सीजन के शुरुआत में औंधे मुंह गिरे दाम

रोहडू। सेब सीजन के शुरुआत में ही सेब के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। बागवानों को उम्मीद से काफी कम दाम मिल रहे हैं। मंडी में सेब की आमद भी काफी बढ़ गई है। सेब के साथ-साथ नाशपाती के दामों में भी काफी गिरावट आई है। छोटे आकार के सेब की अधिक आमद दाम में आई गिरावट का कारण माना जा रहा है। रोहडू सब्जी मंडी में सेब की रोजाना दस हजार सेब पेटियां पहुंच रही हैं। बागवानों को पिछले साल के मुकाबले सेब के काफी कम दाम मिल…

Read More

कॉलेजों में कॉमर्स की सीटें बढ़ाना मुश्किल

शिमला। राजधानी के प्रमुख कॉलेजों में कॉमर्स की सीटें बढ़ाना मुश्किल है। तीनों ही कॉलेजों में सिर्फ कॉमर्स में सीटें बढ़ाने की जरूरत है, मगर कक्षाओं के लिए न तो अतिरिक्त कमरे है और न ही शिक्षक। संजौली कॉलेज में कॉमर्स की सीटों को 80 से 120 किया गया है। कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी का कहना है कि कॉलेज में कक्षा लगाने को जगह नहीं है। अतिरिक्त स्टाफ भी नहीं है। यहां अब सीटें बढ़ाना मुश्किल है। कोटशेरा कॉलेज में भी कॉमर्स की ही सीटें भरी हैं। अन्य साइंस…

Read More

भारी बारिश ने रोकी प्रदेश की रफ्तार

शिमला। हिमाचल में मंगलवार को भी भारी बारिश जारी रही। कांगड़ा के गगल में सबसे ज्यादा 200 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कांगड़ा में अभी तक रेलमार्ग बहाल नहीं हो पाया है। चंबा का चुवाड़ी-लाहडू मार्ग भूस्खलन के कारण पांच घंटे तक बंद रहा। सिरमौर जिले के शिलाई में एक मकान गिरा और दो मंजिलें भवन में दरारें पड़ गईं। मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी चौबीस घंटों मेें भारी बारिश की संभावना जताई है। धर्मशाला में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कांगड़ा ट्रेन की बहाली खराब मौसम…

Read More

रामपुर में कोल्ड स्टोर खोलेगा रेलवे

शिमला। भारतीय रेलवे रामपुर मे किंगल के पास सैंज में कोल्ड स्टोर खोलेगा। यहां पर दो हजार मीट्रिक टन सेब स्टोर किया जाएगा। सेब की पैकिं ग, ग्रेडिंग और प्रोसेसिंग इकाइयां भी लगाई जाएंगी। इसके लिए हिमाचल सरकार ने रेलवे को 14 बीघा भूमि लीज पर देने को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है। प्री-कूलिंग करने के बाद यहां से सोनीपत स्थित स्टोर के लिए लाखों पेटियां भेजी जाएंगी। हिमाचल में केंद्रीय रेल मंत्रालय की यह नई पहल है। यह जगह किन्नौर के सेब को लेकर माकूल मानी जा रही है,…

Read More

बीएसएनएल के अधिकारी सामूहिक छुट्टी पर

शिमला। ऑल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर एंड टेलीकॉम ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले बीएसएनएल के इंजीनियर और अकाउंट ऑफिसर मांगों को लेकर सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र सिंह ने बताया कि बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा मांगों की अनदेखी के चलते सामूहिक छुट्टी के रूप में रोष जताया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि वेतनवृद्धि को लेकर प्रबंधन की ओर से दोगली नीति अपनाई जा रही है। पेंशन संबंधी लाभ से भी नए अधिकारियों को वंचित रखा जा रहा है। पदोन्नति पॉलिसी में भी नए अधिकारियों के हितों…

Read More

कैदियों के लिए बदले पैरोल नियम

शिमला। हिमाचल की जेलों में बंद कैदियों के लिए पैरोल के नियम आसान कर दिए गए हैं। अब उन्हें हर बार न तो जिला प्रशासन, न जिला पुलिस और न ही पंचायत प्रतिनिधियों की वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। उक्त अथॉरिटी की वेरिफिकेशन तीन साल तक वैध रहेगी। इतना ही नहीं, पैरोल पर जाने से पहले परिजनों की ओर से जो सिक्योरिटी बांड भरा जाता था, वह भी तीन साल में एक बार ही भरा जाएगा। उम्र कैद की सजा काट रहे कैदियों के लिए यह बांड 2 लाख और अन्य…

Read More

आलोक गांगुली के गीतों ने लुभाए लोग

शिमला। आकाशवाणी शिमला की ओर से शिमलावासियों के लिए आयोजित क्षेत्रीय लोक एवं सुगम संगीत सभा में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित कलाकारों को रूबरू होने का अवसर मिला। गेयटी में हुई इस संगीत सभा में टॉप ग्रेड कलाकार आलोक गांगुली द्वारा प्रस्तुत गीत और भजनों की प्रस्तुति ने यहां बैठे श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद मंच पर उत्तराखंड से पधारीं कलाकार विमला पंत ने अवधि और कुमाऊंनी गीतों की झड़ी लगाते हुए सभागार को अपने मधुर कंठ की ध्वनि से सराबोर कर दिया। बाकी की कसर…

Read More

निरमंड में वामपंथियों का हल्ला बोल

रामपुर बुशहर। सेब पेटी पर ली जा रही मार्केट फीस वसूली खत्म करने समेत अन्य कई समस्याओं को लेकर वामपंथियों ने निरमंड में हल्ला बोला। बाजार में प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। किसान सभा के आह्वान पर भारतीय ट्रेड यूनियन, सेब उत्पादक संघ समेत अन्य वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ता मंगलवार को निरमंड में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वामपंथियों ने सेब की पेटी पर मार्केट फीस लेने पर ऐतराज जताया और सरकार से मांग…

Read More

अकूत खजाने पर थी लुटेरों की नजर

रोहड़ू। बछूंछ गांव में प्राचीन देवता बौंदरा मंदिर के अकूत खजाने पर पहले से ही लुटेरों की नजर थी। लुटेरों की नजर मंदिर के गर्भ गृह पर थी, हालांकि यहां तक पहुंचने में वे असफल रहे। सवाल यह उठ रहा है कि लुटेरों को इसकी भनक कैसे लगी कि देवता की मुख्य पालकी गर्भ गृह से बाहर है। देवता बौंदरा की पालकी पांच दिन पहले गर्भ गृह से गांव के दौरे पर निकली थी। रविवार को देवता के लौटने के बाद पालकी दूसरे मंदिर में रखी गई। पूर्णिमा और मंगलवार…

Read More

निरमंड में वामपंथियों का हल्ला बोल

रामपुर बुशहर। सेब पेटी पर ली जा रही मार्केट फीस वसूली खत्म करने समेत अन्य कई समस्याओं को लेकर वामपंथियों ने निरमंड में हल्ला बोला। बाजार में प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। किसान सभा के आह्वान पर भारतीय ट्रेड यूनियन, सेब उत्पादक संघ समेत अन्य वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ता मंगलवार को निरमंड में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वामपंथियों ने सेब की पेटी पर मार्केट फीस लेने पर ऐतराज जताया और सरकार से मांग…

Read More