पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा गाड़ी चोर

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल पुलिस ने बुधवार देर रात नाके के दौरान चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी में शामिल एक अन्य व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस की टीम ने पराऊंटी के समीप नाका लगाया हुआ था। उस समय गश्त के दौरान पुलिस की नजर परांऊटी गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी मारुति कार एचपी 10 ए-0278 पर पड़ी।…

Read More

नर्सिज का डीए बढ़ाने पर विचार

शिमला। 28 साल बाद स्टाफ नर्सिज की मांग पूरी हो सकती है। डाइट एनाउंस छह से बढ़ाकर पंद्रह रुपये प्रतिदिन करने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देने वाली स्टाफ नर्सिज को भी डाक्टरों की तर्ज पर विशेष भत्ता मिलेगा। स्टाफ नर्सिज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से मिला। उनके सामने एक दर्जन मांगें रखी गईं। आईजीएमसी स्टाफ नर्सिज एसोसिएशन की अध्यक्ष उर्मिल गुलेरिया ने कहा कि 1985 में कांग्रेस सरकार में ही डाइट एनाउंस तीन से…

Read More

ड्राइविंग लाइसेंस को अब मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी नहीं

शिमला। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अब आपको मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बनाना होगा। मेडिकल सर्टिफिकेट के कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में लोगों को पेश आ रही परेशानी को खत्म करने के लिए परिवहन विभाग ने व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से लाइसेंस बनाने के इच्छुक हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अठारह साल से अधिक उम्र के लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के पचड़े में नहीं पड़ना होगा। बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया जा सकेगा।…

Read More

वीडियो फुटेज से लुटेरों की तलाश

शिमला। बौंदरा मंदिर में करोड़ों की लूट और हत्या के मामले में आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है। लूट को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। इसके पीछे प्रोफेशनल अपराधियों का हाथ माना जा रहा है। इलाके में बीते एक माह से रह रहे प्रवासियों पर पुलिस की खास नजर है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर दिशा-निर्देश देकर वापस लौट आए हैं। ऐतिहासिक मंदिर में सोमवार रात लुटेरों ने चौकीदार हीरालाल की हत्या कर करोड़ों की संपदा लूट ली। इसमें मंदिर…

Read More

आनलाइन मिलेगी कैदियों की डिटेल

शिमला। हिमाचल की जेलों में बंद कैदियों से संबंधित जानकारी अब एक क्लिक में मिल जाएगी। इसके लिए 98 प्रतिशत डॉटा तैयार हो चुका है। वेबसाइट की सिक्योरिटी क्लीयरेंस का तकनीकी कार्य भी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जेल विभाग की वेबसाइट लांच करेंगे। कौन सा कैदी सजायाफ्ता है और कौन सा अंडरट्रायल। वे किस अपराध में सजा काट रहे हैं और कितने समय से जेल में हैं और कब सजा पूरी होनी है, कितने पैरोल पर हैं। हर तरह की सूचना एक क्लिक से मिलेगी।…

Read More

बंद हों ओल्ड एज होम : इलयासी

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के तीसरे दिन मजहब के मायने विषय पर व्याख्यान में अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमेर इलयासी ने कहा कि भारत में ओल्ड एज होम की अवधारणा को बंद कर देना चाहिए। हमें अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए और अपने घर में ही उन्हें सम्मान देना चाहिए। मजहब वही है जो सबको एक साथ लेकर चले, एक दूसरे की बात समझे, इज्जत करे और सम्मान करे। जो हो रहा है वह पूर्व निर्धारित है। हम कुरान को मानते हैं, गीता को…

Read More

लुटेरों का सुराग देने पर दो लाख इनाम

रोहड़ू। देवता बौंद्रा मंदिर कमेटी ने लुटेरों का सुराग देने वाले को दो लाख रुपये के इनाम की राशि रखी है। कमेटी ने तय किया है कि लूट की घटना में शामिल लोगों के पकड़े जाने पर इनाम की राशि को सुराग देने वाले तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कमेटी की होगी। मंदिर कमेटी के मोतमीन शमशेर ठाकुर ने इसका ऐलान किया है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों और लूटपाट के बाद क्षेत्र के सभी मंदिरों की स्थानीय कमेटियां चौकस हो गई हैं। लोगों ने सरकार से प्राचीन धरोहर के…

Read More

हादसे में बाप-बेटे सहित तीन की मौत

कोटखाई (शिमला)। खड़ापत्थर के पास एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से बाप-बेटे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता उस समय लगा, जब ये लोग देर रात तक घर नहीं पहुंचे और परिवार वाले उनकी तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान गाड़ी बेकटा कैंची के पास खाई में गिरी मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवार को 20-20 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं।…

Read More

विधायक ब्राक्टा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रोहड़ू। विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने कहा कि रणवसार वैली के अंबोई गांव में स्वास्थ्य केंद्र तथा पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने भूमि उपलब्ध करवा दी है। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद सेब सीजन की तैयारियों की लोगों के बीच समीक्षा की। कांग्रेस मंडल रोहड़ू के कार्यालय सचिव सोहन लाल चौहान ने बताया कि विधायक ने बुधवार को जांगला, अंबोई, टिपरोली तथा थली गांव में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के लिए सभी सड़कों को ठीक करने के…

Read More

केवल राम विश्वकर्मा सभा के उपमहासचिव

रोहड़ू। प्रगतिशील विश्वकर्मा कल्याण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल नलवा ने जिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। बैठक में जिला प्रकोष्ठ के लिए चौपाल से उपमहासचिव केवल राम सीरांटा, लोकेश्वर समरैक तथा लीला देवी ठियोग को उपाध्यक्ष चुना गया है। दिवान चंद रामपुर को संगठन सचिव बनाया गया है। प्रदेश विश्वकर्मा कल्याण सभा की संयोजक कमलेश समरैक, वित्त सचिव सरदार सिंह, झाल्टा, लायक राम चौहान तथा मोहन राकेश ने भी बैठक में भाग लिया। इस दौरान जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरत राम परदेसी ने कहा विश्वकर्मा…

Read More