शिमला। सेब उत्पादक क्षेत्र के लिए बेहद अहम ठियोग-हाटकोटी सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने वाली है। आरआईडीसी (रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेल्पमेंट कारपोरेशन) ने इस सड़क के लिए टेंडर मंगवाए थे। इसमें देश की नामी सात कंपनियों ने आवेदन कर रखे हैं। इसमें से शुरुआत में सीएनसी कंपनी के रेट काफी कम दिख रहे हैं, हालांकि निगम के अधिकारी इससे कम रेट मिल सके, इसके लिए सभी के टेंडरों को खंगालने के काम में लगी है। आगामी पंद्रह से बीस दिन में टेंडर को…
Read MoreCategory: Shimla
सांगला के लिए फिर बंद हुई सड़क
सांगला (किन्नौर)। ब्रुआ के पास सड़क बंद होने से एक बार फिर सांगला के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। रविवार देर रात ब्रुआ के पास चट्टानों के आने से सड़क पूर्ण रूप से बंद हो गया था। लेकिन, लोक निर्माण विभाग के कड़े प्रयास के बाद छोटे वाहनों लिए मार्ग को बहाल कर दिया गया है। जबकि, बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप है। ब्रुआ के पास सड़क बंद होने से आए दिन लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले…
Read Moreबारिश के लिए पहुंचे शिखरंडू महादेव मंदिर
डंसा (शिमला)। सूखे की मार झेल रहे नोगवैली क्षेत्र की महिलाओं ने शिखरंडू महादेव से बारिश की गुहार लगाई है। साढ़े नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित शिखरंडू महादेव मंदिर पहुंचने के लिए रविवार को महिलाओं ने कई किमी पैदल यात्रा की। महिलाओं ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही मनोकामना पूरी होगी। लगातार बढ़ती गरमी से इन दिनों पूरा प्रदेश झुलस रहा है। वहीं, रामपुर के नोगवैली क्षेत्र में भी इन दिनों जबरदस्त गरमी पड़ रही है। भयंकर गरमी से जहां सेब समेत अन्य फसलों पर दुष्प्रभाव पड़…
Read Moreसबको मिलकर करना होगा काम : सिंघी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति कल्याण परिषद के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष नंद लाल बुशैहरी ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंघी राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि परिषद के लोग टोलियां बना कर सिंघी राम के साथ मिल कर घर-घर जाकर प्रतिभा सिंह के लिए प्रचार करेंगे। सिंघी राम ने कहा कि सब को मनमुटाव भुला कर कांग्रेस के लिए एक साथ काम करना होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Read Moreमांगों को लेकर एबीवीपी ने दिया ज्ञापन
रामपुर बुशहर। कालेज सत्र 2013-14 के शुरू होते ही एबीवीपी ने कालेज में चल रही समस्याओं को लेकर सोमवार को कालेज प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। छात्र संगठन का कहना था कि कालेज में बन रहे आर्ट ब्लाक के निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इसके अलावा कालेज में रिक्त प्रवक्ताओं के पदों को भी भरा जाए। एबीवीपी ने साफ कर दिया कि अगर समय रहते कालेज में चल रही समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसके अलावा परिषद ने अपने मांग…
Read Moreन्यूनतम वेतनमान दस हजार रुपये मांगा
रोहडू। सीटू से संबंधित सावड़ा कुड्डू प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से हाटकोटी में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा मजदूरों का न्यूनतम वेतनमान दस हजार रुपये करने सहित बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर सावड़ा कुड्डू हाइडल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें राकेश कोटवी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि अजय दुल्टा को महासचिव, वेद प्रकाश जिंटा को वित्त सचिव, जसवंत खलास्टा व राजीव…
Read Moreसंदासु अस्पताल में जमकर हंगामा
रोहड़ू। कार हादसे में घायल रतन सिंह की मौत के बाद संदासु अस्पताल में लोगों ने सोमवार सुबह जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि अगर समय पर उपचार मिला होता तो घायल की जान बच सकती थी। सुबह हंगामे के समय अस्पताल में कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। ग्रामीणों ने सरकार से चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर रतवान, शेर सिंह, विनोद दुआ, बिहारी लाल चौहान, पंचायत प्रधान रावल नाथ, राजा राम, जय चंद धांटा तथा चिड़गांव के प्रधान शमशेर सिंह…
Read Moreपुलिस जवानों ने ‘कोला बेरी डी’ पर लगाए ठुमके
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में रविवार को पुलिस कर्मियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मोटिवेटर और ट्रेनर आकाश गौतम ने कर्मचारियों व अधिकारियों को खुश रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि फालतू के काम करने में हम अपना समय बर्बाद कर देते हैं। इससे तनाव भी पैदा होता है और यही तनाव कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। जो काम करना है उसे लेकर अगर हम सचेत हों तो बेहतर परफार्मेंस दे सकते हैं। खुश रहने…
Read Moreशिमला में पाकिस्तानी खाने के चटकारे
शिमला। न केवल शिमला में इन दिनों पाकिस्तान में बनी संगमरमर की वस्तुएं और वस्त्र ही बिक रहे हैं बल्कि आप चाहें तो यहां पाकिस्तानी व्यंजनों के चटखारे भी ले सकते हैं। शिमला के रिज मैदान पर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने फूड फेस्टिवल शुरू किया है। 7 जून को इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय प्र्रदर्शनी शिमला मेगामार्ट 2013 के हिस्से के रूप में रिज मैदान पर रविवार को फूड फेस्टिवल शुरू किया गया। यह 13 जून तक चलेगा। रिज पर पाकिस्तान में बनाए जाने वाले कई…
Read Moreपैदल चलने वाले भी सुरक्षित नहीं
शिमला। राजधानी अब पैदल चलने वालों के लिए भी सुरक्षित नहीं। खस्ता हो चुके पैदल रास्ते जानलेवा साबित होने लगे हैं। बरसात शुरू होने से पहले ही पैदल रास्ते धंस रहे हैं। ज्यादातर सड़कें सील्ड होने के कारण पैदल चलना लोगों की मजबूरी भी है। बीते दिन भी विक्ट्री टनल के पास देर शाम फुटपाथ ढहने से दो युवक चालीस फीट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरे। दोनों आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। शहर में रेलवे स्टेशन से मुख्य बस अड्डे और रिपन अस्पताल से लिफ्ट तक सड़क किनारे बने…
Read More