14वें वित्तायोग के लिए खड़े पांव सरकार

शिमला। हिमाचल सरकार 14वें वित्तायोग के दौरे से पहले अलर्ट पर है। देश का 14वां वित्तायोग 12 से 15 अगस्त तक राज्य के दौरे पर आ रहा है। कुल 5 सदस्यीय वित्त आयोग अध्यक्ष वाईवी रेड्डी की अगुवाई में नई दिल्ली से राज्य हेलिकॉप्टर के माध्यम से 12 अगस्त को शिमला पहुंचेगा। इसकी तैयारियों की कमान यहां मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने खुद संभाली है। सोमवार को मुख्य सचिव ने इन्हीं तैयारियों और वित्तायोग के सामने रखे जाने वाले मेमोरेंडम के लिए सभी महकमों के अफसरों के साथ अलग-अलग बैठकें…

Read More

विद्यार्थी परिषद ने फूंका सीएम का पुतला

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सहित प्रदेश भर के कॉलेजों में एबीवीपी ने रूसा के विरोध में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया। विवि परिसर में प्रशासन और पुलिस जवानों ने छात्रों को रोकने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन एबीवीपी ने इन्हें विरोध प्रदर्शन में व्यस्त रखा। पुस्तकालय के नीचे एबीवीपी के धरने के दौरान पुलिस के 50 के ज्यादा जवान तैनात थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने समरहिल चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जला दिया। राजधानी के कॉलेजों में भी मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। विद्यार्थी परिषद के राज्य महामंत्री…

Read More

बेलदार ढो रहे साहब की फाइलें!

आनी (कुल्लू)। आईपीएच डिवीजन आनी में फील्ड स्टाफ को ऑफिस के काम पर लगा रखा है। जबकि, नियमानुसार फील्ड स्टॉफ को कार्यालय में तैनात नहीं किया जा सकता है। लेकिन, यहां पर सभी निमयों को ताक पर रख कर बेलदारों को दफ्तर में तैनात कर फाइलों को इधर से उधर ले जाने के लिए लगा रखा है। जबकि, दूसरी ओर फील्ड में स्टॉफ न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आनी के आईपीएच डिवीजन में चतुर्थ श्रेणी के चार और सब डिवीजन में चतुर्थ…

Read More

सीएम से उठाएंगे रामपुर की समस्याएं

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं को जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि जल्द कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सीपीएस नंदलाल के नेतृत्व में शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम से रामपुर में इंजीनियरिंग कालेज खोलने, निर्मित सड़कों के रखरखाव के लिए बजट की व्यवस्था समेत चल रहे विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने की…

Read More

साढ़े ग्यारह घंटे बंद रहा ठियोग-हाटकोटी राजमार्ग

कोटखाई (शिमला)। ठियोग-कोटखाई-हाटकोटी राजमार्ग पर सेब से लदा ट्राला फंसने से सोमवार सुबह नौ बजे से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पुलिन ने ट्राले को निकालने के लिए शिमला से क्रेन को बुलाया था। लेकिन, सड़क देर शाम तक बहाल हो गई थी। इसके चलते बागवानों के अलावा आम लोगों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार कोटखाई में पड़शाल के पास सेब से लदा ट्राला सड़क…

Read More

रोहड़ू के चिड़गांव में बादल फटा

रोहडू (शिमला)। शिमला जिले के चिड़गांव में बादल फटने से तांगणू जांगलिख व धमवाड़ी में एक दर्जन से अधिक घराट बह गए। तांगणु- जांगलिख को सड़क सुविधा से जोड़ने वाला एक मात्र पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों जगह प्रशासनिक अधिकारियों को मौके का जायजा लेकर नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए गए हैं। चिड़गांव के नायब तहसीलदार मस्त राम कश्यप ने बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे खनियारा के समीप बादल फटने से खनियारा खड्ड में बाढ़ आई। जिससे तांगणू जांगलिख को जोड़ने वाला पुल बुरी तरह…

Read More

मंडलगढ़ के आधा दर्जन गांवों में सिग्नल गुल

रोहडू। उपमंडल के तहत मंडलगढ़ के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बीएसएनएल की सेवाएं चरमरा गई हैं। बीएसएनएल की लचर कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों की मांग है कि बीएसएनएल की सेवाओं में शीघ्र सुधारा लाया जाए। मंडलगढ़ क्षेत्र के गांव बजरेटकोटी, शाकली, बछुंछ, कोटी, बारला, कुई, राठी, टिल्लरी सहित कई गांवों में बीएसएनएल की सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। क्षेत्र में अधिकांश समय बीएसएनएल के मोबाइलों से सिग्नल गुल रहता है। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नौली…

Read More

होटलों में सप्लाई हो रहा नालों का गंदा पानी

शिमला राजधानी के होटलों में नालों के दूषित पानी की सप्लाई का खुलासा आखिर हो ही गया। ‘अमर उजाला’ ने 11 जून के अंक में शीर्षक ‘कई होटलों को नाले के पानी की सप्लाई’ से समाचार प्रकाशित कर आगाह किया था। निवार को उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने चौड़ा मैदान के पास पानी के टैंकर को रुकवाकर पूछताछ की तो पता चला कि पानी राजधानी के नामी होटल में जा रहा है और कनलोग के पास नाले से पानी भरा गया है। उप महापौर ने फौरन टैंकर से पानी के…

Read More

कांग्रेस ने तय की लोक चुनाव की जिम्मेदारियां

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नवनियुक्त पार्टी उपाध्यक्षों और महासचिवों की वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए संसदीय क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इन सभी को इन निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत बनाने का दायित्व सौंपा है। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष एएन विद्यार्थी को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, सुंदर ठाकुर और सुनील शर्मा (चंबा) होंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र…

Read More

विवि में आधी रात तक चली काउंसलिंग

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग के लिए चल रही काउंसलिंग प्रार्थियों और अभिभावकों से लेकर विवि प्रशासन के लिए परेशानी बन गई है। रविवार को काउंसलिंग के लिए विवि परिसर में भारी भीड़ रही। प्रार्थियों को सुबह के शाम तक तो पहले सभागार में स्थान पाने के लिए इंतजार करना पड़ा, जब सभागार में स्थान मिला तो वे काउंसलिंग के लिए लंबे समय तक इंतजार में बैठे रहे। अभिभावक भी प्रार्थियों के साथ भटकते रहे। विवि प्रशासन ने प्रार्थियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए परिसर में दुकानों को…

Read More