बारिश ने हिलाई कई घरों की नींव

रामपुर बुशहर। निरमंड ब्लॉक की सरगा पंचायत में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने कई मकानों की नींव हिलाकर रख दी। भारी बारिश से जमीन धंसने से यहां लगभग एक दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। संभावित खतरे को भांप कर कुछेक लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं। सरगा पंचायत में बरगूड़ीधार, उशटीधार, डुगीलग, केहलीधार, डुगा और शावगीधार गांवों में घरों को नुकसान पहुंचा है। पंचायत प्रधान शकुंतला ठाकुर के मुताबिक रामनाथ, नरेश, राजेंद्र, घेरू राम, शोभाराम, अमीचंद, देवीचंद, शोभाराम, सुरेंद्र, मोहर सिंह, कर्मचंद, गोखूराम, तिलाचंद,…

Read More

डिफाल्टर तीन दिन में चुकाएं बकाया टैक्स

शिमला। राजधानी में लंबे अरसे से हाउस टैक्स जमा नहीं करवाने वाले डिफाल्टरों को नगर निगम ने तीन दिन के भीतर टैक्स चुकाने के आदेश दिए हैं। इन करदाताओं को एक प्रतिशत ब्याज के साथ टैक्स चुकाने के निर्देश दिए गए हैं। टैक्स जमा नहीं करवाने पर तीन दिन बाद नगर निगम डिफाल्टरों की संपत्ति की कुर्की कर देगा। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कार्रवाई में जुटे निगम के अधिकारियों ने सभी डिफाल्टरों को नोटिस देकर इस बाबत सूचित कर दिया है। साल 2012 तक टैक्स नहीं चुकाने वाले शहर में करीब…

Read More

मिड-डे मील वर्कर का दो बार होगा स्वास्थ्य परीक्षण

शिमला। बिहार में मिड-डे मील खाने से हुई छात्रों की मौत के बाद सतर्क हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को एहतियात बरतने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें स्कूलों में भोजन पकाने वाले मिड-डे मील वर्कर को अब साल में दो बार अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पूर्व यह चेकअप साल में एक बार किया जाता था। इसके साथ ही स्कूलों को मिले उप निदेशक एलीमेंटरी जिला शिमला के आदेशों में स्कूलों में मिड डे मील बनाने से लेकर इसे परोसने तक की…

Read More

जमीनी विवाद में महिला पर दागी गोली

रामपुर बुशहर। यहां की दरकाली पंचायत के मराला गांव में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने महिला पर गोली दाग दी। हालांकि, घटना में महिला को नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद करने के साथ ही बंदूक भी अपने कब्जे में ले ली है। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मराला गांव निवासी नेकराम ने इसी गांव की सनौरू देवी पर…

Read More

खनन माफिया की तीन गाड़ियां पकड़ीं

रोहडू। पब्बर नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। खनन को रोकने के लिए अब रात के समय भी छापेमारी की जा रही है। इसी मुहिम के तहत वन विभाग ने वीरवार रात पब्बर नदी तट पर छापेमारी कर तीन गाड़ियों को नदी से रेत लाते हुए पकड़ा। विभाग ने मौके पर ही खनन में शामिल वाहनों के चलान कर दिए। उच्च न्यायालयों के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने खनन को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया है।…

Read More

नारायण दास को महासचिव की जिम्मेदारी

रोहड़ू। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक इकाई अध्यक्ष सतपाल धंपटा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान भाजपा मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला की सहमति से रोहड़ू मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में उपप्रधान पद पर खशधार पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश भूषण, शिलादेश के पूर्व प्रधान राम नाथ, भगत राम पानू तथा बिशन दास ड़ूगसा को नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर मिणी गांव निवासी नारायण दास को चुना गया है। सचिव के पद पर दलीप सिंह गढाड़ी, सुनीता चमराड़ा,…

Read More

नगर निगम को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

शिमला। राजधानी में एक हजार मकान मालिकों से पिछले 20 वर्षों से गृह कर न वसूले जाने पर हाईकोर्ट ने नगर निगम को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली नकारात्मक है। मुख्य न्यायाधीश एएम खानविलकर और न्यायाधीश आरबी मिश्रा की खंडपीठ ने नगर निगम को आदेश दिए हैं कि वह डिफाल्टरों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करे। हाउस टैक्स के मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि नगर निगम का रिकवरी विभाग अपने काम के प्रति लापरवाही से काम…

Read More

नपेंगे दोपहर भोजन में लापरवाही बरतने वाले

शिमला। बिहार में दोपहर भोजन खाने से हुई छात्रों की मौत के बाद शिक्षा महकमा चौकस हो गया है। स्कूलों में परोसे जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता और साफ सफाई सहित हर तरह की ऐहतियात बरतने के लिए ब्लॉक स्तरीय एलीमेंटरी एजूकेशन अफसरों को और सतर्क रहना होगा। लापरवाही पर कार्रवाई भी हो सकती है। बरसात के सीजन में फूड प्वायजनिंग की संभावनाओं को देखते हुए उप निदेशक ने बीईईओ को निर्देश जारी किए हैं कि वे हर स्कूल में जा कर मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें…

Read More

नवजात को दूध पिलाया, पुलिस ने थाने पहुंचाया

शिमला। बच्चा उठाने वाले कथित गिरोह की अफवाह से शहर के लोग नहीं उभर पा रहे हैं। इस वजह से एक सीधी सादी गर्भवती ग्रामीण महिला को थाने जाना पड़ा। कई घंटों तक पुलिस के सवालों का जवाब देना पड़ा उसके बाद जाकर वह थाने से छूट पाई। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने मानव धर्म निभाते हुए एक मजबूर प्रसूता महिला के एक नवजात को अपना दूध पिलाया। लोगों ने उसे बच्चा उठाने वाले गिरोह की सदस्य करार देते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। मामला कमला…

Read More

बारह घंटे तड़पने के बाद युवती की मौत

शिमला। आईजीएमसी पर फिर लापरवाही के आरोप लगे हैं। यहां इलाज को पहुंची युवती की मौत हो गई। आरोप हैं कि इसे समय पर उपचार नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। तीमारदार मदद के लिए सीनियर डाक्टर को बुलाने की गुहार करते रहे लेकिन उन्हें झिड़कियों के अलावा कुछ नहीं मिला। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में बारह घंटे दर्द से कराहती लड़की ने आखिर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही ने एक और मासूम की जान ले ली। मौत के बाद…

Read More