नहीं मिला ट्रक समेत बहा चालक

ज्यूरी (शिमला)। बादल फटने के बाद उच्ची नाले में शुक्रवार रात आई बाढ़ में ट्रक समेत बह गया चालक रविवार को भी नहीं मिला। पुलिस ने नाले के आसपास मंगलाड तक चालक की खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस थाना प्रभारी मंगत राम ने बताया कि चालक मोनू की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि चालक को खोजने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। इधर, रणवीर और चमन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इन दोनों को शुक्रवार रात भागते वक्त चोटें…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए मांगे आवेदन

रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नित्थर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त कर्मचारियों के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। नित्थर के बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यापाल वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बिझली, कलारस, सुनैर और पनागड़ी में कार्यकर्ता के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र रजौड़ी तथा शगावली में मिनी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र सिरकोटी, बाहण, बाड़ी, न्यू कुंदर, अवेरी, शटलधार, डीम और दुराह में…

Read More

हिमफेड आज से खरीदेगा सेब

रामपुर बुशहर। हिमफेड सोमवार से मंडी मध्यस्थता योजना के तहत छोटे आकार के सेब की खरीद शुरू कर रहा है। पहले चरण में निचले क्षेत्रों में 17 जगहों पर सेब कलेक्शन सेंटर खोले जा रहे हैं। इस बार बागवानों से साढ़े छह रुपये प्रति किलो के हिसाब से सेब खरीदा जाएगा। जबकि, गत वर्ष छह रुपये प्रति किलो के हिसाब से सेब खरीदा गया था। हिमफेड सोमवार से कचीनघाटी, पट्टीजुब्बड़, थानाधार, शतला, मैलन, भरेड़ीधार, कोटगढ़, शावट, सरोगा, कमलाऊ, जगूणी, पलजारा, कोटासेरी, रेमू, आनी, नित्थर और अरसू में सेब कलेक्शन सेंटर…

Read More

प्रोजेक्ट प्रबंधन को हफ्ते का अल्टीमेटम

रामपुर बुशहर। प्रोजेक्ट प्रभावितों की 15/20 बायल रामपुर जल विद्युत परियोजना कल्याण समिति जगातखाना ने प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जगातखाना में हुई बैठक में समिति ने दो टूक कहा है कि अगर एक सप्ताह के भीतर प्रबंधन ने फसलों और मकानों में आई दरारों का बकाया मुआवजा नहीं दिया तो प्रोजेक्ट का काम बंद करवा दिया जाएगा। प्रोजेक्ट कल्याण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभावितों ने 2008 से 2012 तक फसलों और मकानों में आई दरारों का बकाया मुआवजा न…

Read More

मार्केट फीस में बढ़ोतरी मंजूर नहीं : चौहान

रोहडू। प्रदेश फल एवं सब्जी उत्पादक संघ ने मार्केट फीस में कई गई बढ़ोतरी को बागवानी विरोधी करार दिया। संघ के प्रदेश महासचिव हरीश चौहान ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि प्रदेश एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड ने मार्केट फीस में भारी बढ़ोतरी की है। बागवानों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। चौहान ने बताया कि मार्केट फीस पिछले वर्ष तक दो रुपये प्रति पेटी वसूली जाती थी। अब मार्केट फीस पांच रुपये प्रति पेटी बागवानों से वसूली जा रही है। हालांकि, कमेटी मार्केट फीस फारवडिंग एजेंट तथा…

Read More

हिमाचल कांग्रेस का जनरल हाउस 29 को

शिमला। हिमाचल कांग्रेस आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों पर 29 जुलाई को रणनीति बनाएगी। इस दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस होने जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी के तौर पर प्रभार ग्रहण करने के बाद पार्टी प्रभारी अंबिका सोनी की अध्यक्षता में यह पहली बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सभी मंत्री मौजूद होंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कमेटी अध्यक्षों, ब्लॉक कमेटी अध्यक्षों और तमाम प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया है। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि यह…

Read More

सर, बस में नहीं चढ़ने देता कंडक्टर

शिमला। सर, शिमला-हरिद्वार रूट पर चलने वाली बस का कंडक्टर हमें बस में नहीं चढ़ने देता। अगर बस में चढ़ जाएं तो दुर्व्यवहार किया जाता है। आरकेएमवी में पढ़ने वाली छात्रा दीपिका वर्मा ने बताया कि 19 जुलाई शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे वह कुछ अन्य छात्राओं के साथ टुटीकंडी बैरियर पर बस के इंतजार में खड़ी थीं। सभी छात्राओं को वाकनाघाट जाना था। उन्होंने बताया कि आईएसबीटी से साढ़े चार बजे के करीब हरिद्वार जा रही बस बैरियर पर पहुंची। दीपिका ने बताया कि अन्य छात्राओं के साथ…

Read More

सब्जी मंडी में भिड़े तहबाजारी और एमसी कर्मी

शिमला। सब्जी मंडी में शनिवार दोपहर नगर निगम की टास्क फोर्स और तहबाजारियों में झड़प हो गई। सामान जब्त करने गए कर्मियों और तहबाजारियों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। निगम कर्मी जहां तहबाजारियों पर दोष मढ़ रहे हैं, वहीं तहबाजारियों का कहना है कि निगम को सामान जब्त करने का हक है, पीटने का नहीं। निगम कर्मियों ने शनिवार को 28 तहबाजारियों का सामान भी जब्त किया है। शनिवार को करीब 12:00 बजे नगर निगम की तहबाजारी शाखा ने उपायुक्त ऑफिस से कार्रवाई…

Read More

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 23 को

शिमला। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 23 जुलाई को सुबह 11 बजे तय हुई है। इसमें 7000 पीटीए शिक्षकों को कांट्रेक्ट में बदलने के लिए एक स्थायी नीति को सरकार मंजूरी दे सकती है। शिक्षा महकमे ने दो विकल्पों के साथ यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें प्रावधान किया जा रहा है कि पीटीए शिक्षकों को पहले कांट्रेक्ट में बदला जाए और फिर अनुबंध नीति के अनुसार ये रेगुलर हों। मुख्य सचिव सुदृप्त राय के अनुसार इस पालिसी को कैबिनेट के सामने फैसले के लिए रखा जा रहा है। वर्तमान में…

Read More

दोफदा में बादल फटा, चालक समेत बहा ट्रक

ज्यूरी (शिमला)। विकास खंड रामपुर की दोफदा पंचायत में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने के बाद उच्ची नाले में आई भयंकर बाढ़ में एक ट्रक चालक समेत बह गया। बाढ़ से रतनपुर-दोफदा सड़क करीब डेढ़ सौ मीटर क्षतिग्रस्त हो गई है। बगीचों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब एक बजे उच्ची नाले में ऊंचाई पर जोरदार धमाका हुआ और फिर नाले ने एकाएक उग्र रूप धारण कर लिया। भारी मात्रा में पानी आने से दोफदा पंचायत के शाह…

Read More