कालीबाड़ी में ग्रुप, सोलो डांस

शिमला। आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को 58वीं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के तहत कालीबाड़ी हॉल में ग्रुप डांस, सोलो डांस व नाटक प्रस्तुत किए गए। एसोसिएशन के सह सचिव अंजम गुलाटी ने बताया कि गुजरात, भिलाई, बड़ोदरा, केरला से आई कलाकारों की टीमों ने डांस व नाटक की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर श्वेता नायक, दिपेश, लावण्या व वर्षा राज ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का समापन 11 जून को किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। Share…

Read More

हिलक्वीन में पार्किंग पैक, दिक्कत में सैलानी

शिमला। राजधानी में सैलानियों का सैलाब उमड़ आया है। पर्यटकों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल रही। पार्किंग संचालक गाड़ी पार्क करने की एवज में सैलानियों से मनमानी ठगी कर रहे हैं। पार्किंग के अभाव में सैलानियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मजबूरन मुख्य सड़क पर ही गाड़ियां पार्क करनी पड़ रही हैं जिससे सर्कुलर रोड पर जाम लग रहा है। मैदानी इलाकों से छुट्टियां मनाने के लिए काफी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं लेकिन यहां पहुंचते ही उनका सामना पार्किंग समस्या से…

Read More

कर्मचारी संघों में गुटबाजी, घमासान

कुल्लू। जिले में कर्मचारी महासंघों में घमासान छिड़ गया है। वर्तमान जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष आशु गोयल ने दो दिन पूर्व जिले के सभी सात खंडों तथा जिला कार्यकारिणी के चुनावों की तिथि को घोषित किया है। वहीं, अब गुलशन गुट ने भी चुनावी तिथियों को घोषित किया है। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ समन्वय समिति की बैठक में इन तिथियों को फाइनल किया है। समिति के संयोजक एलआर गुलशन ने बताया कि जिले के सभी खंडों के चुनावों को लोकतांत्रिक तथा संवैधानिक तरीके से करवाया जाएगा। उन्होंने…

Read More

लठियाणी में पानी को लेकर मारामारी

लठियाणी (ऊना)। क्षेत्र की चार पंचायतों में लोगों को पेयजल के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि लोगों को कई दिन से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों का पारा विभाग के खिलाफ चढ़ने लग गया है। आरोप है कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को उनकी बिल्कुल परवाह नहीं है। उन्हाेंने दो टूक कहा कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो उन्हें विभागीय अधिकारियों का घेराव करने के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की ही होगी।…

Read More

बाथू में दो गुट भिड़े, दो जख्मी

टाहलीवाल (ऊना)। बाथू में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जय कर्ण सिंह निवासी बाथू ने लिखित रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह दिन के करीब डेढ़ बजे अपने खेतों में ट्यूबवेल पर बैठा था। इसी दौरान गांव का एक शख्स आया और…

Read More

चौपाल में पंचायती राज मेला 22 से

चौपाल (शिमला)। शिरगुल स्पोर्ट्स क्लब चौपाल की ओर से 22 जून से पंचायती राज मेेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान वॉलीबाल तथा कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। क्लब के महासचिव प्रदीप मेहता ने बताया कि एक टीम में केवल एक ही पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि हर विजेता टीम को 25 हजार, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम को पांच हजार रुपये की नगद…

Read More

कांग्रेस का दूसरा नाम विकास : रोहित ठाकुर

जुब्बल (शिमला)। मुख्य संसदीय सचिव एवं जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम विकास है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद विकास जनता के सामने नजर आ रहा है। रोहित ठाकुर ने नंदपुर पहुंचकर विधानसभा चुनाव के बाद लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रोहित ठाकुर ने कहा कि सड़कों की दशा को सुधारने का काम कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद शुरू हो गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि सेब सीजन के लिए क्षेत्र की अधिकांश सड़कों…

Read More

अढ़ाल ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

रोहडू। टिक्कर में आयोजित खंड स्तरीय पाइका खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। समापन समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर लाल देष्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वॉलीबाल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अढ़ाल विजेता, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुजारली-4 उपविजेता बना। छात्रा वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुठाड़ी विजेता तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुजारली-4 उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बदशाल विजेता, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुई उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुई विजेता और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल…

Read More

क्रिकेट के खिताब पर आनी का कब्जा

रामपुर बुशहर। निरमंड के उरटू में आयोजित ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में जहर इलेवन आनी ने खिताब पर कब्जा जमाया। आनी ने फाइनल मुकाबले में मेजबान क्लब को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। फाइनल मुकाबले में जहर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 92 रन बनाए, मगर मेजबान टीम के खिलाड़ी निर्धारित ओवरों में केवल 72 रन ही बना सके। इस तरह आनी ने बीस रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विधायक आनी खूबराम आनंद ने बतौर मुख्यातिथि शरीक होकर विजेता-उपविजेता…

Read More

चोरी से पहले ही लग्जरी गाड़ियों का सौदा

शिमला। लग्जरी और डीजल गाड़ियों को चुराने वाले गिरोह का एक सदस्य ढली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि गाड़ी चुराने से पहले खरीदार से सौदा किया जाता है। कार चुराने के लिए गिरोह के सरगना ने एक सदस्य को एक शहर सौंपा है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में नेटवर्क काम कर रहा है। गाड़ी चुराकर तय ठिकाने तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सदस्य की होती है। इस खुलासे के बाद गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों को धर-दबोचने के लिए…

Read More