सैलानी मीठे सिड्डू तो लोकल मांग रहे मदरा

शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की ओर से लगाए गए फूड फेस्टिवल में सैलानियों व स्थानीय लोगों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। रिज मैदान स्थित आशियाना रेस्टोरेंट में लगाए गए फूड फेस्टिवल में सैलानियों को मीठा सिड्डू खूब पसंद आ रहा है। सिड्डू के स्टाल पर मंगलवार को खूब भीड़ रही। अफीम दाने और गुड़ से तैयार सिड्डू के सैलानियों ने खूब चटकारे लगाए। फूड फेस्टिवल में पहली बार गुड़ से बने मीठे सिड्डू को मेन्यू में शामिल किया गया है। फूड फेस्टिवल में तैयार किया जा…

Read More

आज पूरे शहर में नहीं मिलेगी पानी की सप्लाई

शिमला। राजधानी में बुधवार को पीने के पानी की सप्लाई नहीं आएगी। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरि और गुम्मा पेयजल योजना कम वोल्टेज के चलते दिन भर बंद रहीं। नाममात्र के लिए दोनों योजनाओं में पानी की पंपिंग हो सकी है। मंगलवार को रिज टैंक में पानी का स्तर चार फीट रहा जबकि शहर में सुचारु सप्लाई देने के लिए करीब बारह फीट पानी के स्तर की आवश्यकता होती है। उधर, मंगलवार को भी शहर में सुबह और शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है।…

Read More

10 जून के बाद डिपो में नहीं बनेंगे राशन कार्ड

शिमला। डिपुओं में नए राशन कार्ड बनाने के लिए अब आपके पास छह दिन का वक्त है। दस जून के बाद डिपुओं में नए राशन कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। इस तिथि के बाद उपायुक्त आफिस परिसर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में खुद आकर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। नए राशन कार्ड बनवाने के इच्छुक लोगों को एक आवेदन पत्र भरना होगा। इस फार्म के साथ पुराना राशन कार्ड या जहां पहले रहते थे, वहां के राशन कार्ड से नाम कटाने का प्रमाण लगाना होगा। परिवार के…

Read More

कोटखाई में रोजाना आठ से 10 घंटे बत्ती गुल

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के गांवों में तीन दिन से रोजाना करीब आठ से दस घंटे तक बिजली गुल रह रही है। अघोषित बिजली कटों से लोग काफी परेशान रहे। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। कोटखाई के डुमैहर, कुदली, शवाला, चमेत, कलोट, चलनेर, बागा, पुजारली, मटोड़ी, सल्याणा, नहारी, चजोली, कूडी मोहली, टहटोली पांदली, बजोहा, पडारा, चाड़का, बलोग, टाहू, मराथू, कथांडी, दवाडी, रौणी, थरोला आदि गांवों में रोजाना 8 से10 घंटे बिजली गुल रहती है। इससे स्कूली बच्चों सहित लोग परेशान हो रहे हैं।…

Read More

बाबू लाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रधान

रोहड़ू। अराजपत्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की उपमंडल इकाई का प्रधान बाबू लाल मेहता को चुना गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के चुनाव महासंघ के पूर्व प्रधान बिहारी लाल जस्टा एवं पूर्व उप प्रधान राम गुरू की अध्यक्षता में हुए। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रोहड़ू, चिड़गांव, टिक्कर खंड के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपस्थित में बैठक के बाद चुनाव आम सहमति से हुए। नई कार्यकारिणी में बाबू लाल मेहता प्रधान, डीसी चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगम राम नेगी महासचिव, नेहर सिंह जिराण, माधू सिंह, मेहर चंद, संदेश,…

Read More

कांग्रेस राज में रामपुर उपेक्षित : वीरेंद्र

रामपुर बुशहर। सांसद एवं रामपुर, आनी, किन्नौर के भाजपा चुनाव प्रभारी वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के राज में रामपुर अपेक्षा का शिकार रहा। केंद्र की यूपीए सरकार ने लोगों को भ्रष्टाचार और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। मंडी संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार जयराम ठाकुर लोगों के हर दुख-सुख को जानते हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि प्रदेश से वीरभद्र सिंह और आनंद शर्मा केंद्रीय मंत्री रहे लेकिन इसके बाद भी हिमाचल के लिए औद्योगिक पैकेज घटा दिया गया। भाजपा ने विरोध करके इसे 2010 तक…

Read More

टुटू में एनएच पर दो घंटे रोका ट्रैफिक

शिमला। जतोग छावनी में निजी बसों के न आने से स्थानीय लोग भड़क गए हैं। सोमवार सुबह 11:00 बजे सैकड़ों लोगों ने विरोध स्वरूप टुटू के पास यादगार में नेशनल हाईवे-88 शिमला कांगड़ा पर दो घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान बालूगंज से हीरानगर तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चक्का जाम होने के करीब सवा घंटा बाद एसडीएम शिमला ग्रामीण ज्ञान सागर नेगी और आरटीओ कैप्टन राम कुमार जाम खुलवाने पहुंचे। एक घंटा लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाया गया। अधिकारियों से लिखित में नियमित…

Read More

आईजीएमसी के इमरजेंसी में पीजीआई जैसी सुविधा

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज के आपातकालीन वार्ड में मरीजों को अब पीजीआई की तर्ज पर सुविधा मिल पाएगी। इस वार्ड से पुराने बिस्तरों को हटाया जाएगा और इनकी जगह रिवॉलविंग बैड लगाए जाएंगे। इससे मरीजों को बिस्तर से बार बार स्ट्रेचर पर बदलने की जरूरत नहीं रहेगी। यह बिस्तर आरामदायक होंगे और इन पर मरीजों को आसानी से एक्सरे, सीटी स्कैन और एमआरआई व अन्य टेस्ट के लिए ले जा सकते हैं। मौजूदा समय में आईजीएमसी के आपातकालीन वार्ड में बारह बिस्तर हैं। इनकी जगह चौबीस नए बिस्तरों को…

Read More

सब्सिडी के लिए चक्कर पर चक्कर

रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृहक्षेत्र रामपुर में बागवानों को सब्सिडी का पैसा देने के लिए उद्यान विभाग के पास बजट ही उपलब्ध नहीं है। इससे यहां सब्सिडी के करीब पांच सौ मामले लटक गए हैं। वर्ष 2011-12 के इन मामलों का निपटारा न होने से बागवानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर में बागवानों ने उद्यान विभाग से पावर स्प्रेयर खरीदी थी। 12 हजार से 35 हजार तक की कीमत की इन पावर स्प्रेयर पर बागवानों को सब्सिडी मिलनी थी। सरकार प्रति स्प्रेयर 50…

Read More