नाहन (सिरमौर)। निर्वाचन क्षेत्र नाहन के तहत पंचायत रामपुर-भारापुर में बहने वाली सुंकर नदी ने सोमवार तड़के दोबारा क्षेत्र में तबाही मचाई है। क्षेत्र में रविवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सुंकर में एक बार फिर उफान आया। समीप के रामपुर-बंगारण गांव के कई घरों, खेतों एवं समीप के कृष्णा उद्योग में मलबा घुस गया, जिससे उद्योग को करोड़ाें का नुकसान होने का अनुमान है। पंचायत के पूर्व उपप्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सुंकर नदी में जबर्दस्त बाढ़ आई,…
Read MoreCategory: Shimla
दो फीसदी नवजात विकृति के शिकार
शिमला। मिलावटी खानपान और गलत जीवनशैली से हिमाचल में लगभग दो फीसदी बच्चे शारीरिक विकृति वाले पैदा हो रहे हैं। यह खुलासा कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) शिमला में जन्म लेने वाले शिशुओं पर अध्ययन से हुआ है। पिछले सवा साल में ऐसे 28 बच्चों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। कमला नेहरू अस्पताल की गायनी विभाग की पूर्व प्रमुख डा. कुमुदबाला गुप्ता ने एक अध्ययन में पाया कि केएनएच में जन्म लेने वाले कुल शिशुआें में से दो फीसदी शिशु शारीरिक विकार से ग्रस्त होते हैं। उन्होंने बताया…
Read Moreदायरे से बाहर आरटीआई सूचना नहीं
शिमला। हिमाचल प्रदेश सूचना आयोग आरटीआई एक्ट के दुरुपयोग को लेकर तल्ख है। आयोग ने अपने एक आदेश में कहा है कि आरटीआई एक्ट में वाजिब जानकारी नहीं देने पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी पर 25 हजार रुपये तक की पेनल्टी लगाने का प्रावधान है। पर यह भी जरूरी नहीं है कि पब्लिक अथारिटी को सूचना के लिए लगातार दबाव और पेनल्टी के भय में रखा जाए। इससे सरकारी कार्य और इसकी कुशलता पर भी बुरा प्रभाव पडे़गा। राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश की अदालत ने जिला सोलन के गांव…
Read Moreआईजीएमसी में बंद हो सकती है सस्ती दवा की दुकान
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में सस्ती दवा मिलने का सपना टूटता नजर आ रहा है। रोगी कल्याण समिति की बैठक के लिए तैयार एजेंडे में जन औषधि केंद्र को बंद करने की सिफारिश की जा रही है। ‘अमर उजाला’ को मिली जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र में तालाबंदी के बाद अब इसे हमेशा के लिए बंद करने पर मंथन किया जा रहा है। रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक अब 25 जुलाई को होगी। यह बैठक 23 जुलाई को प्रस्तावित थी लेकिन इस दिन कैबिनेट मीटिंग…
Read Moreमटमैले पानी की जांच कराने में जुटे लोग
शिमला। शहर में पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए सौ रुपये फीस लगेगी। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में लैबोरेटरी में पानी की जांच की जाती है। 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट देने का दावा निगम प्रशासन ने किया है। मटमैले पानी की सप्लाई से जूझ रहे शहर के लोगों ने सोमवार को पानी के सैंपल जांच के लिए दिए हैं। सोमवार को हिमलैंड, छोटा शिमला और कसुम्पटी के लोगों ने पानी के सैंपल जांच के लिए नगर निगम को दिए हैं। हिमलैंड के सुरेश कुमार,…
Read Moreरोहडू-जुब्बल में बत्ती गुल, कामकाज ठप
रोहडू। उपमंडल रोहडू तथा जुब्बल के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार रात से बत्ती गुल है। 66 केवी की मुख्य लाइन टूटने के कारण बिजली गायब है। बिजली सप्लाई बाधित होने से सोमवार को दिन भर सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। सुंगरी के समीप 66 केवी की मुख्य लाइन टूटने के कारण रोहडू तथा जुब्बल क्षेत्र में बिजली सप्लाई रविवार रात साढ़े नौ बजे ही ठप हो गई थी। बिजली सप्लाई सोमवार शाम तक भी बहाल नहीं हो पाई थी। हालांकि, विद्युत बोर्ड की टीम…
Read Moreदिल्ली मंडी के लिए सेब ढुलाई रेट तय
रामपुर बुशहर। यहां के विभिन्न क्षेत्रों से सेब पेटियों को दिल्ली मंडी तक ले जाने का प्रति पेटी भाड़ा तय कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी ट्रक मालिकों से तय रेट के मुताबिक पेटियों की ढुलाई करने को कहा है। अधिक किराया लेने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही रामपुर और नारकंडा में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं, जहां बागवान ट्रकों के लिए डिमांड कर सकते हैं। एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने दिल्ली मंडी के सेब ढुलाई रेट तय करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा…
Read Moreप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 23 को
शिमला। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 23 जुलाई को सुबह 11 बजे तय हुई है। इसमें 7000 पीटीए शिक्षकों को कांट्रेक्ट में बदलने के लिए एक स्थायी नीति को सरकार मंजूरी दे सकती है। शिक्षा महकमे ने दो विकल्पों के साथ यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें प्रावधान किया जा रहा है कि पीटीए शिक्षकों को पहले कांट्रेक्ट में बदला जाए और फिर अनुबंध नीति के अनुसार ये रेगुलर हों। मुख्य सचिव सुदृप्त राय के अनुसार इस पालिसी को कैबिनेट के सामने फैसले के लिए रखा जा रहा है। वर्तमान में…
Read Moreफर्स्ट ईयर में दाखिले का एक और मौका
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत चल रहे बड़े कॉलेजों में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत प्रथम वर्ष में छात्र-छात्राओं को एडमिशन का एक और मौका मिल सकता है। विवि प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें प्रदेश भर के लगभग 24 कॉलेजों को शामिल किया जाना प्रस्तावित है। इसमें छोटे जिलों के कॉलेजों के बजाय बड़े जिलों के कॉलेजों को शामिल किया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने तर्क दिया है कि कॉलेजों में जहां ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया था, उन्हें शिक्षा के लिए दूर के कॉलेज…
Read Moreउप महापौर की शिकायत पर छह पुलिस कर्मी ट्रांसफर
शिमला। नगर निगम पुलिस के एएसआई समेत छह पुलिस कर्मियों का तबादला हो गया है। सभी कर्मी पुलिस लाइन कैथू भेजे गए हैं। उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर से इन कर्मियों की शिकायत करते हुए तबादले की मांग की थी। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक ने तबादले के आदेश जारी किए। यह सभी कर्मी तीन साल से अधिक समय से एमसी में तैनात थे। नगर निगम दफ्तर के कर्मियों के तबादले का दौर अभी थम नहीं रहा है। बीते दस दिन के दौरान निगम की विभिन्न…
Read More