करंट लगने से बिजली बोर्ड कर्मचारी घायल

रोहड़ू। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत ड्यूटी पर तैनात बिजली बोर्ड का एक कर्मचारी करंट लगने से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार बिजली बोर्ड में कार्यरत कुजियाणी गांव निवासी मिया राम मंगलवार को छह से दो बजे की शिफ्ट में दिन के समय ट्रांसफार्मर में ड्यूटी पर तैनात था कि काम करते समय करंट लगने से घायल हो गया। जब दूसरा कर्मचारी वहां ड्यूटी देने के लिए पहुंचा तो मिया राम बेहेशी की हालात में ट्रासफार्मर…

Read More

रोहडू में सीटू ने किया प्रदर्शन

रोहडू। सीटू ने मंगलवार को रोहडू में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। रोहडू बाजार में रैली निकाल कर मजदूर विरोधी नीतियों की निंदा की। सीटू बुधवार को एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजेगा। सीटू की क्षेत्रीय कमेटी के महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को तेजी से लागू कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार महंगाई को रोकने के लिए कोई भी उपयोगी कदम नहीं उठा रही है।…

Read More

रोहडू के दिग्विजय बांश्टू बने लेफ्टिनेंट

रोहडू। रोहडू उपमंडल के दलगांव निवासी दिग्विजय बांश्टू भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। यह उपलब्धि हासिल कर दिग्विजय ने अपने गांव के साथ-साथ रोहडू का भी नाम रोशन किया है। बेटे की इस उपलब्धि से दिग्विजय के माता-पिता और दलगांव वासी काफी उत्साहित हैं। दलगांव के दिग्विजय बांश्टू की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च स्कूल कुटाड़ा से हुई। उसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संजौली से जमा एक और जमा दो की शिक्षा प्राप्त की। दिग्विजय की रुचि शुरू से ही आर्मी आफिसर बनने की थी। इसके लिए उन्होंने…

Read More

जल्दी आया मानसून, झमाझम होगी बरसात!

हिमाचल में इस बार मानसून एक सप्ताह जल्द पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश में हो रही प्री मानसून बौछारों ने समय से पहले मानसून के हिमाचल पहुंचने की उम्मीद बंधा दी है। अमूमन हर साल हिमाचल में 24 से 27 जून के बीच में मानसून दस्तक देता है। मौसम विभाग का तर्क है कि समय से पहले आने वाला मानसून अच्छी बारिश लेकर आता है। हालांकि प्री मानसून बौछारों से भले ही लोगों को गर्मी की तपिश से कुछ राहत मिल जाएगी, लेकिन पानी की किल्लत से जूझ रहे शहरों…

Read More

नक्शे में नहीं दिखाया पेड़, एमसी ने जांच बैठाई

शिमला। बिना जांच परख नक्शा पास करने का एक और मामला सामने आया है। भराड़ी में निर्माणाधीन भवन के मालिक पर देवदार के दो पेड़ों को सुखाने की शिकायत पर जांच करने पहुंची वन शाखा की टीम ने यह खुलासा किया है। वन मंडलाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि नक्शे में कोई भी पेड़ नहीं दिखाया गया है जबकि साइट पर पेड़ मौजूद हैं। रेंज आफिसर को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की गई है। उधर, देवदार के दो पेड़ सुखाने…

Read More

तेंदुए का आतंक, राहगीर पर हमला

शिमला। राजधानी के लोग तेंदुए के आतंक से खौफजदा हैं। बीती रविवार शाम हिमलैंड के समीप शिवपुरी से कनलोग जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति पर आदमखोर तेंदुए ने हमला कर दिया। प्राइमरी स्कूल के पास घात लगाकर बैठे तेंदुए ने परमानंद शर्मा, निवासी हरिहर मोहन निवास कनलोग की बाजू को बुरी तरह नोच डाला। घायल का आईजीएमसी ले जाया गया, जहां सारी रात उनका आपरेशन चलता रहा। आपातकालीन वार्ड में भर्ती पेशे से ठेकेदार परमानंद शर्मा ने बताया कि वे रोज की तरह शिवपुरी से कनलोग पैदल मार्ग से जा…

Read More

कई होटलों को नाले के पानी की सप्लाई!

शिमला। हिल्सक्वीन में सैलानियों की जेब ही नहीं काटी जा रही बल्कि उनकी सेहत से भी खिलवाड़ हो रहा है। शहर के आसपास गंदे नालों से पानी भर कर टैंकरों के माध्यम से कई होटलों तक पहुंचाया जा रहा है। पानी ढोने का धंधा पूरी तरह अवैध तरीके से चल रहा है। शहर में चल रहे पानी के अधिकतर टैंकर परिवहन विभाग के पास पंजीकृत ही नहीं हैं। सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी के बाद शहर में पानी की किल्लत हो गई है। होटलोें के लिए कारोबारी निजी टैंकरों से…

Read More

मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी किसान सभा

रोहड़ू। दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसान सभा ने सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। सोमवार को किसान सभा का क्षेत्रीय सम्मेलन रोहड्ू में आयोजित किया गया। इस दौरान कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। किसान सभा के सचिव राजकमल जिंटा के मुताबिक सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया कि नव उदारवादी नीतियों के खिलाफ किसान सभा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। गरीब, छोटे किसानों का सरकारी वन भूमि पर होने वाली बेदखली का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को…

Read More

ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

रामपर बुशहर। सड़क सुविधा से वंचित निरमंड ब्लाक की डीम पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोगों ने मंडी उपचुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। सोमवार को चमराला में हुई विशेष बैठक में जुआगी, तिंदर, चमराला, प्रांगचना, रकानी और ओडीधार के ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे राजनीतिक दलों को वोट डालने से क्या लाभ, जो आजादी के 67 वर्ष बाद भी उनको सड़क की सुविधा नहीं दे पाए हैं। डीम पंचायत के जुआगी, तिंदर, चमराला, प्रांगचना, रकानी और ओडीधार के लोगों को सड़क सुविधा दिलाने की पहल वर्ष 2005…

Read More

कांग्रेस ने प्रचार के लिए किए दिन-रात एक

रामपुर बुशहर। क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य) नंदलाल ने सोमवार को अपनी गृह पंचायत देवठी के परोग सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने बरकल, अनुराक्षी, करैरी, कीम, प्रांदली, राहणु सूम, लटैणा, देवठी, कमसारी, पटैणा, कुहल, मझाली, दोफदा और 12/20 के क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। दो दिन से कांग्रेस के नेता एवं शिमला नगर निगम के पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा ने एक दर्जन से अधिक गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए प्रचार किया। इसके अलावा…

Read More