पहुंचने पर सोमवार को युवा कांग्रेसियों…
Read MoreCategory: Shimla
अफसर के जाते ही चरमराई यातायात व्यवस्था
रोहड़ू। स्थानीय बाजार में सोमवार को कई घंटे लोग जाम में फंसे रहे। बारिश के मौसम में आठ सौ मीटर बाजार में करीब पौने घंटे तक लोग जाम में परेशानी झेलते रहे। पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने में लाचार नजर आई। सोमवार को सुबह दस बजे से रोहड़ू बाजार की मुख्य सड़क पर जाम शुरू हो गया। बाजार में पुलिस के एक दो जवान ही यातायात को व्यवस्थित करने में लगे थे। ग्यारह से एक बजे तक लोगों के जाम ने खूब पसीने निकाले। स्कूल वाहन, रोगी वाहन सहित आवश्यक कार्य…
Read Moreभाजपा ने चुनाव प्रचार को कार्यालय खोला
रामपुर बुशहर। भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव प्रचार के लिए यहां कार्यालय खोला। सोमवार को पाटबंगला में शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद ने रामपुर के कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और प्रत्याशी के समर्थन में पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार शुरू करने के लिए कहा। सांसद ने कहा कि प्रत्याशी जयराम ठाकुर को अधिक से अधिक लीड दिलवाने के लिए हर कार्यकर्ता कोशिश करें। इसके लिए गांव-गांव जाकर प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और…
Read Moreकुमारसैन में किसान सभा का प्रदर्शन
कुमारसैन (शिमला)। मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा ने कुमारसैन में रैली निकाल कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से सीएम को एक ज्ञापन भी भेजा। किसान सभा का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिसके चलते उन्हें आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान सभा के उपाध्यक्ष राकेश सिंघा ने कहा कि कुमारसैन, नारकंडा और कोटगढ़ के क्षेत्रों में बिजली, पानी, परिवहन, स्वास्थ्य,…
Read Moreसुक्खू ने कांग्रेसियों को दी आंदोलन की सलाह
शिमला। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला शहरी कांग्रेस को वन टाइम सेटलमेंट पालिसी के मुद्दे पर आंदोलन से गुरेज न करने की सलाह दी है। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी की आम सभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना पार्टी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहरी कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों को वे प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष उठाएंगे। सुक्खू ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित और…
Read Moreबसें शादियों में, मुसाफिर सड़कों पर
शिमला। राजधानी के लोगों को रविवार को बस सुविधा के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ी। एचआरटीसी और प्राइवेट बसें बारातें लाने और ले जाने में व्यस्त रहीं। शहर के लोग बस स्टापों पर बसों का इंतजार करते रहे। रविवार को काफी संख्या में शादी समारोहों की वजह से यह दिक्कत आई। बसों की बुकिंग होने से रुटीन की बस सेवाएं प्रभावित हुईं। शनिवार रात से ही अधिकतर बसें शादियों की बुकिंग पर रवाना हो गईं, जिसके चलते देर रात तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को छुट्टी…
Read Moreसमर फेस्टिवल में मचाया धमाल
शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रही। नाटी किंग के नाम से मशहूर कुलदीप शर्मा, विक्की चौहान, किशन वर्मा, हेमंत शर्मा, कृतिका तनवर व गीता भारद्वाज की नाटियों पर दर्शक जमकर झूमे। समर फेस्टिवल के दूसरे दिन ‘पहाड़ी नाइट’ का आनंद उठाने के लिए राजधानी शिमला सहित आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोग रिज मैदान पर उमड़े। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं और सैलानियों ने पहाड़ी नाइट का जम कर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी…
Read Moreसौ से अधिक अस्पतालों में मुफ्त इलाज बंद, पेंशनरों को झटका
हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों का सौ से अधिक निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज बंद हो गया है। इनमें हिमाचल के 60 और बाहरी राज्यों के 73 चिकित्सा संस्थान शुमार हैं। इसके कारण राज्य के करीब ढाई लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की मुफ्त इलाज की सुविधा छिन गई है। इन अस्पतालों से कर्मचारियों-पेंशनरों के इलाज का भुगतान भी वापस नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने इन अस्पतालों का दोबारा रेन्यूअल नहीं किया है। इनमें से अधिकतर अस्पतालों को पूर्व भाजपा सरकार ने इलाज की स्वीकृति दी थी। पूर्व…
Read Moreजल रक्षकों ने काम के अनुसार मांगा वेतन
रोहडू। इंटक से संबंधित पंचायत जल रक्षक यूनियन की बैठक रविवार को रोहडू में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। जल रक्षकों ने मुख्य रूप से अल्पकालीन से पूर्णकालीन कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई है। जल रक्षक यूनियन रोहडू के उपप्रधान सुशील कुमार ने बताया कि बैठक के माध्यम से जल रक्षकों ने सरकार से मांग उठाई है कि जिन जल रक्षकों का कार्यकाल छह वर्ष से अधिक हो गया है, उन्हें दैनिक वेतन भोगी बनाया जाए। जल…
Read Moreपैरा शिक्षक कांग्रेस को देंगे समर्थन
रामपुर बुशहर। स्कूलों में कार्यरत पैरा शिक्षक उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देंगे। रविवार को रामपुर में हुई बैठक में पैरा शिक्षकों ने यह निर्णय लिया। इस बैठक में रामपुर के अलावा निरमंड, आनी, किन्नौर और कुमारसैन के शिक्षक शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश के पैरा एसोसिएशन के सलाहकार राजीव ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले स्कूलों में एक हजार से अधिक शिक्षक तैनात हैं और सभी शिक्षक कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2007 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार…
Read More