सेब की फसल पर माइट का हमला

कोटखाई (शिमला)। क्षेत्र में सेब बगीचों में माइट कीट ने हमला बोल दिया है। इस कीट के हमले से जहां पौधों के पत्तों को नुकसान पहुंचा है, वहीं सेब का पौधा भी नष्ट हो जाता है। इन कीटों ने सपोइल, कऊल, शलखाड़ा, रतनाड़ी, बिसनाल और बखराला क्षेत्रों के बगीचों में हमला किया है। यह कीट गर्मी अधिक होने के कारण सेब की फसल पर हमला करते हैं। क्षेत्र के बागवानों में मस्त राम, गुमान सिंह, रिछपाल, धर्मपाल, ओम प्रकाश, जगदीश भोल्टा, प्रेम चौहान, दुलाराम, मनमोहन, विपन ठाकुर, सार चंद, नरेंद्र…

Read More

भाजपा है व्यापारियों की पार्टी : मेजर मोहिनी

रामपुर बुशहर। मंडी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने दिन-रात एक कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को धार गौरा में पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहनी ने प्रतिभा सिंह के पक्ष में वोट मांगे। इससे पहले उन्होंने रामपुर में भी महिलाओं के साथ कई सभाएं कीं। इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केहर सिंह खाची भी मौजूद रहे। जनता को संबोधित करते हुए कृष्णा मोहिनी ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह एक अनुभवी नेता हैं। उन्हें क्षेत्र के विकास की पूरी…

Read More

सड़क के लिए सड़क पर उतरने की चेतावनी

डंसा (शिमला)। ग्राम पंचायत मुनिश के तहत बनी आठ किमी बरकल-थला सड़क पर बड़े वाहन नहीं दौड़ पा रहे हैं। इस सड़क पर इतने तंग मोड़ हैं कि यहां बड़े वाहन नहीं चल सकते। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते दो महीने से सड़क पर भेजा डोजर भी धूल फांक रहा है। थला के ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि यहां विभाग या तो डोजर वापस ले जाए या फिर कार्य शुरू किया जाए अन्यथा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बरकल-थला संपर्क सड़क चार-पांच साल पूर्व वाहन योग्य बन…

Read More

युवक ने ससुराल में किया आत्मदाह

ठियोग (शिमला)। ससुराल में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर युवक ने आत्मदाह कर लिया। सनसनीखेज मामला उपमंडल ठियोग के कुठार गांव का है। बताया जा रहा है कि अपनी दूसरी बीवी से अनबन के चलते वह पिछले कुछ दिन से डिप्रेशन में था। पुलिस के मुताबिक युवक का नाम नरेंद्र (35) था तथा वह ठियोग के साथ लगते जनोग गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि नरेंद्र की बीवी पिछले कुछ दिन से किसी बात पर आपस में अनबन के चलते मायके कुठार चली गई थी। सुबह…

Read More

नगर निगम चलाएगा लाल बसें!

शिमला। केंद्र सरकार के जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत शहर में चल रही लाल बसें जल्द ही नगर निगम के अधीन आ सकती हैं। नगर निगम सदन द्वारा पारित किया गया प्रस्ताव सरकार के पास पहुंच गया है। अब सरकार को इस बाबत अंतिम फैसला लेना है। उधर, एचआरटीसी को भी बसें वापस करने में कोई आपत्ति नहीं है। ऐसे में संभावित है कि जल्द ही लाल बसों को नगर निगम के अधीन कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा 75 लाल बसें शहर को दी गई हैं।…

Read More

33 रुपये में कीजिए 330 एसएमस

शिमला। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए नया मैसेज पैक लांच किया है। अपने मोबाइल नंबर पर 33 रुपये का मैसेज पैक डालने पर उपभोक्ता 330 मैसेज कर सकेगे। इसके अलावा 83 रुपये के मैसेज पैक में 830 मैसेज मुफ्त मिलेंगे। बीएसएनएल की ओर से वीरवार को मैसेज पैक लांच किए गए। बीएसएनएल के अतिरिक्त निदेशक (कामर्शियल) प्रेम ठाकुर ने नए मैसेज पैक लांच करने की पुष्टि की है। अपने मोबाइल पर 33 व 83 रुपये का मैसेज पैक डलवाने वाले उपभोक्ता बीएसएनएल…

Read More

50 वाहनों के चालान, 33 हजार जुर्माना वसूला

शिमला। नियमों को ताक पर रख कर गाड़ियां दौड़ा रहे वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। बिना परमिट और रजिस्ट्रेशन चल रही गाड़ियों पर कार्रवाई की गई है। विभाग ने बिना परमिट चल रही दो ट्रैक्स गाड़ियों को जब्त किया है। बिना वर्दी बसें चला रहे चालकों के भी चालान किए गए हैं। एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि की है। वीरवार को परिवहन विभाग की टीम ने शोघी, तारादेवी, संजौली व ढली में कार्रवाई की। एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में परिवहन विभाग…

Read More

सचिवालय के लिए हों अलग भर्ती नियम’

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय के लिए अलग भर्ती नियमों की मांग उठी है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला हुआ है। पूर्व सरकार के समय सचिवालय के लिए कामन भर्ती नियम बनाए गए थे। इनमें प्रावधान था कि सचिवालय में भी कर्मचारियों की नियुक्ति अनुबंध पर होगी। इसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। सचिवालय में कार्यकारिणी की बैठक संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में हुई। इसमें तय हुआ कि कर्मचारियों से मिले फीडबैक के आधार पर मांगपत्र तैयार किया जाएगा और…

Read More

पुलिस कर्मचारियों की कैंटीन सुविधा बंद

शिमला। राज्य के करीब सोलह हजार पुलिस कर्मचारियों की कैंटीन सुविधा बंद हो गई है। राज्य सरकार ने राजधानी शिमला में चल रही एकमात्र कैंटीन को बंद करने निर्देश जारी कर दिए हैं। कैंटीन में मौजूद करीब तीन लाख रुपये के सामान को जल्द से जल्द बेचने की तैयारी की जा रही है। सरकार ने दलील दी है कि पुलिस के लिए नियमों में कैंटीन का कोई प्रावधान नहीं है। इस निर्देश के साथ ही राज्य के दूसरे हिस्सों में 18 नई कैंटीन खोलने का प्रस्ताव भी खारिज हो गया…

Read More

रामपुर बस अड्डे में चार दिन से पानी नहीं

रामपुर बुशहर। यहां के मुख्य बस अड्डे में लोगों को चार दिन से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी की कमी से सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई है। आईपीएच विभाग से पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की मांग की गई है। रामपुर में करोड़ों की लागत से बने नए बस स्टैंड में आए दिन सवारियों को किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इन दिनों मुसाफिरों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। चार दिन से बस अड्डे में पानी नहीं आ रहा…

Read More