शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को जाखू में लाल बुरांस का पौधा रोपकर नगर निगम के वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राजधानी सहित समूचे प्रदेश को प्रकृति ने अपार वन संपदा से नवाजा है। यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य तथा दायित्व बनता है कि वन संपदा के संरक्षण के साथ-साथ पौधरोपण कर वन क्षेत्र का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वनों की अहम भूमिका हैं, जो स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाते है। लेकिन, शहरी क्षेत्रों के बढ़ने से वनों…
Read MoreCategory: Shimla
मालरोड के दो रेस्टोरेंट का बिजली-पानी कटेगा
शिमला। मालरोड पर दो प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का बिजली-पानी काटा जाएगा। दोनों रेस्टोरेंट बिना पंजीकरण के ही चलाए जा रहे थे। पर्यटन विभाग ने वीरवार को मालरोड पर 14 बार और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। मालरोड पर व्यवस्थाएं ताक पर रख कर बार एवं रेस्टोरेंट चलाए जा रहे हैं। नियमों कानूनों की परवाह किए बिना बार एवं रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के इंस्पेक्टर (होटल) रवि धीमान की अगुवाई में विभाग की टीम ने वीरवार को मालरोड पर रेस्टोरेंट तथा बार का निरीक्षण कर 8 का…
Read Moreशराब की चार पेटियां बरामद, तीन गिरफ्तार
रामपुर बुशहर। आबकारी एवं कराधान विभाग और पुलिस दल ने शराब माफिया के विरुद्ध छेड़े अभियान के तहत ननखड़ी के बेलू गांव में चार पेटियां शराब की बरामद कीं। दो पेटियां एचआरटीसी की बस और दो बोलेरो गाड़ी में मिलीं। अवैध शराब के मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग रामपुर के निरीक्षक नूतन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस थाना रामपुर के एएसआई रमेश चंद, आरक्षी विनोद और विभाग के कर्मचारी हीरा लाल ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलू गांव के पास…
Read Moreप्रभावितों को नहीं दिया मुआवजा : समिति
रामपुर बुशहर। यहां बन रहे रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रबंधन ने परियोजना प्रभावितों को अब तक मुआवजा नहीं दिया है। यह आरोप श्री दत्तात्रेय स्वामी पर्यावरण एवं किसान विकास समिति ने लगाया है। समिति का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन 2008-09 का मुआवजा अभी तक नहीं दे पाया है। वहीं, उन्होंने कंपनी पर प्रभावितों के मौलिक अधिकारों का हनन करने के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन लोगों ने पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव का भी विरोध किया था। इसके बाद चुनाव आयोगकी सख्ती के चलते प्रभावितों को आधा मुआवजा जारी किया…
Read Moreदरकाली में फुआलों संग खूब झूमे लोग
रामपुर बुशहर। यहां की दरकाली पंचायत में प्राचीन दकनौल मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। दो दिवसीय मेले में फुआलों (भेड़पालकों) की नाटी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इस नाटी में फुआलों के साथ ही आम लोगों ने भी नृत्य कर मेले की शोभा बढ़ाई। दरकाली में दकनौल मेला सदियों से मनाया जा रहा है। हालांकि, भेड़पालकों की संख्या अब कम हो गई है, लेकिन मेले की प्राचीन परंपरा को वे आज भी संजोए हुए हैं। यह मेला फुआलों (भेड़पालकों) के सम्मान में आयोजित किया जाता है। फुआल कंडे (ऊंची…
Read Moreनिरमंड में 23 को हल्ला बोलेंगे वामपंथी
रामपुर बुशहर। मांगों को पूरा न करने पर सेब उत्पादक और किसान 23 जुलाई को निरमंड में सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। रामपुर के साथ लगते चाटी स्थित सीटू कार्यालय में वीरवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार पर निरमंड ब्लॉक की अनदेखी का आरोप लगाया गया। किसान सभा निरमंड के अध्यक्ष देवकी नंद ने कहा कि निरमंड ब्लॉक में सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार उनके दर्द…
Read Moreरामपुर कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन
रामपुर बुशहर। स्थानीय पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रूसा समेत अन्य समस्याओं पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। परिषद कार्यकर्ताओं ने रूसा के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल भी शुरू की। नगर मंत्री विक्की ठाकुर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया और विवि तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर मंत्री ने कॉलेजों में रूसा लागू करने के लिए विवि प्रशासन की कड़ी आलोचना की। कहा कि विवि ने अपने फायदे के लिए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है।…
Read Moreअब अधिक राशि नहीं वसूल पाएंगे आढ़ती
रोहडू। सब्जी मंडी रोहडू में अब आढ़ती बागवानों से मजदूरी के नाम पर अधिक पैसे नहीं वसूल पाएंगे। प्रशासन ने बागवानों की शिकायत के बाद आढ़तियों को बागवानों से अतिरिक्त राशि न वसूलने के निर्देश दिए हैं। इस मुद्दे को ‘अमर उजाला’ ने भी प्रमुखता से उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने बागवानों को बड़ी राहत दी। सब्जी मंडी रोहडू में बागवानों से प्रति पेटी बीस रुपये वसूल किए जा रहे हैं। जबकि, एपीएमसी की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार गाड़ी से पेटियां अनलोड करने पर…
Read Moreफेल पुलिस, स्मार्ट जनता!
शिमला। स्मार्ट पुलिस लापरवाही में भी कम नहीं है। वीरवार को थाना ढली के तहत तेज रफ्तार एक कार सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचलती हुई आगे बढ़ गई। मौके से पुलिस को तुरंत गाड़ी नंबर बता दिया गया लेकिन गाड़ी ट्रेस नहीं हो पाई। लोगों ने शुक्रवार को जब पुलिस से गाड़ी के बारे में पूछा तो जवाब मिला, ढूंढ रहे हैं अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के रवैये से क्षुब्ध होकर घटना के चश्मदीदों ने खुद ही गाड़ी को ढूंढने की ठानी। कुछ घंटों की…
Read Moreशहर में बनेंगे तीन ओवरहेड ब्रिज
शिमला। पैदल चलने वाले लोगों को ट्रैफिक बढ़ने से सड़क पार करने में पेश आने वाली दिक्कतों के मद्देनजर शहर में तीन नए ओवरहेड ब्रिज निर्मित होंगे। पुल निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग डीपीआर तैयार कर रहा है। ओवरहेड ब्रिज निर्माण पर करीब एक करोड़ का खर्च आएगा। जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनकरण रिन्यूअल मिशन (जेएनएनयूआरएम) से बजट प्रावधान किया जाना है। नगर निगम शिमला ने लोक निर्माण विभाग को ब्रिज निर्माण की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ओवरहेड ब्रिज विक्ट्री टनल में एजी कार्यालय की ओर…
Read More