भालू के हमले में दो व्यक्ति घायल

रोहडू। छौहारा क्षेत्र के तहत रोहल पंचायत के चिंचवाड़ी गांव में भालू ने दो व्यक्तियों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को संदासु अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रोहडू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामला वन विभाग के ध्यान में नहीं था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे चिंचवाड़ी गांव निवासी बांका राम (52) तथा राजदेव धंदवाड़ी…

Read More

विकास के नाम लड़ रही हूं चुनाव : प्रतिभा

आनी (कुल्लू)। लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान आनी पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा एक ही राग अलाप रही है कि प्रतिभा ने सांसद रहते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को क्षेत्र के विकास के बारे में जानकारी नहीं है तो वह आरटीआई के तहत सूचना प्राप्त कर पूरी जानकारी ले। उन्होंने कहा कि वह विकास के नाम पर लोगों से वोट मांग रही हैं। जबकि, भाजपा…

Read More

वीरभद्र ने रामपुर के लिए कुछ नहीं किया : जयराम

रामपुर बुशहर। लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने वीरवार को रामपुर में विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं कीं। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने पांच माह के कार्यकाल के दौरान ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसके नाम पर वह लोगों से वोट मांग सके। उन्होंने कहा कि रामपुर से संबंध रखने वाले वीरभद्र सिंह छठी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन उन्होंने आज तक रामपुर के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी प्रहार करते…

Read More

चूहाबाग में मारपीट, दो चोटिल

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत चूहाबाग में एक व्यक्ति ने दो लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में दो लोगों को चोट आई है। इनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक अस्पताल में ही भरती है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रामपुर निवासी दीपक के साथ बुधवार रात करीब दस बजे चूहाबाग में रणवीर सिंह निवासी यमुनानगर ने मारपीट की। इस बीच जब रामपुर निवासी लायक राम बचाव में कूदा…

Read More

सरकारी ‘पिंजरे’ से आजाद हुए, राज्य के 812 गांव

सरकारी ‘पिंजरे’ से आजाद हुए, राज्य के 812 गांव

हिमाचल में कई वर्षों से वन अभयारण्य की कैद में फंसे 812 गांव अब मुक्त होने जा रहे हैं। एक-दो दिन में इसकी अधिसूचना जारी होगी। चुनाव आचार संहिता लगी होने के चलते हिमाचल सरकार ने निर्वाचन आयोग से विशेष मंजूरी ले ली है। इन गांवों में से 775 राजस्व गांव और शेष उप गांव हैं। भारत सरकार वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत वन अभयारण्य चिन्हित और घोषित करती है। राज्य में इस समय 29 वन्य प्राणी स्थल (सेंक्चुरी), तीन कंजरवेशन रिजर्व (वन संरक्षित क्षेत्र) और दो नेशनल पार्क…

Read More

चींटी की चाल रेंगते रहे वाहन

शिमला। राजधानी शिमला में इन दिनों हर ओर जाम का झाम है। कहीं टारिंग का काम चल रहा है तो कहीं बेतरतीब खड़े वाहन दिक्कत कर रहे हैं। दूसरे दिन भी बाईपास सड़क पर फंसा ट्राला नहीं हटाया जा सका जिससे यातायात सामान्य नहीं हो सका। दिन भर सड़कों पर वाहन चींटी की चाल रेंगते रहे। टुटीकंडी-ढली बाईपास पर दाड़नी का बगीचा के पास मंगलवार को दूसरे दिन भी ट्राला फंसा रहा। सड़क के बीचों बीच ट्राला फंसा होने के कारण एक एक कर ही वाहनों की आवाजाही हो सकी…

Read More

गाड़ी को पास न देने पर दागी गोली

शिमला। गाड़ी को पास न देने पर फिल्मी स्टाइल में एक युवक ने गोली चला दी। वारदात विकासनगर में रात करीब 11:30 बजे की है। गोली चलाने वाली आरोपी की गाड़ी एचआर नंबर की है जबकि पीड़ित युवक हिमाचल विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहा है। वारदात के बाद आरोपी अपना नाम ‘मोंटू’ बताकर मोबाइल नंबर भी दे गया है। छोटा शिमला थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने गोली का खोखा (केएफ 765) बरामद कर लिया है। पुलिस के…

Read More

रेल कार की चपेट में आकर कुमारसैन के युवक की मौत

शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इसकी पहचान संजय शर्मा(20) निवासी गांव ओडी कुमारसैन के तौर पर हुई है। यह शोघी में एक निजी संस्थान हिम एजुकेशन आईटीआई का छात्र था। आईटीआई से आने के बाद घर की ओर जा रहा था। हादसा मंगलवार शाम शोघी के निकट शाम करीब 5:30 बजे पेश आया। शिमला से कालका के लिए शाम 4:20 मिनट पर रवाना हुई रेल कार के शोघी पहुंचने पर संजय इसकी चपेट में आया।…

Read More

शिव्या बनीं मिस शिमला समर फेस्टिवल

शिमला। समर फेस्टिवल की चौथी सांस्कृतिक संध्या में शिव्या पठानिया को मिस शिमला समर फेस्टिवल चुना गया। इसके अलावा शगुन फर्स्ट और रचिता को सेकेंड रनर अप के खिताब से नवाजा गया। ‘मिस शिमला समर फेस्टिवल’ प्रतियोगिता में पंद्रह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुप्रसिद्ध मॉडल मार्क राबिनसन ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। समर फेस्टिवल की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को मुख्य सचिव सुदृप्तो राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य आकर्षण ‘मिस…

Read More

पुलिस कर्मियों के फिर कटेंगे पानी कनेक्शन

शिमला। पुलिस लाइन कैथू में चार पुलिस कर्मियों द्वारा स्वयं जोड़े गए पानी के कनेक्शनों पर उप महापौर टिकेंद्र पंवर भड़क गए हैं। टिकेंद्र पंवर ने कहा कि चारों पुलिस कर्मियों के पानी कनेक्शन दोबारा से काटे जाएंगे। नगर निगम सदन ने पानी की टंकी ओवर फ्लो होने पर अस्थायी तौर पर कनेक्शन प्लग करने का प्रस्ताव पारित किया है। दो हजार रुपये जुर्माना राशि भी निगम सदन ने ही तय की गई है। ऐसे में अगर कोई निगम के नियमों की अवहेलना करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।…

Read More