शिमला। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट और पंजाब के अमृतसर के बाद पर्सनल रैपिड ट्रांजिट प्रणाली अब शिमला में नजर आएगी। इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला हिमाचल देश का दूसरा राज्य हो गया है। इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने अनुमति दे दी है। शुक्रवार को मुख्य सचिव सुदृप्त राय की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रोजेक्ट पर कंसलटेंट नियुक्त करने का फैसला हुआ। कंसलटेंट को दो साल के भीतर इसकी डीपीआर तैयार करनी होगी। इसके बाद इसे फंडिंग के लिए भारत सरकार…
Read MoreCategory: Shimla
शिमला में चलेंगी सौ नई लाल बसें
शिमला। राजधानी के लोगों के लिए जेएनएनयूआरएम के तहत सौ नई लाल बसें मिलने वाली हैं। दो माह के भीतर बसों की खेप एचआरटीसी को मिलने की उम्मीद है। बसों का संचालन कल्सटर आधार पर करने की योजना है। इसे लेकर निगम को सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। परिवहन विभाग के निदेशक ओंकार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। परिवहन निगम ने पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बसों को कल्सटर आधार पर चलाने की अनुमति मांगी है। शिमला और सोलन को एक कल्सटर में रखा गया है। इसी…
Read Moreसैरगाहों पर पर्यटकों को रिझा रहे लोक कलाकार
शिमला। सूचना एवं जन संपर्क विभाग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटक सीजन के चलते प्रदेश भर के पर्यटक स्थलों पर मनोरंजन के खास इंतजाम किए गए हैं। राजधानी शिमला में लोक कलाकार ऐतिहासिक रिज मैदान पर पारंपरिक लोेक नृत्य और लोकगीत पेश कर रहे हैं। शुक्रवार को रिज मैदान पर स्थानीय कलाकारों ने पर्यटकों के लिए पहाड़ी लोकनृत्य पेश कर उनका मनोरंजन किया। वंदना कला मंच के कलाकारों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप और गेयटी के ओपन थियेटर में कार्यक्रम पेश किए। लोक कलाकार विमला…
Read Moreविदेशी मदद से सुधरेगा राजधानी का पर्यावरण
शिमला। राजधानी के पर्यावरण में आ रहे बदलाव से उत्पन्न समस्याओं को विदेशी मदद से सुधारा जाएगा। महापौर संजय चौहान ने विश्व की शहरी निकायों के लिए कार्य करने वाली संस्था इंटरनेशनल काउंसिल फार लोकल एनवायरमेंट इनिशिएटिव (इक्ली) की ओर से जर्मनी के बोन में चौथी ग्लोबल एडेप्टेशन बोन डिक्लेरेशन चार्टर 2013 कार्यक्रम में पर्यावरण संबंधी समस्याओं को उठाया। इक्ली ने दुनिया के दस शहरों को पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील माना है। इसमें शिमला शहर को भी शामिल किया गया है। इसके चलते महापौर संजय चौहान ने डर्बन डिक्लेरेशन…
Read Moreराहुल-सोनिया नहीं करेंगे मंडी लोकसभा उपचुनाव का प्रचार
हिमाचल में मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए राहुल और सोनिया गांधी प्रचार के लिए नहीं आएंगे। � कांग्रेस ने मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसे भारतीय निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी जैसे बड़े नेता शुमार नहीं हैं। यानी वे प्रचार को हिमाचल नहीं आएंगे। सूची में शीला दीक्षित, राज बब्बर और सचिन पायलट के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में चौधरी बिरेंद्र सिंह, अनीस अहमद, ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, वीरभद्र सिंह, शीला दीक्षित, आनंद…
Read Moreकोरम पूर्ण न होने से चुनाव टला
चौपाल (शिमला)। चौपाल में पंचायत समिति अध्यक्ष पद का चुनाव टल गया है। शुक्रवार को बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया नहीं हो सकी है। खंड विकास अधिकारी दुष्यंत सरपाल ने कहा कि पंचायत समिति अध्यक्ष के चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने चुनाव की अगली तारीक 14 जून तय की है। उधर, कार्यवाहक अध्यक्ष पंचायत समिति बसंती देवी ने कहा कि तय बैठक से उम्मीद है कि अगली तिथि को नए अध्यक्ष का चुनाव हो…
Read Moreवॉलीबाल में पंजाब पुलिस विजेता
चौपाल (शिमला)। ग्राम पंचायत धबास में भगवती स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित उत्तरी भारत खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह में विधायक बलवीर वर्मा ने विजेताओं को इनाम बांटे। तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस विजेता, जबकि हरियाणा की टीम उप विजेता रही। कबड्डी में बांदल कफलाह प्रथम तथा बाग मझोली दूसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। लोक कलाकार दलीप सिरमौरी ने अपनी प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा। वरिष्ठ माध्यमिक व प्राथमिक पाठशाला धबास के बच्चों ने लोकनृत्य पेश…
Read Moreरामपुर में दस को गरजेंगे प्रोजेक्टों के मजदूर
रामपुर बुशहर। यहां विभिन्न प्रोजेक्टों में काम कर रहे श्रमिक दस जून को रामपुर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज बुलंद करने के लिए सीटू इस प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटाएगी। इसके लिए सीटू नेता इन दिनों हर प्रोजेक्ट में बैठकें कर मजदूरों को प्रदर्शन में भाग लेने के लिए तैयार कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में सभी कामगारों को न्यूनतम मजदूरी दस हजार मासिक देने, एक समान काम के लिए समान वेतन देने, ठेका मजदूरों को नियमित मजदूरों के समान वेतन देने, सभी मजदूरों…
Read Moreबधाल में घर से उड़ाए लाखों के गहने
रामपुर बुशहर। बधाल में चोरों ने एक घर से लाखों के जेवरात उड़ा लिए। वीरवार रात को हुई इस घटना को अंजाम देने वालों के बारे में अभी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बधाल में एनएच के साथ बने संजय चौहान के मकान में चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पहले कमरे में सोई संजय चौहान की भाभी का कमरा बाहर से बंद कर…
Read Moreकाशापाट खड्ड में गिरने से मजदूर की मौत
रामपुर बुशहर। काशापाट पंचायत के पूना गांव के साथ लगती खड्ड में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर जोगनी प्रोजेक्ट में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक मदन थापा निवासी नेपाल वीरवार सांय खड्ड में गिर गया। करीब आधा किमी दूर पानी में बहने के कारण सिर और शरीर के दूसरे हिस्से में चोट लगने से मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार को खड्ड से मजदूर का शव बरामद किया गया। एसडीपीओ सुनील…
Read More