शिमला। राजधानी में 24 घंटे पीने का पानी देने का दावा लगता है सपना बन कर ही रह गया है। एक माह बाद भी प्रदेश सरकार ने निगम की ओर से भेजी गई फाइल पर कोई जवाब नहीं दिया है। 29 जून को निगम प्रशासन ने प्रोजेक्ट देने के लिए शॉर्ट लिस्ट की गई कंपनी की डिटेल सरकार को भेजी थी। इसके तहत सरकार से प्रोजेक्ट को सुचारु रूप से चलाने के लिए आर्थिक सहयोग करने की गुहार लगाई थी लेकिन शहर की पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को ठेके पर…
Read MoreCategory: Shimla
संजौली कॉलेज के बाहर लाठीचार्ज
शिमला। संजौली कॉलेज में पिछले दिन शिक्षकों और छात्रों के बीच हुई धक्का-मुक्की की घटना के बाद दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। कॉलेज को बंद किए जाने का विरोध कर रहे एसएफआई और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। छात्र संगठनों का दावा है कि इसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं को को चोटें आई हैं। आरोप है कि पुलिस ने राह चलते युवकों और युवतियों पर लाठियां भांज दीं। छात्र संगठनों का आरोप है कि संजौली चौक पर भी पुलिस ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं को भगाया। कुछ कार्यकर्ताओं को…
Read Moreआरकेएमवी में जल्द बनेंगे दो भवन
शिमला। आरकेएमवी (कन्या महाविद्यालय) में नए आर्ट्स और प्रशासनिक ब्लॉक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नए भवन बनाने के लिए भूमि संबंधित सभी दस्तावेजों जुटा लिए गए हैं। इससे उम्मीद है कि इसी सत्र में इन भवनों का निर्माण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कॉलेज के वार्षिक समारोह के दौरान इस ब्लॉक की आधाशिला रखी थी। उन्होंने इसके लिए पांच करोड़ देने की घोषणा भी की थी। अब यह राशि बढ़ाई भी जा सकती है। आर्ट्स और प्रशासनिक भवनों के निर्माण कार्य को दो चरणों में पूरा…
Read Moreरेप और हत्या के दोषी को उम्रकैद
रामपुर बुशहर। जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर ने अधेड़ महिला की रेप के बाद हत्या करने के मामले में आरोप साबित होने पर आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर पचास हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को एक साल के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के लक्ष्मीपुर निवासी शाहजहां अली को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने 11 जुलाई 2011 को रामपुर की बधाल पंचायत के शिकारीनाला में…
Read Moreरोहड़ू में मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी
रोहडू। बौंद्रा देवता मंदिर में चोरी के तीन बाद ही रोहडू बाजार में शातिरों ने एक और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने बाजार में स्थित मोबाइल फोन की दुकान से हजारों रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बछुंछ में हुई बौंद्रा देवता मंदिर में चोरी की वारदात के बाद रोहडू में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस क्षेत्र में जगह-जगह नाके लगाने और रोहडू शहर में रात भर…
Read Moreआईएसबीटी से उपनगरों के लिए बसों की किल्लत
शिमला। टुटीकंडी आईएसबीटी से शहर के विभिन्न उपनगरों के लिए बस सेवा न मिलने के कारण यात्रियाें को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आईएसबीटी से उपनगरों के लिए यात्रियों को नियमित अंतराल में बसें नहीं मिल रही हैं, जिसके चलते यात्रियों को टैक्सी वालों के हाथों लुटना पड़ रहा है। टुटीकंडी आईएसबीटी यात्रियों के लिए सुविधा के स्थान पर समस्या का कारण बन गया है। शहर के उपनगरों के लिए नियमित कनेक्टिविटी के अभाव में यात्री परेशान हैं। बाहरी क्षेत्रों से आईएसबीटी पहुंचने वाले यात्रियों को उपनगरों के लिए…
Read Moreआज भी जूझना पड़ सकता है जल संकट से
शिमला। राजधानी के लोगों को शुक्रवार सुबह भी जल संकट से जूझना पड़ेगा। वीरवार दोपहर को अश्वनी खड्ड पेयजल योजना की मेन राइजिंग लाइन फिर टूट गई है जबकि गिरि पेयजल योजना लो वोल्टेज के चलते हांफ गई है। इस कारण वीरवार को पेयजल योजनाओं में पानी की पर्याप्त पंपिंग नहीं हो सकी है। उधर, आईपीएच अश्वनी की मेन राइजिंग लाइन की मरम्मत में जुट गया है और गिरि पेयजल योजना के अधिकारी बिजली की वोल्टेज बढ़ने के इंतजार में हैं। ऐसे में शुक्रवार सुबह की सप्लाई पर संशय बना…
Read Moreमंदिरों की सुरक्षा को मास्टर प्लान
शिमला। देवभूमि के मंदिरों की पुख्ता सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग मंदिर कमेटियों से साथ मिलकर मास्टर प्लान बनाएगा। मास्टर प्लान में ऐसे सुरक्षा चक्र होंगे जिन्हें आसानी से पार करना मुश्किल होगा। अभी मंदिरों में सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं, इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी, डीएसपी और एसएचओ से रिपोर्ट मांगी है। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर संजय कुमार का कहना है फिलहाल एसपी के माध्यम से सभी मंदिर कमेटियों को मंदिरों में उपलब्ध कीमती सामान जैसे मूर्तियों की फोटोग्राफी और मंदिर में उपलब्ध धन की डिटेल…
Read Moreसेब पर मार्केटिंग फीस वृद्धि बंद हो : नाथटा
रोहड़ू। सेब पर मार्केटिंग फीस बढ़ाने पर बागवान भड़क गए हैं। फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथटा ने एपीएमसी से मांग की है कि मार्केटिंग फीस बढ़ोतरी के निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए। नाथटा ने कहा कि सरकार ने वसूली बंद करवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो बागवानों को सेब सीजन में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चार महीने से हर तीसरा निर्णय बागवानों के खिलाफ लिया जा रहा है। पहले आढ़तियों ने छोटे सेब पर…
Read Moreकराणा में भालुओं ने की महिला जख्मी
आनी (कुल्लू)। आनी में एक बार फिर भालुओं. ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। इस बार घटना कराणा पंचायत में हुई है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दोपहर करीब एक बजे पैदल रास्ते से अपनी बेटी के घर जा रही थीं। इस दौरान यहां के डाबरनाला में उनके साथ एक अन्य महिला भी सफर कर रही थीं। जंगल के मध्य दोपहर करीब डेढ़ बजे दो भालुओं ने महिला पर अचानक हमला बोला। हालांकि, दूसरी महिला के चीख पुकार कर भालू तो वहां से भाग गए पर बुजुर्ग महिला जंगली देवी…
Read More